lpg price today where is the domestic gas cylinder most expensive and where is the cheapest in the country LPG Price Today: देश में कहां सबसे महंगा और कहां सबसे सस्ता है घरेलू गैस सिलेंडर? जानिए 10 जून के ताजा रेट, Business Hindi News - Hindustan
More

LPG Price Today: देश में कहां सबसे महंगा और कहां सबसे सस्ता है घरेलू गैस सिलेंडर? जानिए 10 जून के ताजा रेट

LPG Price Today: देश के पहाड़ी और दूरदराज क्षेत्रों में एलपीजी की कीमतें सबसे अधिक बनी हुई हैं। लेह में घरेलू सिलेंडर 1,179 रुपये का है। जबकि, मुंबई में सबसे सस्ता 941.50 रुपये का है। दोनों के बीच का अंतर 237.50 रुपये का है।

Wed, 10 June 2026 05:46 AMDrigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share
LPG Price Today: देश में कहां सबसे महंगा और कहां सबसे सस्ता है घरेलू गैस सिलेंडर? जानिए 10 जून के ताजा रेट

LPG Price Today: देशभर में घरेलू और कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में आज कोई बदलाव नहीं हुआ है। हालांकि, अलग-अलग राज्यों और शहरों में रसोई गैस के दामों में बड़ा अंतर देखने को मिल रहा है। इंडियन ऑयल के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 14.2 किलो का घरेलू एलपीजी सिलेंडर सबसे महंगा लेह में 1,179 रुपये का बिक रहा है, जबकि सबसे सस्ता सिलेंडर मुंबई में 941.50 रुपये का उपलब्ध है। दोनों शहरों के बीच कीमत का अंतर 237.50 रुपये है।

लेह में सबसे महंगा घरेलू सिलेंडर

देश के पहाड़ी और दूरदराज क्षेत्रों में एलपीजी की कीमतें सबसे अधिक बनी हुई हैं। लेह में घरेलू सिलेंडर 1,179 रुपये का है। इसके अलावा नॉर्थ त्रिपुरा में 1,119.50 रुपये, गंगटोक में 1,094.50 रुपये, आइजॉल में 1,094 रुपये और वेस्ट इंफाल में 1,093.50 रुपये का सिलेंडर मिल रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:10.58 करोड़ से अधिक LPG सिलेंडर के ग्राहकों के लिए बड़ी खबर, ₹1500 का झटका

श्रीनगर में घरेलू एलपीजी की कीमत 1,058 रुपये है। विशेषज्ञों का कहना है कि परिवहन लागत और कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के कारण इन इलाकों में एलपीजी की कीमतें अधिक रहती हैं।

इन बड़े शहरों में 1,000 रुपये से कम में मिल रहा सिलेंडर

देश के कई बड़े शहरों में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 1,000 रुपये से नीचे बनी हुई है। मुंबई में 14.2 किलो का घरेलू सिलेंडर 941.50 रुपये का है। बेंगलुरु में इसकी कीमत 944.50 रुपये, अहमदाबाद और गुरुग्राम में 949 रुपये, जयपुर में 952.50 रुपये और गोवा में 956 रुपये है।

चेन्नई में घरेलू सिलेंडर 957.50 रुपये, देहरादून में 961 रुपये, कोलकाता में 968 रुपये और लखनऊ में 976.50 रुपये का मिल रहा है। वहीं हैदराबाद में घरेलू गैस सिलेंडर 994 रुपये तक पहुंच गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मुफ्त राशन, 4 करोड़ घर और LPG कनेक्शन; पीएम मोदी ने दिया 12 साल का ब्योरा

कमर्शियल सिलेंडर के दाम 3,700 रुपये के पार

19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में भी भारी अंतर देखने को मिल रहा है। सबसे महंगा कमर्शियल सिलेंडर लेह में 3,752 रुपये का बिक रहा है। इसके बाद नॉर्थ त्रिपुरा में 3,638 रुपये, गंगटोक में 3,631.50 रुपये, वेस्ट इंफाल में 3,599 रुपये और आइजॉल में 3,595.50 रुपये का है।

अंडमान में कमर्शियल सिलेंडर 3,544 रुपये, श्रीनगर में 3,458 रुपये और हैदराबाद में 3,367 रुपये का है। वहीं मुंबई में 19 किलो का कमर्शियल सिलेंडर 3,067.50 रुपये का बिक रहा है, जो प्रमुख महानगरों में अपेक्षाकृत सस्ता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:LPG Cylinder Price Hike: सरकार ने माना- अभी और बढ़ेंगे दाम, वजह भी बताई

आखिर अलग-अलग शहरों में LPG की कीमतें क्यों अलग होती हैं?

अलग-अलग शहरों में एलपीजी सिलेंडर के रेट अलग-अलग होने के कई कारण हैं। जैस, परिवहन और लॉजिस्टिक्स लागत, राज्य और लोकल टैक्सेज, भंडारण एवं वितरण खर्च तथा भौगोलिक स्थिति और दूरी। जैसे, दूरदराज, पहाड़ी और द्वीपीय क्षेत्रों तक सिलेंडर पहुंचाने में अधिक लागत आती है, इसलिए वहां उपभोक्ताओं को ज्यादा कीमत चुकानी पड़ती है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,