8th Pay Commission Updates how much arrear employees get check calculation 8th Pay Commission Updates: कितना मिलेगा एरियर? कैसे किया जाएगा कैलकुलेट, कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, Business Hindi News - Hindustan
More

8th Pay Commission Updates: कितना मिलेगा एरियर? कैसे किया जाएगा कैलकुलेट, कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले

8th Pay Commission Updates: 8वें पे कमीशन के गठन का कई महीना बीत चुका है। इस दौरान कई बैठकें भी हो चुकी हैं। कर्मचारियों के एरियर को लेकर कोई ऐलान अभी नहीं हुआ है। 

Sat, 30 May 2026 12:20 PMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
8th Pay Commission Updates: कितना मिलेगा एरियर? कैसे किया जाएगा कैलकुलेट, कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले

8th Pay Commission Updates: 8वें पे कमीशन की तरफ से इस समय मीटिंग्स का दौर चल रहा है। आयोग के पास नवंबर 2025 से 18 महीने का समय है। पे कमीशन कर्मचारी, पेंशनर्स के साथ-साथ अन्य स्टेकहोल्डर्स से लगातार बातचीत कर रहा है। उनसे सुझाव मांगे जा रहे हैं। एक बार आयोग की रिपोर्ट तैयार हो जाने के बाद इसी आधार पर कर्मचारियों और पेंशनर्स की सैलरी/तनख्वाह बढ़ेगी। कर्मचारियों 1 जनवरी 2026 से जबतक यहा लागू होगा तब तक का एरियर में पैसा भुगतान किया जाएगा। यही वजह है कि कर्मचारियों के बीच इस समय इसकी खूब चर्चा हो रही है। अब देखना है कि कौन सा फिटमेंट फैक्टर चुना जाता है। आइए जानते हैं कि अगर आप लेवल 6 के कर्मचारी हैं तो अलग-अलग फिटमेंट फैक्टर पर आपको कितना लाभ होगा?

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इलेक्ट्रिक बस बनाने वाली कंपनी का नेट प्रॉफिट हुआ दोगुना, डिविडेंड का भी ऐलान

कैसे कैलकुलेट होगा एरियर? (8th Pay Commission Latest News)

महीने के भुगतान का अंतर (8वें वेतन आयोग और 7वें वेतन आयोग के बीच का अंतर)x जितने महीने की देरी हुई है। बता दें, मान लीजिए इस बार फिटमेंट फैक्टर 2 रहता है। ऐसी स्थिति में कर्मचारियों की सैलरी और पेंशन दोगुना हो जाएगा।

लेवल 6 का कर्मचारी जिसका 7वें वित्त आयोग में बेसिक पे 35400 रुपये है। ऐसे में फिटमेंट फैक्टर 2 रहने पर बेसिक पे बढ़कर 70,800 रुपये हो जाएगा। 2.15 फिटमेंट फैक्टर रहने पर बेसिक पे 76110 रुपये हो जाएगा। 2.28 फिटमेंट फैक्टर रहने पर 80.172 रुपये हो जाएगा। वहीं, अगर फिटमेंट फैक्टर 8वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर 2.57 रहने पर सैलरी 90,978 रुपये हो जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:CNG हुई महंगी, 2 रुपये बढ़ गए दाम, PNG की कीमतों में भी इजाफा

हर महीने में कितनी बढ़ेगी सैलरी? (8th Pay Commission News)

6 लेवल के कर्मचारियों की सैलरी में फिटमेंट फैक्टर 2 लागू होने के बाद 35400 रुपये का इजाफा होगा। फिटमेंट फैक्टर 2.15 लागू होने के बाद 40710 रुपये का इजाफा हुआ है। फिटमेंट फैक्टर 2.28 लागू होने के बाद कर्मचारियों की सैलरी 45312 रुपये की बढ़ोतरी होगी। फिटमेंट फैक्टर 2.57 लागू होने के बाद 55578 रुपये का फायदा लेवल 6 के कर्मचारियों को होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जून-जुलाई में बहुत तड़पाने वाली है हीटवेव, 9 साल बाद IMD ने की है ऐसी भविष्यवाणी

कितना बढ़ जाएगा लेवल 6 कर्मचारियों का एरियर? (8th Pay Commission Fitment Factors)

फिटमेंट फैक्टर 2 रहने पर - 708000 रुपये का एरियर बनेगा।

फिटमेंट फैक्टर 2.15 रहने पर - 814200 रुपये का एरियर होगा।

फिटमेंट फैक्टर 2.28 रहने पर 906240 रुपये का एरियर होगा।

फिटमेंट फैक्टर 2.57 रहने पर - 11,11,560 रुपये का एरियर मिलेगा।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,