CNG हुई महंगी, 2 रुपये बढ़ गए दाम, PNG की कीमतों में भी इजाफा
CNG Price Hike News: सीएनजी के ग्राहकों के लिए बुरी खबर है। मुंबई में महानगर गैस लिमिटेड ने सीएनजी की कीमतों में इजाफा किया है। आज 2 रुपये प्रति किलोग्राम दाम को बढ़ाया गया है। PNG के रेट में भी बढ़ोतरी हुई है।

CNG Price Hike News: सीएनजी की कीमतों में आज इजाफा हुआ है। महानगर गैस लिमिटेड ने मुंबई में कीमतों में बढ़ोतरी की है। देश की आर्थिक राजधानी में इस बढ़ोतरी के बाद सीएनजी का रेट 86 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गया है। इसके अलावा पाइप के जरिए दी जाने वाली कुकिंग गैस का रेट भी 52 पैसे पर यूनिट बढ़ाया गया है। बता दें, बीते हफ्ते दिल्ली-NCR में सीएनजी की कीमतों में इजाफा किया था। इस क्षेत्र में 15 मई से चौथी बार कीमतों को बढ़ाया गया था।
दूसरी बार बढ़ाए गए दाम (CNG latest Price Hike)
मुंबई, ठाणे, नवी मुंबई, अंधेरी, कुर्ला सहित अन्य क्षेत्रों में सीएनजी के रेट 86 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है। इसके अलावा पीएनजी की कीमतों में 52 रुपये प्रति यूनिट की बढ़ोतरी आज हुई है। जिसका असर 31 लाख घरों पर पड़ेगा। बता दें, न्यूज18 मराठी की रिपोर्ट के अनुसार इससे पहले 14 मई को कीमतों में इजाफा किया गया था। तब सीएनजी के रेट को 2 रुपये प्रति किलोग्राम बढ़ाया गया था।
क्या कहना है कंपनी का? (CNG Rates)
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार महानगर गैस लिमिटेड के अधिकारी का कहना है, “वैश्विक तनाव की वजह से सप्लाई चेन पर बुरा असर पड़ा है। जिसकी वजह से महंगे स्त्रोतों पर निर्भर होना पड़ रहा है। कच्चे तेल की कीमतों में जारी तेजी और रुपये की कीमत में गिरावट ने भी गैस खरीद को महंगा बना दिया है। जिसकी वजह से सीएनजी की कीमतों में 2 रुपये प्रति किलोग्राम और पीएनजी की कीमतों में 52 पैसे प्रति यूनिट का इजाफा किया गया है।”
दिल्ली-एनसीआर में क्या है सीएनजी का रेट? (CNG Price in Delhi NCR)
इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड की वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के अनुसार दिल्ली में सीएनजी का रेट 83.09 रुपये प्रति किलोग्राम है। वहीं, नोएडा में 91.70 रुपये प्रति किलोग्राम, गाजियाबाद में 91.70 रुपये, मेरठ में 91.58 रुपये प्रति किलोग्राम रेट चल रहा है।
कानपुर में 94.42 रुपये, हमीरपुर में 94.42 रुपये, अजमेर में 92.44 रुपये प्रति किलोग्राम सीएनजी बिक रही है।
पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर
आज शनिवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई भी बढ़ोतरी तेल कंपनियों की तरफ से नहीं किया गया है। कीमतें पुराने स्तर पर स्थिर हैं। इस महीने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 4 बार इजाफा किया जा चुका है। बता दें, इस दौरान कई शहरों में पेट्रोल का रेट 110 रुपये प्रति लीटर को भी क्रॉस कर गया है।




साइन इन