Sterlite Technologies Ltd Share jumps 354 percent today stock hit upper circuit 2026 में 354% का रिटर्न, आज फिर कंपनी के शेयरों में लगा अपर सर्किट, आपका है दांव?, Business Hindi News - Hindustan
More

2026 में 354% का रिटर्न, आज फिर कंपनी के शेयरों में लगा अपर सर्किट, आपका है दांव?

Multibagger Stock: Sterlite Technologies Ltd के शेयरों की कीमतों में आज अपर सर्किट लगा है। इस साल अबतक मल्टीबैगर स्टॉक का रेट 354 प्रतिशत बढ़ा है। 

Mon, 25 May 2026 01:41 PMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
2026 में 354% का रिटर्न, आज फिर कंपनी के शेयरों में लगा अपर सर्किट, आपका है दांव?

Multibagger Stock: मल्टीबैगर स्टॉक Sterlite Technologies Ltd के शेयरों की कीमतों में आज 5 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। यह मल्टीबैगर 5 प्रतिशत की उछाल के बाद बीएसई में 463.45 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया। यह कंपनी का बीएसई में 52 वीक हाई है। 1 जनवरी 2026 कंपनी Sterlite Technologies Ltd के शेयरों का भाव बीएसई में 102.45 रुपये था। तब से अबतक कीमतों में 354 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सोने और चांदी की कीमतों में उछाल, चेक करें आज का लेटेस्ट रेट्स

कंपनी ने शुक्रवार को दी जानकारी में बताया था कि उन्हें एक इंटरनेशनल पार्टनर से प्रोडक्ट अवार्ड लेटर मिला है। कंपनी को कई सालों तक ऑप्टिकल कनेक्टिविटी प्रोडक्ट्स की सप्लाई का काम करना है। इस ऑर्डर की कुल वैल्यू 1.11 बिलियन डॉलर है।

1 महीने में कितना रिटर्न? (Sterlite Technologies Ltd Share performance)

बीएसई के डाटा के अनुसार Sterlite Technologies Ltd के शेयरों की कीमतों में 1 महीने में 73 प्रतिशत की तेजी आई है। वहीं, एक साल में कंपनी के शेयरों का भाव 543 प्रतिशत बढ़ा है। जोकि सेंसेक्स इंडेक्स के निगेटिव 6.60 प्रतिशत के रिटर्न की तुलना में काफी अधिक है। बता दें, कंपनी के शेयरो का 52 वीक लो लेवल 67.78 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 226222 करोड़ रुपये का है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आशीष धवन के पोर्टफोलियो में शामिल यह स्टॉक 19% चढ़ा, क्या इस तेजी के पीछे की वजह

लॉन्ग टर्म में कैसा प्रदर्शन?

दो साल में Sterlite Technologies Ltd के शेयरों का भाव 391 प्रतिशत बढ़ा है। तीन साल में कंपनी ने पोजीशनल निवेशकों को 301 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। 5 साल में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 158 प्रतिशत की उछाल दर्ज की गई है। बता दें, 10 साल में Sterlite Technologies Ltd ने 752 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।

कंपनी के तिमाही नतीजे कैसे हैं?

Sterlite Technologies Ltd ने दी जानकारी में बताया है कि मार्च तिमाही के दौरान कुल रेवन्यू 1440 करोड़ रुपये रहा है। कंपनी का प्रॉफिट (टैक्स भुगतान के बाद) 28 करोड़ रुपये रहा है। इससे पहले दिसंबर तिमाही मे कंपनी को 2 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। इस हिसाब से मार्च क्वार्टर काफी शानदार रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बुलेट बनाने वाली कंंपनी का शेयर 5.8% उछला, 3-3 एक्सपर्ट्स बुलिश

एक्सपर्ट बुलिश

नोमुरा ने Sterlite Technologies Ltd के शेयरों को खरीदने की सलाह दी है। ब्रोकरेज हाउस ने 280 रुपये से टारगेट प्राइस को बढ़ाकर 440 रुपये कर दिया है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें। यहां प्रस्तुत एक्सपर्ट्स के विचार निजी हैं। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने को बेचने की सलाह नहीं देता है।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,