Petrol Diesel Rates Today: क्या फिर बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम? क्रूड में लगी आग, पड़ोस का भी जान लें हाल
Petrol Diesel Rates Today: एक बार फिर ब्रेंट क्रूड 100 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच रहा है। वहीं, 15 मई से अब तक सरकारी तेल कंपनियां चार बार कीमतें बढ़ा चुकी हैं, जिससे पेट्रोल और डीजल करीब 7.5 रुपये प्रति लीटर महंगे हो चुके हैं।

Petrol Diesel Rates Today: ईरान-अमेरिका में एक बार फिर तनाव बढ़ने की वजह से कच्चा तेल 95 डॉलर प्रति बैरल के पार चला गया है। बुरी खबर यह है कि ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मूज को एक बार फिर पूरी तरह से बंद कर दिया है। इस बीच भारत में भी पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी हो गए है। पड़ोसी देशों पाकिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका, म्यांमार, नेपाल, चीन और भूटान की तुलना में आज पेट्रोल भारत में सबसे सस्ता है।
आज पूरी दुनिया में पेट्रोल की औसत कीमत भी 144.36 रुपये पर है। जबकि, भारत में पेट्रोल की औसत कीमत करीब 108.71 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर है। ग्लोबल पेट्रोल प्राइस के आंकड़ों के मुताबिक अभी दुनिया के औसत रेट से भारत में पेट्रोल करीब 36.65 रुपये लीटर सस्ता मिल रहा है।
भारत के प्रमुख शहरों में आज के रेट
भारत में आज पेट्रोल डीजल के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है। IOC द्वारा जारी आज के रेट के मुताबिक दिल्ली में सामान्य पेट्रोल का रेट 102.12 रुपये लीटर है। जबकि, डीजल 95.20 रुपये लीटर बिक रहा है। चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 107.77 रुपये और डीजल की 99.55 रुपये लीटर है।
कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल की कीमत आज 113.51 रुपये और डीजल की कीमत 99.82 रुपये है। मुंबई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 111.21 और डीजल की कीमत 97.83 रुपये है।
पड़ोसी देशों में क्या हैं पेट्रोल-डीजल के रेट
ग्लोबल पेट्रोल प्राइस के आंकड़ों के मुताबिक पाकिस्तान में पेट्रोल की औसत कीमत 129.47 रुपये लीटर है। म्यांमार में पेट्रोल की कीमत 133.28 रुपये लीटर है तो नेपाल में 135.74 रुपये। श्रीलंका में 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 139.72 रुपये है तो चीन में 126.34 रुपये। भूटान में पेट्रोल का रेट 109.73 रुपये है। जबकि, बांग्लादेश में 112.94 रुपये लीटर।
क्या फिर बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम
रेटिंग एजेंसी क्रिसिल ने कुछ दिन पहले ही चेताया था कि तेल कंपनियों के घाटे को देखते हुए पेट्रोल-डीजल के दाम में करीब 2.5 रुपये प्रति लीटर की अतिरिक्त बढ़ोतरी की जरूरत पड़ सकती है। अगर ऐसा होता है तो कंपनियों द्वारा कुल बढ़ोतरी 10 रुपये प्रति लीटर के करीब पहुंच जाएगी। क्योंकि मई में चार बार में पेट्रोल-डीजल के दाम करीब 7.50-7.50 रुपये लीटर बढ़े थे।
इससे पहले भी पेट्रोल-डीजल में 20-20 रुपये की बढ़ोतरी की आशंका जताई जा रही थी। तब सरकार ने फौरन पेट्रोल-डीजल से 10-10 रुपये टैक्स घटा दिए थे। एक्सपर्ट्स की मानें तो अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें ऐसे ही ऊंची बनी रहती हैं और पश्चिम एशिया में तनाव कम नहीं होता, तो आने वाले दिनों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में और बढ़ोतरी से इनकार नहीं किया जा सकता।




साइन इन