Petrol diesel price today: पेट्रोल 14 रुपये, डीजल 18 रुपये होगा महंगा? चुनाव खत्म; बढ़ोतरी के लिए रहें तैयार
Petrol diesel price today: बंगाल सहित 5 राज्यों के चुनावी परिणाम कल 4 मई को आ गए। अब लोगों के मन में सवाल खड़ा हो रहा है कि क्या पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा होने जा रहा है?

Petrol diesel price today: 5 राज्यों के चुनाव खत्म हो गए हैं। अब सबसे बड़ा सवाल लोगों के मन में खड़ा हो रहा है कि क्या आने वाले दिनों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी हो सकती है। पिछले दिनों आई एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि आने वाले 5 से 7 दिन में तेल की कीमतों में इजाफा हो सकता है। हालांकि, सरकार की तरफ इसकी कोई आधिकारिक पुष्टी नहीं हुई है। बता दें, ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 2022 से अबतक तेल की कीमतों में कोई इजाफा नहीं किया है। लेकिन मौजूदा परिस्थितियों की वजह से उन्हें हर दिन भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है।
पेट्रोल और डीजल के बढ़ेंगे दाम? (petrol diesel price hike news)
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार सरकार से जुड़े सूत्रों का कहना है कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 4 से 5 रुपये का इजाफा किया जा सकता है। इस पर फैसला आने वाले एक सप्ताह के अंदर हो सकता है।
पेट्रोल 14 रुपये और डीजल 18 रुपये होगा महंगा? (petrol diesel rate today)
29 अप्रैल को समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट में कहा गया था कि 1 लीटर पेट्रोल पर ऑयल मार्केटिंग कंपनियों को 14 रुपये और 1 लीटर डीजल पर 18 रुपये का नुकसान हो रहा है। ऐसे में सवाल खड़ा होता है कि क्या आने वाले समय में तेल कंपनियां पेट्रोल और डीजल पर क्रमशः 14 रुपये और 18 रुपये का इजाफा करेंगी?
कच्चे तेल की कीमतों में नहीं बढ़ाई टेंशन (crude oil price today)
युद्ध की वजह से कच्चे तेल का रेट 100 डॉलर प्रति बैरल के पार लगातार बना हुआ है। जिसकी वजह से तेल कंपनियों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। दो प्राइवेट कंपनियों ने बीते महीने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा किया था।
नायरा एनर्जी और शेल इंडिया ने बढ़ाया था दाम (shell india petrol diesel price today)
1 अप्रैल को शेल इंडिया ने पेट्रोल की कीमतों में 7.4 रुपये और डीजल की कीमतों में 25 रुपये प्रति लीटर का इजाफा किया था। इससे पहले मार्च के अंतिम सप्ताह में नायरा एनर्जी ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 5 रुपये प्रति लीटर का इजाफा किया था। इसके बाद से इन दोनों कंपनियों ने कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं की है।
देश में नहीं है पेट्रोल और डीजल की किल्लत (petrol diesel rate latest news)
भारत में पेट्रोल और डीजल की कोई कमी नहीं है। लगभग सभी पेट्रोल पंप पर पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति सामान्य है। बीते दिनों एक बाल लम्बी कतारें दिखी थी। लेकिन वह पैनिक की वजह से था। महज एक दो दिन के बाद ही स्थिति सामान्य हो गई।




साइन इन