सरकारी कंपनी दे रही है पहली बार बोनस शेयर, डिविडेंड का भी ऐलान, रिकॉर्ड डेट तय
LIC bonus share record date: सरकारी बीमा कंपनी एलआईसी की तरफ से अपने निवेशकों को पहली बार बोनस शेयर दिया जा रहा है। कंपनी ने डिविडेंड का भी ऐलान किया है।

LIC bonus share record date: सरकारी बीमा कंपनी LIC की तरफ से पहली बार अपने निवेशकों को बोनस शेयर दिया जा रहा है। एलआईसी ने इस बोनस इश्यू के लिए रिकॉर्ड डेट का ऐलान कर दिया है। जोकि अगले हफ्ते है। एलआईसी ने डिविडेंड का भी ऐलान किया है।
LIC बोनस शेयर रिकॉर्ड डेट
एलआईसी की तरफ से 1 शेयर पर 1 शेयर बोनस के तौर पर योग्य निवेशकों को दिया जाएगा। इस बोनस इश्यू के लिए एलआईसी ने 29 मई की तारीख को रिकॉर्ड डेट तय किया है। यानी जिन निवेशकों के पास कंपनी के शेयर इस दिन रहेंगे उन्हें बोनस शेयर का लाभ होगा। बता दें, एलआईसी की तरफ से पहली बार निवेशकों को बोनस शेयर दिया जा रहा है।
डिविडेंड का भी हुआ ऐलान (LIC Dividend Record date)
एलआईसी ने बोनस शेयर के साथ-साथ डिविडेंड का भी ऐलान कर दिया है। सरकारी बीमा कंपनी ने कहा है कि 1 शेयर पर योग्य निवेशकों को 10 रुपये का डिविडेंड दिया जाएगा। इस डिविडेंड के लिए कंपनी ने 25 जून की तारीख को रिकॉर्ड डेट घोषित किया है। बता दें, इससे पहले LIC ने कई बार निवेशकों को डिविडेंड दिया है।
लगातार डिविडेंड देती आ रही है कंपनी
एलआईसी की तरफ से लगातार डिविडेंड दिया जा रहा है। कंपनी ने आखिरी बार 2025 में डिविडेंड दिया था। तब एलआईसी की तरफ से एक शेयर पर 12 रुपये का डिविडेंड दिया गया था। 2024 में सरकारी बीमा कंपनी दो बार एक्स-डिविडेंड ट्रेड की थी। तब योग्य निवेशकों को एक शेयर पर एक बार 6 रुपये और एक बार 4 रुपये का डिविडेंड दिया गया था।
2022 में कंपनी ने पहली बार निवेशकों को डिविडेंड दिया था। तब कंपनी ने एक शेयर पर 1.5 रुपये का डिविडेंड दिया था। दूसरी बार कंपनी ने 2023 में निवेशकों को डिविडेंड दिया था। तब एक शेयर पर योग्य निवेशकों को 3 रुपये का फायदा हुआ था।
शेयरों का प्रदर्शन कैसा है?
शुक्रवार को सरकारी बीमा कंपनी एलआईसी के शेयर 1 प्रतिशत से अधिक की तेजी के साथ बीएसई में 813.35 रुपये के स्तर पर बंद हुए थे। बीते एक साल में एलआईसी के शेयरों की कीमतों में 3.79 प्रतिशत की गिरावट आई है। वहीं, दो साल में कंपनी के शेयरों का भाव 22.93 प्रतिशत गिरा है। बता दें, तीन साल में एलआईसी के पोजीशनल निवेशकों को 40 प्रतिशत से अधिक का फायदा हुआ है। इस दौरान सेंसेक्स इंडेक्स में 21.71 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)




साइन इन