Dalmia Bharat to acquire JAL cements plants in 2850 crore rupee deal from Adani डालमिया भारत ने अडानी ग्रुप से JAL से इन सीमेंट्स को प्लांट खरीदेगी, 2850 करोड़ रुपये में डील, Business Hindi News - Hindustan
More

डालमिया भारत ने अडानी ग्रुप से JAL से इन सीमेंट्स को प्लांट खरीदेगी, 2850 करोड़ रुपये में डील

डालमिया इंडिया ने अडानी ग्रुप से सेंट्रल इंडिया में कुछ सीमेंट प्लांट्स को 2850 करोड़ रुपये में अधिग्रहण कर रही है। यह प्लांट्स जय प्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड से हुई है। 

Fri, 22 May 2026 09:57 AMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
डालमिया भारत ने अडानी ग्रुप से JAL से इन सीमेंट्स को प्लांट खरीदेगी, 2850 करोड़ रुपये में डील

सीमेंट इडस्ट्रीज के लिए बड़ी खबर सामने आई है। डालमिया सीमेंट (भारत) लिमिटेड (Dalmia Bharat Ltd) सब्सिडियरी कंपनी डालमिया भारत लिमिटेड ने जय प्रकाश एसोसिएट्स की कुछ सीमेंट संपत्तियों के अधिग्रहण का ऐलान किया है। जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड (Jaiprakash Associates Limited) अडानी ग्रुप ने कुछ समय पहले ही इनसॉल्वेंसी और बैंक्रप्सी कोड फ्रेमवर्क के जरिए अधिग्रहण किया था।

क्या है एग्रीमेंट से जुड़ी डीटेल्स

यह एग्रीमेंट 21 मई 2026 को हुआ। इसके तहत रेवा (मध्य प्रदेश) और चुर्क, चुनार और सदवा (उत्तर प्रदेश) स्थिति प्लांट्स का अधिग्रहण किया जाएगा। यह डील 2850 करोड़ रुपये में होगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:5 साल में 1262% का रिटर्न, 2 टुकड़ों में बंट रहा है स्टॉक, रिकॉर्ड डेट आज

कितना है इन प्लांट्स की क्षमता

1-सालाना 5.2 मिलियन टन सीमेंट की क्षमता है।

2-Clinker की क्षमता 3.3 मैट्रिक टन सालाना है।

3- 99 मेगावाट की थर्मल पावर क्षमता है।

डालमिया की क्षमता में होगा इजाफा

इस अधिग्रहण के सफलता पूर्वक होने की स्थिति में डालमिया सीमेंट की कुल क्षमता बढ़कर 54.70 मैट्रिक टन हो जाएगी। वहीं, बेलगम, पुणे और कडापा प्रोजेक्ट पूरा होने पर डालमिया सीमेंट की क्षमता और बढ़कर 66.70 मैट्रिक टन सालाना हो जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पेट्रोल और डीजल का 5 दिन में 4 रुपये बढ़ा दाम, आपके शहर में क्या है रेट

क्या रहा है इस डील का इतिहास

डालमिया सीमेंट ने जय प्रकाश एसोसिएट्स के साथ दिसंबर 2022 में एग्रीमेंट साइन किया था। लेकिन यह डील पूरी होती उससे पहले जयप्रकाश एसोसिएट्स इंसॉल्वेंसी की प्रक्रिया में पहुंच गया और डील पूरी ना हो सकी।

डालमिया के शेयरों का प्रदर्शन कैसा?

आज कंपनी के शेयरों की कीमतों में तेजी देखने को मिली है। आज कंपनी के शेयरों का भाव 3 प्रतिशत से अधिक चढ़ा गया। बीएसई में डालमिया के शेयर 1792.25 रुपये के स्तर पर खुला था। दिन में कंपनी के शेयर 1806 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया है। बीते एक साल में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 16 प्रतिशत से अधिक की गिरावट देखने को मिली है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:देश के सामने खाद का संकट! यूरिया से लेकर अमोनिया, सल्फर के बढ़े दाम

दो साल में 4.26 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। तीन साल में डालमिया के शेयरों का भाव 14 प्रतिशत गिरा है। बता दें, 5 साल में कंपनी के शेयरों का भाव 3.41 प्रतिशत गिरा है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,