पेट्रोल 113.53 रुपये, डीजल 101.55 रुपये; तेल की नई कीमतें जारी, क्या आज फिर बढ़ गए दाम?
Petrol Diesel Price Today: आज रविवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने कोई इजाफा नहीं किया है। इससे पहले कल शनिवार को तेल का रेट फिर से बढ़ गया था।

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी कर दी गई है। आज 24 मई दिन रविवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने कोई भी इजाफा नहीं किया है। इससे पहले शनिवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की गई थी। जिसके बाद कुछ शहरों में पेट्रोल का रेट 110 रुपये प्रति लीटर को भी क्रॉस कर गया था। बता दें, शनिवार को ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल की कीमतों में 0.87 रुपये और डीजल की कीमतों में 0.91 रुपये प्रति लीटर का इजाफा किया था।
पेट्रोल का अलग-अलग शहरों में क्या है रेट? (Petrol Price Today)
नई दिल्ली - 99.51 रुपये
कोलकाता - 110.64 रुपये
नोएडा - 99.51 रुपये
त्रिवेंद्रम - 112.64 रुपये
विशाखापत्तनम् - 113.53 रुपये
लखनऊ - 99.28 रुपये
पटना - 110.49 रुपये
डीजल का क्या है रेट (Diesel Price Today)
दिल्ली - 92.49 रुपये
कोलकाता - 97.02 रुपये
नोएडा - 92.84 रुपये
त्रिवेंद्रम - 101.55 रुपये
विशाखापत्तनम् - 101.27 रुपये
लखनऊ - 92.64 रुपये
पटना - 96.53 रुपये
10 दिन में करीब 5 रुपये महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल का रेट
15 मई से ही पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा देखने को मिल रहा है। पहली बार तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल का रेट 3-3 रुपये बढ़ाया था। उसके बाद एक बार फिर से बढ़ोतरी हुई। महज 10 दिन में पेट्रोल का रेट करीब 5 रुपये प्रति लीटर तक महंगा हो गया है। डीजल की कीमतों में भी इतना ही इजाफा देखने को मिला है।
कच्चे तेल की वजह से बढ़ रहे हैं पेट्रोल और डीजल के रेट
युद्ध शुरू होने से पहले कच्चे तेल का रेट 70 डॉलर के आस-पास बना हुआ था। लेकिन युद्ध शुरू होते ही यह सातवें आसमान पर पहुंच गया। मौजूदा समय में इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल का रेट 100 डॉलर प्रति बैरल के पार है। महंगा कच्चा तेल ने ऑयल मार्केटिंग कंपनियों को घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल का रेट बढ़ाने पर मजबूर किया है।
तेल कंपनियों को क्रूड ऑयल की बढ़ी कीमतों की वजह से भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। एक रिपोर्ट के अनुसार कीमतों में बढ़ोतरी से पहले तेल कंपनियों को 1000 करोड़ रुपये तक का नुकसान उठाना पड़ा था।
सरकार क्या कर रही है?
कच्चे तेल का असर घरेलू बाजारों पर ना पड़े इसके लिए सरकार ने 76 दिन तक कीमतों में कोई इजाफा नहीं किया था। इसके अलावा केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर लगने वाले एक्साइज ड्यूटी में भी 10-10 रुपये की कटौती पेट्रोल और डीजल पर की है।




साइन इन