CNG अब भी सबसे सस्ता, पेट्रोल और डीजल खाली कर रहे हैं जेब, बढ़ती कीमतों ने बढ़ाई टेंशन
Petrol diesel CNG price hike: लगातार हो रहे कीमतों में बढ़ोतरी के बाद भी मौजूदा परिस्थितियों में सीएनजी सबसे सस्ता है। आज शनिवार को पेट्रोल, डीजल से लेकर सीएनजी तक के दाम बढ़ गए हैं।

Petrol diesel CNG price hike: आज शनिवार के दिन पेट्रोल, डीजल से लेकर सीएनजी तक की कीमतों में इजाफा हुआ है। बीते 10 दिनों में तीसरी बार पेट्रोल, डीजल और सीएनजी के दाम बढ़े हैं। वैश्विक आपूर्ति प्रभावित होने की वजह से दुनिया भर में कच्चे तेल का रेट लगातार बढ़ रहा है। जिसका असर घरेलू शेयर बाजारों पर भी दिख रहा है। अब सवाल खड़ा हो रहा है कि मौजूदा परिस्थितियों में कौन सा एनर्जी सबसे सस्ता है। बता दें, आज हुई कीमतों में बढ़ोतरी का असर आने वाले दिनों में सब पर पड़ेगा।
सीएनजी की कीमतों में इजाफा
दिल्ली में आज 23 मई को सीएनजी की कीमतों में 1 रुपये प्रति किलोग्राम का इजाफा किया गया है। इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में सीएनजी का रेट 81.09 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गया है। वहीं, नोएडा में सीएनजी खरीदने के लिए अब 89.70 रुपये प्रति किलोग्राम खर्च करने होंगे।
पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भी इजाफा
आज शनिवार को पेट्रोल का रेट 0.87 रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया है। वहीं, डीजल की कीमतों में दिल्ली में 0.91 रुपये प्रति लीटर का इजाफा हो गया है। बीते 10 दिन के अंदर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में करीब 5 रुपये का इजाफा हुआ है।
इस बढ़ोतरी के बाद भी सीएनजी सस्ता
हालिया बढ़ोतरी के बाद भी सीएनजी पेट्रोल और डीजल की तुलना में सस्ता ही है। दिल्ली में सीएनजी, पेट्रोल की तुलना में 18 रुपये और डीजल की तुलना में 11 रुपये सस्ता है। हालांकि, पहले की तुलना में दोनों के बीच का गैप कम हुआ है। हालांकि, इसके बाद भी मौजूदा परिस्थितियों में पेट्रोल और डीजल की तुलना में सीएनजी के बेहतर विकल्प है।
इसके अलावा पेट्रोल और डीजल की तुलना में सीएनजी का गाड़ियों पर प्रति किलोमीटर के हिसाब से कम खर्च आता है।
लगातार बढ़ा रहा है तेल का रेट
भारत में लगातार पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हो रहे इजाफे की बड़ी वजह स्ट्रेट ऑफ होर्मुज की सप्लाई बाधित होना है। जिसकी वजह से सप्लाई प्रभावित हो रही है। कच्चे तेल का रेट 70 डॉलर प्रति बैरल से बढ़कर 100 डॉलर प्रति बैरल को क्रॉस कर गया है। जिसकी वजह से तेल कंपनियों को हर रोज भारी नुकसान हो रहा है। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार कच्चे तेल की कीमतों में जारी बढ़ोतरी की वजह से हर दिन ऑयल मार्केटिंग कंपनियों को 1000 करोड़ रुपये का नुकसान हो रहा है। इसी नुकसा को कम करने के लिए पेट्रोल, डीजल से लेकर सीएनजी तक के दाम बढ़ाए जा रहे हैं।




साइन इन