Melody का असर! निवेशक गलत पारले कंपनी के शेयरों पर लगा रहे हैं दांव, 4 दिन में 21% की तेजी
अपने इटली की यात्रा के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने वहां की पीएम को Melody टॉफी गिफ्ट किया था। जिसके बाद से शेयर बाजार में लोग गलत पारले कंपनी के शेयरों पर दांव लगा रहे हैं। मेलोडी टॉफी बनाने वाली कंपनी पारले प्रोडक्ट्स लिमिटेड शेयर बाजार में लिस्ट नहीं है।

बीते सप्ताह पीएम नरेंद्र मोदी 5 देशों की यात्रा पर गए थे। अपनी यात्रा के आखिरी पड़ाव पर पीएम मोदी इटली पहुंचे। जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुलाकात इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी से रोम में हुई है। इस मुलाकात के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने इटली की पीएम को जॉर्जिया मेलोनी को Melody टॉफी गिफ्ट करते आए। यह टॉफी पारले बनाती है। लेकिन इस मुलाकात के बाद लोग गलत पारले कंपनी पर दांव लगा रहे हैं। जिसकी वजह से वह सस्ता स्टॉक लगातार ऊपर चढ़ रहा है। आज सोमवार को लगातार चौथे कारोबारी दिन कंपनी के शेयरों में अपर सर्किट लगा है। इन 4 कारबोरी दिनों में इस दूसरे पारले कंपनी के शेयरों की कीमतों में 21 प्रतिशत की तेजी आई है। बता दें, दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों के बीच हुई यह मुलाकात सोशल मीडिया पर काफी वायरल है।
कौन बनाता है Melody टॉफी
मेलोडी टॉफी का उत्पादन पारले प्रोडक्ट्स लिमिटेड की तरफ से किया जाता है। यह कंपनी शेयर बाजार में लिस्ट नहीं है। बता दें, वायरल हुए वीडियो में जॉर्जिया मेलोनी पारले प्रोडक्ट्स लिमिटेड के द्वारा बनाई गई टॉफी की तारीफ करते हुए दिखी। उन्होंने कहा ‘वेरी, वेरी गुड टॉफी।’
लोग किस कंपनी पर लगा रहे हैं दांव?
मौजूदा समय में शेयर बाजार में लोग पारले इंडस्ट्रीज लिमिटेड के शेयरों को खरीदने के लिए उतावले दिख रहे हैं। यह कंपनी इंफ्रास्ट्रक्चर और रियल एस्टेट सेक्टर में काम करती है। इस कंपनी का मेलोडी टॉफी और पारले प्रोडक्ट्स लिमिटेड से कोई कनेक्शन नहीं है। बता दें, पारले प्रोडक्ट्स लिमिटेड भारत की सबसे पुरानी FMCG कंपनियों में से एक है। इस कंपन की शुरुआत 1983 में हुई थी।
सीएनबीसी टीवी18 की रिपोर्ट के अनुसार मेलोडी टॉफी मौजूदा समय में 100 से अधिक देशों में एक्सपोर्ट की जा रही है।
शेयरों का प्रदर्शन कैसा? (Parle Industries Ltd Share performance)
आज सोमवार को पारले इंडस्ट्रीज लिमिटेड के शेयर बीएसई में 5 प्रतिशत से अधिक की तेजी के साथ 6.06 रुपये के स्तर पर पहुंच गए हैं। कंपनी के शेयरों का भाव 1 महीने में 20 प्रतिशत बढ़ा है। हालांकि, इसके बाद भी 2026 में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 32 प्रतिशत की गिरावट आई है। 1 साल में कंपनी के शेयरों का भाव 65 प्रतिशत गिरा है। बता दें, पारले इंडस्ट्रीज के शेयर 5 साल में 57 प्रतिशत लुढ़क चुके हैं।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)




साइन इन