Gautam Exim Limited announced bonus share and stock split check details 2 टुकड़ों में शेयरों का बंटवारा, मिलेंगे 1 पर 3 शेयर बोनस, आपके पोर्टफोलियो में है मल्टीबैगर स्टॉक?, Business Hindi News - Hindustan
More

2 टुकड़ों में शेयरों का बंटवारा, मिलेंगे 1 पर 3 शेयर बोनस, आपके पोर्टफोलियो में है मल्टीबैगर स्टॉक?

Gautam Exim Limited ने बोनस शेयर का ऐलान किया है। कंपनी के शेयरों का बंटवारा भी 2 हिस्सों में होने जा रहा है। इस स्टॉक ने 1 साल में निवेशकों का पैसा दोगुना कर दिया है। 

Tue, 5 May 2026 08:34 AMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
2 टुकड़ों में शेयरों का बंटवारा, मिलेंगे 1 पर 3 शेयर बोनस, आपके पोर्टफोलियो में है मल्टीबैगर स्टॉक?

Multibagger Stock: निवेशकों को मोटा रिटर्न देने वाली कंपनी गौतम लक्ष्मी लिमिटेड (Gautam Exim Limited) ने बोनस शेयर और स्टॉक स्प्लिट का ऐलान किया है। कंपनी के शेयरों का बंटवारा जहां हो हिस्सों में होगा। तो वहीं, 1 पर 3 शेयर बोनस भी मिलेंगे। आइए डीटेल्स में जानते हैं कंपनी के इस ऐलान के विषय में ...

2 टुकड़ों में बंट गया स्टॉक (Stock Split news updates)

मल्टीबैगर स्टॉक ने दी स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी में बताया है कि 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले एक शेयर को दो टुकड़ों में बांटा गया है। जिसके बाद कंपनी के शेयरों की फेस वैल्यू 10 रुपये से घटकर 5 रुपये प्रति शेयर हो गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वेतन आयोग पर PM मोदी ने किया था बड़ा ऐलान, अब सरकारी कर्मचारियों को बंपर बोनस

मिलेंगे 1 पर 3 शेयर फ्री (bonus share updates)

कंपनी ने पहली बार बोनस शेयर देने का भी ऐलान किया है। कंपनी ने कहा है कि 5 रुपये के फेस वैल्यू वाले एक शेयर पर 3 शेयर बोनस के तौर पर देने का फैसला किया है। कंपनी ने अभी तक रिकॉर्ड डेट का ऐलान नहीं किया है।

शेयरों का प्रदर्शन कैसा? (Gautam Exim Limited share performance)

सोमवार को Gautam Exim Limited के शेयर 0.26 प्रतिशत की गिरावट के बाद 322.50 रुपये के स्तर पर बंद था। बीते दो हफ्ते में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 17 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। वहीं, 1 साल में इस स्टॉक का भाव 180 प्रतिशत बढ़ा है। बता दें, कंपनी का 52 वीक हाई 369.50 रुपये और 52 वीक लो लेवल 111.75 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 99.36 करोड़ रुपये का है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:8वां वेतन आयोग: फिटमेंट फैक्टर, पुरानी पेंशन, 6 महीनों में क्या-क्या हुआ

दो साल में Gautam Exim Limited के शेयरों में 407 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। तीन साल में यह स्टॉक 313 प्रतिशत बढ़ा है। बता दें, 5 साल में कंपनी के शेयरों में 1290 प्रतिशत की तेजी आई है।

कंपनी ने दिया दो बार डिविडेंड (dividend updates)

इस कंपनी ने 2018 में डिविडेंड दिया था। तब कंपनी ने एक शेयर पर 1 रुपये का डिविडेंड दिया था। 2019 में कंपनी ने एक शेयर पर 1 रुपये का डिविडेंड दिया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:1 शेयर पर ₹30 का डिविडेंड, ब्रोकरेज हाउस ने टारगेट प्राइस में किया इजाफा

इस कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 72.92 प्रतिशत है। वहीं, पब्लिक के पास 28.08 प्रतिशत हिस्सा सितंबर 2025 की तिमाही तक था।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें। लाइव हिन्दुस्तान यहां प्रस्तुत जानकारी के आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,