Petrol peice jumps 0-87 rupee and diesel price hike 0-91 rupee check latest rates of your city पेट्रोल 0.87 रुपये और डीजल 0.91 रुपये हुआ महंगा, 10 दिन में करीब 5 रुपये बढ़ा दाम, चेक करें अपने शहर का लेटेस्ट रेट, Business Hindi News - Hindustan
More

पेट्रोल 0.87 रुपये और डीजल 0.91 रुपये हुआ महंगा, 10 दिन में करीब 5 रुपये बढ़ा दाम, चेक करें अपने शहर का लेटेस्ट रेट

Petrol Diesel Price hike: पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा आज शनिवार को एक बार फिर से हो गया है। यह इस महीने तीसरी बार बढ़ोतरी हुई है। 

Sat, 23 May 2026 08:56 AMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
पेट्रोल 0.87 रुपये और डीजल 0.91 रुपये हुआ महंगा, 10 दिन में करीब 5 रुपये बढ़ा दाम, चेक करें अपने शहर का लेटेस्ट रेट

Petrol Diesel Price hike: पेट्रोल और डीजल का रेट आज शनिवार, 23 मई 2026 को फिर से बढ़ गया है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 10 दिन के अंदर तीसरी बार पेट्रोल और डीजल के दाम को बढ़ाया है। आज शनिवार को पेट्रोल की कीमतों में 0.87 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमतों में 0.91 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। आइए जानते हैं कि देश के अलग-अलग शहरों में पेट्रोल और डीजल का क्या रेट चल रहा है?

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एलपीजी के नए रेट जारी, क्या पेट्रोल और डीजल की तरह सिलेंडर भी हुआ महंगा?

पेट्रोल की कीमत (Petrol price today)

दिल्ली - 99.51 रुपये

नोए़़डा - 99.51 रुपये

भोपाल - 96.85 रुपये

चंडीगढ़- 98.95 रुपये

गुवाहाटी - 103.01 रुपये

जयपुर - 109.87 रुपये

पटना - 110.37 रुपये

लखनऊ - 99.28 रुपये

पोर्टब्लेयर - 92.16 रुपये

रांची - 102.60 रुपये

कोलकाता - 110.64 रुपये

चेन्नई - 105.31 रुपये

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कर्मचारियों के नए पे कमीशन में 3 गुना बढ़ेगी सैलरी? फिटमेंट फैक्टर पर निगाह

डीजल की कीमत (Diesel price today)

दिल्ली - 92.49 रुपये

नोएडा - 92.84 रुपये

भोपाल - 111.71 रुपये

चंडीगढ़ - 86.49 रुपये

गुवाहाटी - 94.39 रुपये

जयपुर - 95.05 रुपये

पटना - 96.53 रुपये

लखनऊ - 92.64 रुपये

पोर्टब्लेयर - 82.22 रुपये

रांची - 97.66 रुपये

कोलकाता - 97.02 रुपये

चेन्नई - 96.98 रुपये

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सोना हुआ सस्ता, चांदी की कीमतों में उछाल, यहां चेक करें लेटेस्ट रेट्स

10 दिन में करीब 5 रुपये महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल (petrol diesel price hike news)

इस महीने सबसे पहले पेट्रोल और डीजल की कीमतों में पिछले हफ्ते शुक्रवार को 3-3 रुपये का इजाफा किया गया था। उसके बाद एक बार फिर से तेल की कीमतों में ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 90 पैसे की बढ़ोतरी की थी। आज हुए इजाफे को अगर मिला लें तो 10 दिन में पेट्रोल और डीजल का रेट करीब 5 रुपये प्रति लीटह महंगा हो गया है।

कच्चे तेल की कीमतों में जारी तेजी (Crude oil price today)

ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स का रेट बढ़कर 104.24 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच गया है। वहीं, यूएस वेस्ट टेक्सस इंटरमीडियट (WTI) का रेट 1.2 प्रतिशत की बढ़ोतरी के बाद 97.46 डॉलर प्रति बैरल आज बिक रहा है। बता दें, युद्ध से पहले इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल का रेट 70 डॉलर प्रति बैरल था। क्रूड ऑयल के बढ़े हुए रेट की वजह से ऑयल मार्केटिंग कंपनियां भी पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ाने के लिए मजबूर हुई हैं।

आगे अभी और बढ़ेगा पेट्रोल और डीजल का दाम?

आने वाले समय में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा या गिरावट इंटरनेशनल मार्केट की स्थिति पर निर्भर करेगा। मौजूदा परिस्थितियों को देखकर लगता है कि पेट्रोल और डीजल का रेट अभी आगे और बढ़ सकता है। यानी कीमतों में इजाफे के लिए तैयार रहिए। कुछ रिपोर्ट्स में तेल कंपनियों को 9 से 12 रुपये प्रति लीटर के नुकसान की बात कही गई है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,