these 6 companies announed dividend check details here Dividend Stock: 6 सरकारी कंपनियों ने Q4 नतीजों के साथ किया डिविडेंड का ऐलान, आपका है किसी पर दांव, Business Hindi News - Hindustan
More

Dividend Stock: 6 सरकारी कंपनियों ने Q4 नतीजों के साथ किया डिविडेंड का ऐलान, आपका है किसी पर दांव

Dividend Stock: कई सरकारी कंपनियों ने चौथी तिमाही के नतीजों के साथ डिविडेंड देने का ऐलान किया है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया सहित कई कंपनी हैं लिस्ट में। 

Sat, 9 May 2026 03:10 PMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
Dividend Stock: 6 सरकारी कंपनियों ने Q4 नतीजों के साथ किया डिविडेंड का ऐलान, आपका है किसी पर दांव

Dividend Stock: चौथी तिमाही के दौरान कई सरकारी कंपनियों ने डिविडेंड देने का फैसला किया है। इसमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन बैंक, कोल इंडिया भी शामिल है। आइए डीटेल्स में जानते हैं कि कौन सी कंपनी कितना डिविडेंड दे रही है।

1-स्टेट बैंक ऑफ इंडिया

देश के सरकारी बड़े बैंक ने एक शेयर पर 17.35 रुपये का डिविडेंड देने का फैसला किया है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने इस डिविडेंड का ऐलान 8 मई 2026 को किया है। एसबीआई ने 16 मई की तारीख को रिकॉर्ड डेट तय किया है।

शुक्रवार को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के शेयरों की कीमतों में शुक्रवार को 6 प्रतिशत से अधिक की गिरावट दर्ज की थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:15 मई से पहले बढ़ सकते हैं पेट्रोल और डीजल के दाम : रिपोर्ट

2- इंडियन बैंक

इस सरकारी बैंक ने भी डिविडेंड देने का ऐलान किया है। 29 अप्रैल को बैंक ने एक शेयर 18.25 रुपये का डिविडेंड देने का फैसला किया था। इस बैंक का शेयर शुक्रवार को 865.65 रुपये के लेवल पर बंद हुआ था। बता दें, 5 साल में इस बैंक के शेयरों का भाव 667 प्रतिशत बढ़ा है।

3- चेन्नई पेट्रोलियम

इस पीएसयू की तरफ से भी भारी भरकम डिविडेंड दिया जा रहा है। चेन्नई पेट्रोलियम ने हर एक शेयर पर 540 प्रतिशत का डिविडेंड देने का फैसला किया है। जिसकी वजह से योग्य निवेशकों को एक शेयर पर 54 रुपये का फायदा होगा। बता दें, शुक्रवार को यह स्टॉक मामूली बढ़त के साथ 1077.70 रुपये के लेवल पर थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:6 साल के बाद कंपनी फिर से दे रही है बोनस शेयर, निवेशकों को मिलेगा 1 फ्री स्टॉक

4- कोल इंडिया

इस सरकारी कंपनी ने भी डिविडेंड का ऐलान किया है। कोल इंडिया की तरफ से एक शेयर पर 5.25 रुपये का डिविडेंड दिया जाएगा। यह डिविडेंड 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले एक शेयर पर दिया जा रहा है। शुक्रवार को कोल इंडिया के शेयर 2 प्रतिशत से अधिक की गिरावट के साथ 456.35 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था।

5- भेल लिमिटेड

कंपनी ने 2 रुपये के फेस वैल्यू वाले एक शेयर पर 1.40 रुपये का फाइनल डिविडेंड दिया जाएगा। कंपनी की तरफ से कहा गया है कि एनुअल जनरल मीटिंग से 30 दिन के अंदर डिविडेंड दिया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:1 शेयर पर 75 रुपये का डिविडेंड दे रही है कंपनी, रिकॉर्ड डेट भी तय

6- मझगांव डॉक

30 अप्रैल को इस सरकारी कंपनी की बोर्ड मीटिंग हुई है। कंपनी ने एक शेयर पर 4.62 रुपये का डिविडेंड देने का ऐलान किया है। शुक्रवार को कंपनी के शेयर 1 प्रतिशत से अधिक की गिरावट के बाद 2655.95 रुपये के लेवल पर बंद हुआ था। 5 साल में मझगांव डॉक के शेयरों की कीमतों में 2451 प्रतिशत की तेजी दर्ज की है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,