LPG price today no changes in rates check latest rates here LPG Price Today: एलपीजी के नए रेट जारी, क्या पेट्रोल और डीजल की तरह सिलेंडर भी हुआ महंगा?, Business Hindi News - Hindustan
More

LPG Price Today: एलपीजी के नए रेट जारी, क्या पेट्रोल और डीजल की तरह सिलेंडर भी हुआ महंगा?

LPG Price Today: एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में आज शनिवार को कोई इजाफा नहीं किया गया है। वहीं, आज 23 मई को पेट्रोल और डीजल के रेट में बढ़ोतरी की गई है। 10 दिन में तेल करीब 5 रुपये महंगा हो गया है। 

Sat, 23 May 2026 08:04 AMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
LPG Price Today: एलपीजी के नए रेट जारी, क्या पेट्रोल और डीजल की तरह सिलेंडर भी हुआ महंगा?

LPG Price Today: पेट्रोल और डीजल की कीमतों में जहां एक तरफ आज शनिवार को इजाफा किया गया है। वहीं, एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में आज एक बार फिर से बड़ी राहत मिली है। ना तो घरेलू सिलेंडर और ना कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में आज 23 मई 2026 को बढ़ोतरी नहीं की है। बता दें, एलपीजी को लेकर एक अच्छी खबर आई है।

दिल्ली में आज 23 मई को घरेलू सिलेंडर का रेट 913 रुपये और कॉमर्शियल सिलेंडर का रेट 3000 रुपये के पार पहुंच गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पेट्रोल और डीजल की कीमतों में फिर से इजाफा, इस बार कितना बढ़ा दाम? यहां करें चेक

घरेलू एलपीजी सिलेंडर का क्या है रेट? (Domestic LPG Cylinder Price)

दिल्ली - 913 रुपये

कोलकाता - 939 रुपये

मुंबई - 912.50 रुपये

चेन्नई - 928.50 रुपये

गुड़गांव - 921.50 रुपये

नोएडा - 910.50 रुपये

बेंगलुरू - 915.50 रुपये

भुवनेश्वर - 939 रुपये

चंडीगढ़ - 922.50 रुपये

हैदराबाद - 965 रुपये

जयपुर - 916.50 रुपये

पटना - 1002.50 रुपये

तिरुअनंतपुरम् - 922 रुपये

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कर्मचारियों के नए पे कमीशन में 3 गुना बढ़ेगी सैलरी? फिटमेंट फैक्टर पर निगाह

कॉमर्शियल सिलेंडर का क्या है रेट? (Commercial LPG Cylinder Price)

दिल्ली - 3071.50 रुपये

कोलकाता - 3202 रुपये

मुंबई - 3024 रुपये

चेन्नई - 3237 रुपये

गुरुग्राम - 3088 रुपये

नोएडा - 3071.50 रुपये

बेंगलुरू - 3152 रुपये

भुवनेश्वर - 3238 रुपये

चंडीगढ़ - 3092 रुपये

हैदराबाद - 3315 रुपये

जयपुर - 3099 रुपये

लखनऊ - 3194 रुपये

पटना - 3346.50 रुपये

तिरुअनंतपुरम् - 3106 रुपये

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सोना हुआ सस्ता, चांदी की कीमतों में उछाल, यहां चेक करें लेटेस्ट रेट्स

एक और एलपीजी टैंकर भारत पहुंचा

एलपीजी के मोर्चे पर अच्छी खबर आई है। 20000 मैट्रिक टन से लदा एलपीजी टैंकर गुजरात के कांडला पहुंच गया। पिछले हफ्ते रविवार को यह जानकारी अधिकारियों की तरफ से दी गई थी। MV SYMI ने अपनी यात्रा कतर से शुरू की थी। यह टैंकर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को 13 मई को क्रॉस किया था। शनिवार को यह गुजरात के कांडला पोर्ट पर पहुंचने में सफल रहा।

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ने बिगाड़ा खेल

युद्ध की वजह से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज लगभग बंद है। भारत अपनी जरूरत का 90 प्रतिशत से अधिक एलपीजी इसी रास्ते से मंगाता था। लेकिन मौजूदा परिस्थितियों ने पूरे सप्लाई चेन को प्रभावित कर दिया है। जिसकी वजह से देश पर दबाव बढ़ गया है।

मौजूदा स्थिति से निपटने के लिए सरकार ने घरेलू स्तर पर एलपीजी के प्रोडक्शन को बढ़ाने का आदेश दिया है। इसके अलावा कालाबाजारी रोकने के लिए एलपीजी सिलेंडर की डिलीवरी पूरी तरह से ओटीपी आधारित कर दी है। मौजदा नियमों के अनुसार गांव में एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग 45 दिन में और शहरों में 45 दिन में की जा सकती है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,