Petrol Diesel Price Today no price hike today check citywise rate Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की कीमतों में पर नया अपडेट, क्या फिर से बढ़ गए हैं रेट? यहां करें चेक, Business Hindi News - Hindustan
More

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की कीमतों में पर नया अपडेट, क्या फिर से बढ़ गए हैं रेट? यहां करें चेक

Petrol Diesel Price Today: आज रविवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। आखिरी बार पिछले हफ्ते सोमवार को पेट्रोल और डीजल का रेट बढ़ाया गया था। 

Sun, 31 May 2026 07:22 AMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की कीमतों में पर नया अपडेट, क्या फिर से बढ़ गए हैं रेट? यहां करें चेक

petrol Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी कर दिए गए हैं। आज रविवार 31 मई 2026 को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। तेल कंंपनियां हर रोज सुबह पेट्रोल और डीजल के रेट का ऐलान करती हैं। आखिरी बार पेट्रोल और डीजल के रेट को 25 मई को बढ़ाया गया था। तब तेल की कीमतों में 2.50 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई थी। बता दें, यह दो हफ्ते में चौथी बार था जब कीमतों को बढ़ाया गया था। ईरान-अमेरिका युद्ध की वजह से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बाधित हुआ। जिसके बाद से कच्चे तेल की कीमतों में जारी बढ़ोतरी ने ऑयल मार्केटिंग कंपनियों को रेट बढ़ाने पर मजबूर कर दिया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मल्टीबैगर स्टॉक 60% तक लुढ़का, क्या यह खरीदने का सही समय? अब क्या करें निवेशक

मई के महीने में पेट्रोल और डीजल का रेट करीब 7.5 रुपये प्रति लीटर बढ़ाया गया। बता दें, इस महीने से पहले आखिरी बार पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 2022 में इजाफा हुआ था।

पेट्रोल का क्या है रेट?

नई दिल्ली - 102.12 रुपये

कोलकाता - 113.47 रुपये

मुंबई - 111.18 रुपये

चेन्नई - 107.77 रुपये

गुरुग्राम - 102.69 रुपये

नोएडा - 102.12 रुपये

बेंगलुरूर - 110.91 रुपये

भुवनेश्वर - 109.03 रुपये

चंडीगढ़ - 101.51 रुपये

हैदराबाद - 115.69 रुपये

जयपुर - 112.98 रुपये

लखनऊ - 102.04 रुपये

पटना - 101.89 रुपये

तिरुअनंतपुरम् - 115.49 रुपये

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:8वां वित्त आयोग: कितना मिलेगा एरियर? कैसे किया जाएगा कैलकुलेट

डीजल का क्या चल रहा है रेट?

नई दिल्ली - 95.20 रुपये

कोलकाता - 99.82 रुपये

मुंबई - 97.83 रुपये

चेन्नई - 99.58 रुपये

नोएडा - 95.36 रुपये

बेंगलुरू - 98.80 रुपये

भुवनेश्वर - 100.74 रुपये

चंडीगढ़ - 86.47 रुपये

हैदराबाद - 103.82 रुपये

जयपुर - 97.06 रुपये

लखनऊ - 95.36 रुपये

पटना - 99.36 रुपये

तिरुअनंतपुरम् - 104.42 रुपये

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:CNG हुई महंगी, 2 रुपये बढ़ गए दाम, PNG की कीमतों में भी इजाफा

पेट्रोल और डीजल की बिक्री की क्या स्थिति?

पेट्रोलियम मिनिस्ट्री की ज्वाइंट सेक्रेटरी सुजाता शर्मा ने कहा कि 150 से अधिक जिलो में पेट्रोल की बिक्री 30 प्रतिशत बढ़ गई है। वहीं, 14 जिले ऐसे हैं जहां पेट्रोल की सेल्स लगभग दोगुना हो गई है।

डीजल की बात करें 156 जिलों में डीजल की बिक्री 30 प्रतिशत बढ़ गई है। वहीं, 6 जिलों में 100 प्रतिशत से अधिक ग्रोथ दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि प्राइवेट तेल कंपनियों के पंप पर डीजल की बिक्री में 38 प्रतिशत की गिरावट आई है।

कच्चे तेल ने बिगाड़ा खेल

मौजूदा परिस्थितियों की वजह से क्रूड ऑयल का रेट 70 डॉलर प्रति बैरल से बढ़कर 100 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया है। कच्चे तेल की कीमतों में जारी उछाल की वजह से घरेलू स्तर पर भी पेट्रोल और डीजल का रेट बढ़ाया गया है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,