Vijay Kedia invested stock Advait Energy Transitions give 8094 percent return in 5 years 5 साल में 8094% का रिटर्न, विजय केडिया के पास हैं कंपनी 26 करोड़ रुपये के शेयर, Business Hindi News - Hindustan
More

5 साल में 8094% का रिटर्न, विजय केडिया के पास हैं कंपनी 26 करोड़ रुपये के शेयर

Vijay Kedia Portfolio: शेयर बाजार के चर्चित इनवेस्टर्स विजय केडिया का इनवेस्टमेंट अद्वैत एनर्जी ट्रांजिशन में है। कंपनी के  शेयरों की कीमतों में 5 साल में 8094% की तेजी देखने को मिली है। 

Sat, 9 May 2026 04:08 PMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
5 साल में 8094% का रिटर्न, विजय केडिया के पास हैं कंपनी 26 करोड़ रुपये के शेयर

Vijay Kedia Portfolio: शुक्रवार को शेयर बाजार में जारी गिरावट के विपरीत Advait Energy Transitions के शेयरों में तेजी देखने को मिली थी। कंपनी के शेयर बीएसई में 2 प्रतिशत से अधिक की तेजी के साथ 2093.65 रुपये के स्तर पर बंद हुए थे। इस कंपनी में विजय केडिया का भी इनवेस्टमेंट है।

विजय केडिया के पास 1.14 प्रतिशत हिस्सा

अद्वैत एनर्जी ट्रांसजिशन में विजय केडिया की हिस्सेदारी 1.14 प्रतिशत है। यह आंकड़े मार्च तिमाही के शेयरहोल्डिंग के आधार पर हैं। उनके शेयरों की कुल वैल्यू 26 करोड़ रुपये की है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:6 सरकारी कंपनियों ने Q4 नतीजों के साथ किया डिविडेंड का ऐलान, आपका किसी पर दांव?

कंपनी के शेयरों का प्रदर्शन कैसा है? (Advait Energy Transitions Share peformance)

बीएसई के डाटा के अनुसार कंपनी के शेयरों की कीमतों में 1 महीने में 14 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है। वहीं, तीन महीने में यह स्टॉक 26 प्रतिशत से अधिक का रिटर्न दिया है। पिछले एक साल में Advait Energy Transitions के शेयरों का दाम 80 प्रतिशत बढ़ा है। इस दौरान सेंसेक्स इंडेक्स में करीब 4 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। बता दें, कंपनी का 52 वीक हाई 2419 रुपये और 52 वीक लो लेवल 1103.70 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 2289 करोड़ रुपये का है।

दो साल में विजय केडिया के निवेश वाली कंपनी के शेयरों का भाव 42 प्रतिशत बढ़ा है। वहीं, तीन साल में पोजीशनल निवेशकों को 634 प्रतिशत का फायदा मिला है। बता दें, 5 साल से Advait Energy Transitions के शेयरों को होल्ड करने वाले इनवेस्टर्स को अबतक 8094 प्रतिशत का रिटर्न मिल चुका है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:6 साल के बाद कंपनी फिर से दे रही है बोनस शेयर, निवेशकों को मिलेगा 1 फ्री स्टॉक

क्या करती है कंपनी

इस कंपनी की शुरुआत 2009 में हुई थी। कंपनी का हेडक्वार्टर गुजरात में है। कंपनी पावर ट्रांसमिशन, सबस्टेशन और टेलीकम्युनिकेशंस इंफ्रास्ट्रक्चर में अपनी सर्विसेज दे रही है। कंपनी ने 2023 में रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर में भी कदम रखा था।

अप्रैल में कंपनी को मिला था काम

स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी में कंपनी ने बताया है कि उत्तराखंड पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन की तरफ से 27.74 करोड़ रुपये का काम मिला है। कंपनी को यह वर्क ऑर्डर अप्रैल के महीने में मिला था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:1 शेयर पर 75 रुपये का डिविडेंड दे रही है कंपनी, रिकॉर्ड डेट भी तय

तीसरी तिमाही के दौरान कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 69.60 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 16.59 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया। अक्टूबर से दिसंबर 2025 के दौरान Advait Energy Transitions का रेवन्यू (ऑपरेशन्स) 211.03 करोड़ रुपये रहा था। इसमें साल दर साल के आधार पर 114 प्रतिशत का इजाफा हुआ है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,