GE Power India doubled money in just 15 days have you own this stock 15 दिन में इस स्टॉक ने किया पैसा दोगुना, किस बात से गदगद है निवेशक? आपके पोर्टफोलियो में है क्या?, Business Hindi News - Hindustan
More

15 दिन में इस स्टॉक ने किया पैसा दोगुना, किस बात से गदगद है निवेशक? आपके पोर्टफोलियो में है क्या?

Multibagger Stock: शेयर बाजार में पिछले एक महीने से उतार और चढ़ाव का सिलसिला जारी है। लेकिन एक स्टॉक है जो निवेशकों को लगातार अच्छा रिटर्न दे रहा है। हम बात कर रहे हैं मल्टीबैगर स्टॉक जीई पावर इंडिया (GE Power India) की है।

Mon, 16 Feb 2026 03:28 PMTarun Pratap Singh मिंट
share
15 दिन में इस स्टॉक ने किया पैसा दोगुना, किस बात से गदगद है निवेशक? आपके पोर्टफोलियो में है क्या?

Multibagger Stock: शेयर बाजार में पिछले एक महीने से उतार और चढ़ाव का सिलसिला जारी है। लेकिन एक स्टॉक है जो निवेशकों को लगातार अच्छा रिटर्न दे रहा है। हम बात कर रहे हैं मल्टीबैगर स्टॉक जीई पावर इंडिया (GE Power India) की है। कंपनी के शेयरों की कीमतों में बीते 15 दिन में 90 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है। बता दें, यह मल्टीबैगर स्टॉक की कीमतों में आज भी तेजी दर्ज की गई है। बीएसई में जीई पावर इंडिया का शेयर 480 रुपये के लेवल पर खुला था। दिन में 09 प्रतिशत की तेजी के साथ यह 522.10 रुपये के स्तर पर पहुंच गया। यह कंपनी का 52 वीक हाई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मल्टीबैगर स्टॉक ने तोड़ा निवेशकों का दिल, 13% गिरा भाव, क्यों हो रही है बिकवाली

कंपनी को कितना हुआ है नेट प्रॉफिट

जीई पावर इंडिया के शेयरों की कीमतों में तेजी के पीछे की वजह तिमाही नतीजे हैं। कंपनी के नतीजे उम्मीद से अच्छे रहे हैं। जीई पावर इंडिया ने दी जानकारी में बताया है कि अक्टूबर से दिसंबर के दौरान कुल नेट प्रॉफिट 72 करोड़ रुपये रहा है। एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी को 19 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। बता दें, तिमाही दर तिमाही में कंपनी के नेट प्रॉफिट में 125 प्रतिशत का इजाफा हुआ है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:28 रुपये पर लुढ़क कर आ गया शेयर, 7% गिरा भाव, एक्सपर्ट ने कहा - बेच दो

रेवन्यू में उछाल

चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में कंपनी का रेवन्यू 386 करोड़ रुपये रहा था। एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी का रेवन्यू 317 करोड़ रुपये रहा था। कंपनी का EBITDA दिसंबर तिमाही में 125 करोड़ रुपये रहा है। पिछले वित्त वर्ष की तीसरी तीमाही में यह 4 करोड़ रुपये रहा था। बता दें, जुलाई से सितंबर 2025 के दौरान कंपनी का EBITDA 28 करोड़ रुपये रहा था।

कंपनी का EBITDA मार्जिन 9 प्रतिशत से बढ़कर 35 प्रतिशत पहुंच गया है। वहीं, अर्निंग प्रति शेयर 4.81 प्रतिशत से बढ़कर 10.76 प्रतिशत हो गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इस मेनबोर्ड IPO की लिस्टिंग आज, GMP ने डराया, पहले दिन ही नुकसान के संकेत

15 दिन में 90% की तेजी

GE Power India के शेयरों की कीमतों में 15 दिनों में 90 प्रतिशत की तेजी आई है। पिछले एक साल में यह मल्टीबैगर स्टॉक 112 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। वहीं, तीन साल में जीई पावर इंडिया के शेयरों की कीमतों में 323 प्रतिशत की तेजी आई है।

कंपनी ने आखिरी बार निवेशकों को 2021 में डिविडेंड दिया था। बीएसई के डाटा के अनुसार तब कंपनी ने एक शेयर पर 1 रुपये का डिविडेंड दिया था।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,