navratna NBCC Q4 Results net profit jumped 37 percent stock surged 2 percent नवरत्न कंपनी का नेट प्रॉफिट 37% बढ़ा, शेयरों में 2% की उछाल, कीमत 100 रुपये से कम, Business Hindi News - Hindustan
More

नवरत्न कंपनी का नेट प्रॉफिट 37% बढ़ा, शेयरों में 2% की उछाल, कीमत 100 रुपये से कम

NBCC Q4 Results: नवरत्न कंपनी एनबीसी लिमिटेड ने तिमाही नतीजों का ऐलान कर दिया है। कंपनी के शेयरों में आज 2 प्रतिशत से अधिक की उछाल दर्ज की गई है। 

Mon, 25 May 2026 04:09 PMTarun Pratap Singh मिंट
share
नवरत्न कंपनी का नेट प्रॉफिट 37% बढ़ा, शेयरों में 2% की उछाल, कीमत 100 रुपये से कम

NBCC Q4 Results: पब्लिक सेक्टर की एनबीसीसी लिमिटेड का कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट वित्त वर्ष 2025-26 की जनवरी-मार्च तिमाही में 37 प्रतिशत बढ़कर 241.38 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले 2024-25 की इसी तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 175.91 करोड़ रुपये था। बता दें, कंपनी ने डिविडेंड का भी ऐलान तिमाही नतीजों के साथ किया है।

सरकारी कंपनी के शेयरों में उछाल

इस नवरत्न कंपनी के शेयरों में आज सोमवार को तेजी देखने को मिली है। कंपनी के शेयर सोमवार को सुबह 95.93 रुपये के स्तर पर ओपन हुआ था। दिन में कंपनी के शेयरों का भाव 99.48 रुपये के स्तर तक पहुंच गया था। हालांकि, इसके बाद कंपनी के शेयरों में नरमी देखने को मिली है। इसके बाद स्टॉक 2 प्रतिशत से अधिक की तेजी के साथ मार्केट के क्लोजिंग के टाइम पर बीएसई में 96.78 रुपये पर था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Melody का असर! निवेशक गलत पारले कंपनी के शेयरों पर लगा रहे हैं दांव

कंपनी के आय में गिरावट

कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही में कुल आय घटकर 4,618.59 करोड़ रुपये रही, जबकि इससे पिछले वर्ष की इसी तिमाही में यह 4,700.86 करोड़ रुपये थी।

वित्त वर्ष 2025-26 में कैसा रहा प्रदर्शन।

पूरे वित्त वर्ष 2025-26 की मार्च तिमाही में कंपनी का शुद्ध शुद्ध लाभ बढ़कर 720.03 करोड़ रुपये हो गया जो एक साल पहले 541.13 करोड़ रुपये था। पिछले वित्त वर्ष में कंपनी की कुल आय बढ़कर 13,195.88 करोड़ रुपये हो गई, जबकि 2024-25 में यह 12,272.99 करोड़ रुपये थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:2026 में 354% का रिटर्न, आज फिर कंपनी के शेयरों में लगा अपर सर्किट

डिविडेंड का भी ऐलान

एनबीसी ने तिमाही नतीजों के साथ-साथ डिविडेंड का भी ऐलान किया है। कंपनी के बोर्ड ने 1 रुपये के फेस वैल्यू वाले एक शेयर पर 46 पैसा डिविडेंड देने का फैसला किया है। यह फाइनल डिविडेंड है।

शेयरों का कैसा रहा है लॉन्ग टर्म में प्रदर्शन?

इस साल कंपनी के शेयरों की कीमतों में 20 प्रतिशत से अधिक की गिरावट देखने को मिली है। एनबीसी के शेयरों का भाव 1 साल में 13.96 प्रतिशत लुढ़क चुका है। इस दौरान सेंसेक्स इंडेक्स में 6.40 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। पिछले दो साल में एबीसीस लिमिटेड के शेयरों का भाव 0.48 प्रतिशत नीचे आया है। जबकि इसी पीरियड में सेंसेक्स 1.43 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सोने और चांदी की कीमतों में उछाल, चेक करें आज का लेटेस्ट रेट्स

भले ही पिछले दो साल शेयर बाजार में एनबीसी लिमिटेड के लिए चुनौती पूर्ण रहे हैं। इसके बाद भी तीन साल में कंपनी के शेयरों का भाव 239 प्रतिशत बढ़ा है। वहीं, 5 साल में कंपनी ने पोजीशनल निवेशकों को 200 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।

(भाषा के इनपुट के साथ)

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,