LPG Price Today: घरेलू एलपीजी सिलेंडर से कमर्शियल गैस 2.47 गुना महंगी, चेक करें आज के रेट
आज की डेट में घरेलू एलपीजी की तुलना में कमर्शियल LPG लगभग 2.47 गुना महंगी पड़ रही है। इसी वजह से जब कमर्शियल LPG महंगी होती है, तो होटल का खाना, मिठाई, बेकरी, चाय-नाश्ता और कैटरिंग सेवाएं भी महंगी होने लगती हैं। आइए समझें क्यों है इतना अंतर…

LPG Price Today: आज 11 जून गुरुवार को न तो घरेलू एलपीजी सिलेंडर के रेट में कोई बदलाव हुआ है और न ही कमर्शियल सिलेंडर के। दिल्ली में आज भी 14.2 किलो वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत ₹942 और 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत ₹3,113.50 है। इतनी कहानी तो आप 7 जून से सुनते आ रहे हैं और पूछेंगे कि नया क्या है? आज हम आपको बताएंगे कि वजन और कीमत के हिसाब से घरेलू सिलेंडर और कमर्शियल सिलेंडर की तुलना काफी दिलचस्प है।
घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत 942 रुपये है और इसमें 14.2 किलो गैस आती है। यानी एक किलो घरेलू गैस की कीमत ₹66.34 हुई। जबकि, 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर में आने वाली गैस की कीमत ₹163.87 प्रति किलो बैठती है।
इस लिहाज से देखें तो कमर्शियल LPG घरेलू से प्रति किलो ₹97.53 अधिक महंगी पड़ रही है। अगर प्रतिशत की बाद करे तो कमर्शियल LPG, घरेलू LPG की तुलना में लगभग 147% अधिक महंगी है।
सिलेंडर में गैस केवल 34% अधिक, लेकिन कीमत 2.47 गुना ज्यादा
कमर्शियल सिलेंडर में गैस केवल 34% अधिक है, लेकिन उसकी कीमत घरेलू सिलेंडर से घरेलू उपभोक्ताओं की तुलना में लगभग 2.47 गुना ज्यादा है। इसी वजह से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे और अन्य व्यवसायों की लागत LPG कीमतों में बदलाव से सीधे प्रभावित होती है।
अगर 19 किलो गैस घरेलू सिलेंडर के रेट पर मिलती
अगर 19 किलो गैस घरेलू सिलेंडर के रेट पर मिलती तो कीमत लगभग ₹1,260.46 होती। जबकि, वास्तविक कीमत ₹3,113.50 है। यानी कमर्शियल उपभोक्ता घरेलू उपभोक्ताओं की तुलना में लगभग ₹1,853 अधिक भुगतान कर रहे हैं।
घरेलू और कमर्शियल के दाम में अंतर के 4 कारण
कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत घरेलू सिलेंडर की तुलना में इतनी अधिक होने के पीछे कई कारण हैं। जैसे...
1. घरेलू LPG पर सरकारी संरक्षण
घरेलू LPG को एक आवश्यक उपभोक्ता वस्तु माना जाता है। सरकार समय-समय पर इसकी कीमतों को नियंत्रित रखती है और पात्र उपभोक्ताओं, खासकर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को सब्सिडी भी देती है। इससे घरेलू सिलेंडर अपेक्षाकृत सस्ता रहता है।
2. कमर्शियल LPG पूरी तरह मार्केट रेट पर
19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत अंतरराष्ट्रीय LPG कीमतों, डॉलर-रुपया एक्सचेंज रेट और तेल कंपनियों की लागत के आधार पर तय होती है। इस पर आमतौर पर कोई उपभोक्ता सब्सिडी नहीं दी जाती।
3. बिजनेस के लिए इस्तेमाल
सरकार और तेल कंपनियां मानती हैं कि होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठान LPG का उपयोग आय कमाने के लिए करते हैं। इसलिए उन्हें घरेलू उपभोक्ताओं जैसी रियायती दर नहीं दी जाती।
4. टैक्स और प्राइस का अंतर
घरेलू और कमर्शियल LPG के प्राइस तय करने की व्यवस्था अलग होती है। कई बार टैक्स, मार्केटिंग मार्जिन और मूल्य नियंत्रण नीतियों के कारण दोनों के बीच बड़ा अंतर बन जाता है।
एक नजर में एलपीजी सिलेंडर के 11 जून के रेट
सबसे महंगा घरेलू सिलेंडर: लेह में ₹1,179
सबसे सस्ता घरेलू सिलेंडर: मुंबई में ₹941.50
सबसे महंगा कमर्शियल सिलेंडर: लेह में ₹3,752
जयपुर घरेलू सिलेंडर का रेट ₹952.50 और कमर्शियल ₹3152.50
चेन्नई में घरेलू सिलेंडर ₹957.50 और कमर्शियल ₹3283
लखनऊ में घरेलू सिलेंडर ₹976.50 और कमर्शियल ₹3236
देहरादून में घरेलू सिलेंडर ₹961 और कमर्शियल ₹3171
कोलकाता में घरेलू एलपीजी सिलेंडर ₹968 और कमर्शियल ₹3255.50




साइन इन