RVNL Share Price falls 60 percent from high what investors do next check target price here मल्टीबैगर स्टॉक 60% तक लुढ़का, क्या यह खरीदने का सही समय? अब क्या करें निवेशक, Business Hindi News - Hindustan
More

मल्टीबैगर स्टॉक 60% तक लुढ़का, क्या यह खरीदने का सही समय? अब क्या करें निवेशक

RVNL Share Price: रेल विकास निगम लिमिटेड ने के शेयरों में पिछले दो साल में भारी गिरावट देखने को मिली है। कंपनी के शेयरों का भाव इस दौरान 60 प्रतिशत लुढ़क गया। 

Sat, 30 May 2026 04:05 PMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
मल्टीबैगर स्टॉक 60% तक लुढ़का, क्या यह खरीदने का सही समय? अब क्या करें निवेशक

RVNL Share Price: शेयर बाजार में एक समय रेल विकास निगम लिमिटेड के शेयरों का दबदबा था। कंपनी के शेयर बुलेट ट्रेन की रफ्तार से आगे बढ़ रहे थे। लेकिन पिछले दो साल शेयर बाजार में कंपनी के लिए काफी बुरा समय रहा है। इस दौरान रेल विकास निगम लिमिटेड के शेयरों की कीमतों में 60 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। अब निवेशकों के मन में सवाल खड़ा हो रहा है कि क्या यह सही समय है रेल विकास निगम लिमिटेड के शेयरों को खरीदने का? या आने वाले समय में अभी दाम और गिरेगा? आइए जानते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:टाटा ग्रुप की कंपनी ने फिर किया स्पेशल डिविडेंड का ऐलान, रिकॉर्ड डेट भी तय

2019 से अबत कंपनी के शेयरों का प्रदर्शन रहा है शानदार (RVNL Share Performance)

रेल विकास निगम लिमिटेड की लिस्टिंग अप्रैल 2019 में हुई थी। कंपनी का इश्यू प्राइस महज 19 रुपये ही था। रेल विकास निगम लिमिटेड ने 477 करोड़ रुपये आईपीओ के जरिए जुटाए थे। कोरोना के समय पर रेल विकास निगम लिमिटेड के शेयरों का भाव इश्यू प्राइस से भी नीचे चला गया है। मार्च 2026 में कंपनी के शेयरों का दाम 12 रुपये के स्तर पर आ गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सोमवार को फोकस में रहेंगे पेनी स्टॉक, कंपनी का घाटा हुआ कम, रेवन्यू में इजाफा

कंपनी का शेयर 60% लुढ़का (RVNL Share)

कोविड के स्तर से कंपनी के शेयर 50 गुना की छलांग लगाते हुए 625 रुपये के स्तर पर पहुंच गया। जुलाई 2024 में रेल विकास निगम लिमिटेड के शेयर 630 रुपये के स्तर पर थे। हालांकि, इसके बाद कंपनी के शेयरों में गिरावट देखने को मिली। 29 2026 को यह स्टॉक 245.05 रुपये के स्तर पर आ गया। यह रेल विकास निगम लिमिटेड का 52 वीक लो लेवल है। यानी महज दो साल में निवेशकों को 60 प्रतिशत का नुकसान उठाना पड़ा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:8वां वित्त आयोग: कितना मिलेगा एरियर? कैसे किया जाएगा कैलकुलेट

क्या कह रहे हैं एक्सपर्ट्स? (RVNL target price)

रेल विकास निगम लिमिटेड के लिए मार्च तिमाही अच्छी नहीं रही है। कंपनी की कमाई सालाना आधार पर 56 प्रतिशत गिर गया है। वित्त वर्ष 2026 में रेल विकास निगम लिमिटेड का रेवन्यू 2.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 20400 करोड़ रुपये रहा है। लेकिन इस दौरान प्रॉफिट 47 प्रतिशत की गिरावट के बाद 680 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गया है।

ब्रोकरेज हाउस Antique ने कंपनी के शेयरों को बेचने की सलाह दी है। ब्रोकरेज हाउस की तरफ से 204 रुपये का टारगेट प्राइस सेट किया गया है। जोकि शुक्रवार की क्लोजिंग की तुलना में 17 प्रतिशत कम है। एक्सपर्ट्स की मानें तो अभी और गिरावट देखने को मिलेगी।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें। यहां प्रस्तुत एक्सपर्ट्स के विचार निजी हैं। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,