Petrol Diesel Price Today check latest rate here in these pump you will have to pay more but why Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल 5 रुपये, डीजल 3 रुपये महंगा; इन पंप पर देनी होगी अधिक कीमत, चेक करें लेटेस्ट रेट, Business Hindi News - Hindustan
More

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल 5 रुपये, डीजल 3 रुपये महंगा; इन पंप पर देनी होगी अधिक कीमत, चेक करें लेटेस्ट रेट

Petrol Diesel Price Today: नायरा एनर्जी ने पिछले दिनों पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा किया था। इसके अलावा अन्य किसी भी कंपनी की तरफ से कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई थी। 

Sun, 29 March 2026 07:45 AMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल 5 रुपये, डीजल 3 रुपये महंगा; इन पंप पर देनी होगी अधिक कीमत, चेक करें लेटेस्ट रेट

Petrol Diesel Price Today: सरकार की तरफ से हुई एक्साइज कटौती के बाद भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आज कोई बदलाव नहीं देखने को मिला है। तेल कंपनियों की तरफ से कोई भी कटौती नहीं की गई है। जिसकी वजह से सभी शहरों में पुराने ही रेट पर आज भी पेट्रोल और डीजल मिल रहा है। बता दें, नायरा एनर्जी ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा किया है। नायरा ने पेट्रोल की कीमतों में 5 रुपये और डीजल की कीमतों में 3 रुपये की बढ़ोतरी की है। इसके अलावा अन्य कंपनियों ने कोई भी बढ़ोतरी अभी तक नहीं की है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:8वें पे कमीशन से जुड़ी एक जरूरी डेडलाइन 31 मार्च को हो रही खत्म

पेट्रोल आज क्या बिक रहा है? (Petrol Rate)

मुंबई में 103.54 रुपये, बेंगलुरू में 102.96 रुपये, कोलकाता में 103.54 रुपये, हैदराबाद में 107.46 रुपये, भुवनेश्वर में 100.94 रुपये, चेन्नई में 101.23 रुपये, गुड़गांव में 95.36 रुपये, नोएडा में 94.74 रुपये, लखनऊ में 94.69 रुपये, पोर्ट ब्लेयर में 88.16 रुपये लीटर पेट्रोल बिक रहा है। कोहिमा में पेट्रोल का रेट 97.70 रुपये प्रति लीटर आज है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:8.25% तक का फिक्सड रिटर्न, इन योजनाओं के आगे भूल जाएंगे बैंकों की FD भी

डीजल का क्या रेट चल रहा है? (Diesel Rate)

लखनऊ में एक लीटर डीजल आज 87.81 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से बिक रहा है। वहीं, पोर्टब्लेयर का रेट 78.05 रुपये है। हैदराबाद में 95.70 रुपये, भुवनेश्वर में 92.69 रुपये, चेन्नई में 92.39 रुपये, कोलकाता में 92.02 रुपये, बेंगलुरू में 90.99 रुपये, मुंबई में 90.03 रुपये, नोएडा में 87.81 रुपये प्रति लीटर की दर से आज डीजल बिक रहा है। बता दें, यह रेट आपको जियो-बीपी, एचपीसीएल, IOCL और बीपीसीएल के पंप पर मिलेगा। नायरा एनर्जी के पेट्रोल पंप पर आपको अधिक की कीमत चुकानी होगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:1 महीने में सोना 24529 रुपये हुआ सस्ता, चांदी के रेट में ₹68210 की गिरावट

प्रीमियम पेट्रोल भी हुआ महंगा

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन, भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन ने पिछले सप्ताह प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर का इजाफा किया था। वहीं, कॉमर्शियल डीजल का रेट 22 रुपये प्रति लीटर बढ़ाया गया था।

सरकार ने की एक्साइज ड्यूटी में कटौती

केंद्र सरकार ने तेल कंपनियों को राहत देते हुए एक्साइज पेट्रोल और डीजल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती की है। सरकार ने 10-10 रुपये एक्साइज ड्यूटी को घटाया है। जिसके बाद अब डीजल पर जीरो टैक्स है। वहीं, पेट्रोल पर 3 रुपये का टैक्स है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,