petrol pump are facing supply crunch says dealers check ground reality in petrol diesel supply पेट्रोल पंप पर पसरा सन्नाटा, तेल की किल्लत से जूझ रहे डीलर्स! क्या है जमीनी हकीकत, Business Hindi News - Hindustan
More

पेट्रोल पंप पर पसरा सन्नाटा, तेल की किल्लत से जूझ रहे डीलर्स! क्या है जमीनी हकीकत

Petrol Diesel Price: पंप पर मौजूदा समय में तेल की आपूर्ति प्रभावित हुई है। कई पंप मालिकों ने बताया है कि पहले हर महीने 12 से 13 टैंकर तेल मिल जाता था। अब यह 4 से 6 हो गया है। 

Tue, 26 May 2026 11:40 AMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
पेट्रोल पंप पर पसरा सन्नाटा, तेल की किल्लत से जूझ रहे डीलर्स! क्या है जमीनी हकीकत

Petrol Diesel Price: युद्ध की वजह से महज 11 दिन के अंदर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 7.5 रुपये से अधिक का इजाफा हुआ है। सोमवार को आखिरी बार पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा किया गया था। आम-आदमी सिर्फ पेट्रोल और डीजल की बढ़ी हुई कीमतों से ही परेशान हीं है। मौजूदा समय में पंप पर पेट्रोल और डीजल लगातार नहीं मिल पा रहा है। कुछ पंप मालिकों ने नाम ना लिखने की शर्त पर लाइव हिन्दुस्तान को बताया कि जहां मार्च से पहले हर महीने 12-14 टैंकर आसानी से मिल जाते थे। तो वहीं अब बहुत प्रयास करने पर 4-6 टैंकर तेल ही मिल पा रहा है। जिसकी वजह से बीच-बीच में कई बार पेट्रोल और डीजल की उपलब्धता पंप पर नहीं होने की वजह से बिक्री रोकनी पड़ती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सोना हुआ सस्ता, चांदी का दाम 1% से अधिक गिरा, चेक करें MCX रेट्स

क्या बदल गए हैं तेल खरीदने के नियम (Petrol Diesel Supply)

पंप मालिक बताते हैं कि आधिकारिक तौर पर नियमों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। लेकिन अब पहले पंप को पूरी तरह से ‘ड्राई’ करना होता। उसके बाद ही तेल का नया टैंकर मिलता है। डीलर्स का कहना है कि टैंकर में तेल लोडिंग में भी समय लग रहा है। जिसकी वजह से समय रहते पंप पर पेट्रोल और डीजल कई बार कई दिनों तक उपलब्ध नहीं रह पाता है।

इकनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार देश के लगभग 20 प्रतिशत ट्रक खड़े हो गए हैं। बढ़ती कीमतों और डीजल की कई बार अनुपलब्धता की वजह से ट्रक मालिकों को बुरे दौर से गुजरना पड़ रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:क्या सीएनजी की तरह ही रातों-रात बढ़ गए एलपीजी के दाम? यहां करें चेक

पेट्रोल और डीजल पर कोटा सिस्टम? (Petrol Diesel Kota Sysyteam)

इस तरह के मामले पूरी तरह से स्थानीय हैं। पिछले कुछ सप्ताह में कुछ पंप पर देखा गया है कि पेट्रोल बाइक वालों को 200 रुपये से अधिक नहीं मिल रहा है। हालांकि, ज्यादातर पंप तेल की उपलब्धता होने पर बिना किसी लिमिट के तेल दे रहे हैं।

सरकार का क्या कहना है?

इस पूरे मसले पर सरकार लगातार बयान जारी करके कह रहा है कि देश में पेट्रोल और डीजल की कोई किल्लत नहीं है। जो कुछ मामले सामने आ रहे हैं वो पूरी तरह से स्थानीय हैं। सरकार का कहना है कि तेल की आपूर्ति पूरी तरह से सामान्य है। सभी को जरूरत के हिसाब से तेल दिया जा रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सीएनजी की कीमतों में 2 रुपये का इजाफा, दिल्ली में 83 रुपये के पार पहुंचा दाम

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट

कल सोमवार को कच्चे तेल की कीमतों में 7 प्रतिशत तक की गिरावट देखने को मिली थी। जिसके बाद इंटरनेशनल मार्केट्स में क्रूड ऑयल का रेट 100 डॉलर प्रति बैरल के नीचे आ गया था। आज मंगलवार को एक बार फिर से कच्चे तेल की कीमतों में तेजी देखने को मिली है। क्रूड ऑयल का रेट 1 प्रतिशत तक बढ़ गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पेट्रोल 115 रुपये, डीजल 104 रुपये, क्या आज फिर बढ़ गए दाम?

क्या आगे भी बढ़ेंगे पेट्रोल और डीजल के दाम?

मौजूदा परिस्थितों को अगर देखें तो इस बात की संभावना अधिक है कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आने वाले समय में इजाफा हो सकता है। 4 बार कीमतों के बढ़ाए जाने के बाद भी तेल कंपनियों को नुकसान उठाना पड़ रहा है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,