SBI Strike Dates 25 and 26 may bank released advisory for customers SBI कर्मचारियों की अगले हफ्ते 2 दिन की हड़ताल, 52 करोड़ ग्राहकों के लिए बैंक ने जारी की एडवाइजरी, Business Hindi News - Hindustan
More

SBI कर्मचारियों की अगले हफ्ते 2 दिन की हड़ताल, 52 करोड़ ग्राहकों के लिए बैंक ने जारी की एडवाइजरी

SBI Strike Dates: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के कर्मचारी अगले हफ्ते 25 और 26 मई को दो दिन की हड़ताल पर जा रहे हैं। बैंक की तरफ से इस प्रस्तावित हड़ताल को देखते हुए एडवाइजरी जारी कर दी है। 

Sat, 23 May 2026 04:03 PMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
SBI कर्मचारियों की अगले हफ्ते 2 दिन की हड़ताल, 52 करोड़ ग्राहकों के लिए बैंक ने जारी की एडवाइजरी

SBI Strike Dates: स्टेट बैंक के कर्मचारी अगले हफ्ते दो दिन की हड़ताल पर जा रहे हैं। आल इंडिया स्टेट बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ फेडरेशन ने 25 मई और 26 को दिन की हड़ताल बुलाई है। ऐसे में बैंक का काम काज प्रभावित हो सकता है। इसकी को देखते हुए SBI की तरफ से एडवाइजरी जारी कर दी गई है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट लिखते हुए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अपने ग्राहकों को इन दो दिनों के दौरान ATM, कस्टमर सर्विस प्वाइंट और योनो ऐप का प्रयोग करने की सलाह दी है। बता दें, एसबीआई कर्मचारियों के इस हड़ताल का सीधा असर 52 करोड़ ग्राहकों पर पड़ेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पेट्रोल और डीजल की देश में हो गई है कमी? IOC ने तेल की उपलब्धता पर क्या कहा

हड़ताल के दिन SBI की कौन-कौन सी सर्विस रहेगी चालू

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने कहा है कि प्रस्तावित हड़ताल को देखते हुए शाखाओं पर कुछ जरूरी सुविधाएं चालू रखने का प्रयास किया जा रहा है। एसबीआई ने अपने ग्राहकों को इस प्रस्तावित हड़ताल के दिनों के दौरान कैश के लिए एटीएम का प्रयोग करने की सलाह दी है। बैंक ने ग्राहकों से कहा है कि 25 और 26 मई को योनो, मोबाइल बैंकिंग, यूपीआई और अन्य डिजीटल चैनल का उपयोग करने की सलाह दी है।

क्यों बुलाई स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के कर्मचारियों ने हड़ताल? (SBI Strike Reasons)

इस प्रस्तावित हड़ताल के पीछे की वजह एसबीआई कर्मचारियों की कुछ डिमांड है। सबसे बड़ा मुद्दा बैंक की तरफ से की जा रही आउटसोर्सिंग है। संगठन का कहना है कि इससे गांव, एससी, एसटी, ओबीसी और अन्य पिछले वर्ग से आने वाले लोगों के सामने कम मौके उपलब्ध होंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लखनऊ में होने जा रही है 8वें वित्त आयोग की मीटिंग, 22-23 जून को बैठक

इसके अलावा फेडरेशन ने शाखाओं पर बंदूकधारी गार्ड्स की कमी का भी मुद्दा उठाया है। फेडरेशन का कहना है कि रिटायरमेंट और प्रमोशन की वजह से ब्रांचों पर इन गार्ड्स की क्षमता में गिरावट आई है। इन सबके अलावा एनपीएस को लेकर भी कर्मचारी बड़ी मांग कर रहे हैं। फेडरेशन का कहना है कि सरकार की अनुमति के बाद भी एसबीआई कर्मचारी अपने NPS अकाउंट के फंड मैनेजर को बदल नहीं पा रहे हैं। जिसकी वजह से अन्य सरकारी बैंकों की तुलना में उन्हें नुकसान उठाना पड़ रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:FD पर कौन सा बैंक दे रहा है 8.1% का ब्याज, SBI से लेकर HDFC की क्या है स्थिति?

किन दो दिन है SBI कर्मचारियों की हड़ताल

एसबीआई स्टाफ फेडरेशन ने 25 मई से 26 तक हड़ताल का ऐलान किया है। यानी इन दो दिन बैंक का काम काज प्रभावित रह सकता है। अब देखना है कि समय रहते इस प्रस्तावित हड़ताल का कोई समाधान निकलता भी है या नहीं?

27 और 28 मई को बैंकों में छुट्टी

कई राज्यों में बकरीद आदि त्योहार की वजह से 27 मई और 28 मई को छुट्टी रहेगी। जिन प्रदेशों में छुट्टी रहेगी उसमें जम्मू और कश्मीर भी शामिल है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,