Gautam Exim Ltd share jumps 1262 percent in 5 years stock split announced 5 साल में 1262% का रिटर्न, 2 टुकड़ों में बंट रहा है स्टॉक, रिकॉर्ड डेट आज, Business Hindi News - Hindustan
More

5 साल में 1262% का रिटर्न, 2 टुकड़ों में बंट रहा है स्टॉक, रिकॉर्ड डेट आज

Gautam Exim Ltd के शेयरों का बंटवारा होने जा रहा है। कंपनी के शेयरों को 2 हिस्सों में बांटा जाएगा। आज इस स्टॉक स्प्लिट के लिए रिकॉर्ड डेट तय किया गया है। 

Fri, 22 May 2026 08:26 AMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
5 साल में 1262% का रिटर्न, 2 टुकड़ों में बंट रहा है स्टॉक, रिकॉर्ड डेट आज

Stock Split News: आज शुक्रवार को स्टॉक मार्केट में गौतम एग्जिम लिमिटेड (Gautam Exim Ltd) के शेयर एक्स-स्प्लिट ट्रेड कर रहे हैं। कंपनी ने इसकी जानकारी शेयर बाजारों को पहले ही दे दी थी। स्टॉक का प्रदर्शन पिछले एक साल में काफी शानदार रहा है। आइए डीटेल्स में जानते हैं इस कंपनी के विषय में ...

दो टुकड़ों में बंट रहा है स्टॉक

Gautam Exim Ltd ने शेयर बाजारों को दी जानकारी में बताया था कि 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले एक शेयर को दो हिस्सों में बांटा जाएगा। इस स्टॉक स्प्लिट के बाद कंपनी के शेयरों की फेस वैल्यू 10 रुपये प्रति शेयर से घटकर 5 रुपये प्रति शेयर हो जाएगा। बता दें, Gautam Exim Ltd ने पहले ही आज की तारीख यानी 22 मई को रिकॉर्ड डेट घोषित कर दिया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:देश के सामने खाद का संकट! यूरिया से लेकर अमोनिया, सल्फर के बढ़े दाम

शेयरों का प्रदर्शन कैसा?

गुरुवार को इस कंपनी के शेयरों का भाव बीएसई में मार्केट क्लोजिंग के वक्त पर 2.58 प्रतिशत की गिरावट के साथ 315.45 रुपये के स्तर पर था। पिछले एक महीने के दौरान कंपनी के शेयरों की कीमतों में 9.2 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है। वहीं, 3 महीने में यह स्टॉक 13 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। बता दें, एक साल में Gautam Exim Ltd के शेयरों का भाव 144 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। यानी पोजीशनल निवेशकों का पैसा इस दौरान दोगुना से अधिक हो चुका है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:5 साल में 1297% का रिटर्न, मल्टीबैगर स्टॉक आज 5% चढ़ा, कीमत अब भी 50 रुपये से कम

10 साल में स्टॉक 495% का रिटर्न

Trendlyne के डाटा के अनुसार तीन साल में Gautam Exim Ltd के शेयरों की कीमतों में 304 प्रतिशत की तेजी आई है। वहीं, 5 साल में यह स्टॉक 1262 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। बता दें, 10 सालों से शेयरों को होल्ड करने वाले निवेशकों को अबतक 495 प्रतिशत का रिटर्न मिल चुका है। इस दौरान निफ्टी50 इंडेक्स में 205 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है।

दो बार डिविडेंड दे चुकी है कंपनी

कंपनी शेयर बाजार में दो बार एक्स-डिविडेंड ट्रेड कर चुकी है। कंपनी ने पहली बार 2018 में एक्स-डिविडेंड ट्रेड की थी। तब योग्य निवेशकों को एक शेयर पर 1 रुपये का डिविडेंड दिया गया था। दूसरी बार कंपनी 2019 में एक्स-डिविडेंड ट्रेड की थी। तब योग्य निवेशकों को एक शेयर पर 1 रुपये का डिविडेंड मिला था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:LIC के बोनस शेयर को लेकर आया बड़ा अपडेट, जल्द निवेशकों को हो सकता है फायदा

सितंबर तिमाही की शेयरहोल्डिंग्स के अनुसार कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 72.92 प्रतिशत है। वहीं, पब्लिक के पास 27.08 प्रतिशत हिस्सा है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,