Gold Price Today:1 महीने में सोना 24529 रुपये हुआ सस्ता, चांदी के रेट में ₹68210 की गिरावट, युद्ध ने लगाया उछाल पर ब्रेक
Gold Price Today: जब से युद्ध शुरू हुआ है तब से 24 कैरेट गोल्ड के रेट में 24529 रुपये की गिरावट आई है। वहीं, चांदी का दाम तब से 68210 रुपये गिर चुका है। 28 फरवरी और 1 मार्च को बाजार बंद होने की वजह से सोने और चांदी की कीमतों में कोई बदलाव नहीं देखने को मिला था।

Gold Price Today: ईरान युद्ध की वजह से सोने और चांदी की कीमतों में जारी तेजी पर ना सिर्फ ब्रेक लगा दिया बल्कि दाम गिरने का भी सिलसिला तेजी के शुरू हो गया। जब से युद्ध शुरू हुआ है तब से 24 कैरेट गोल्ड के रेट में 24529 रुपये की गिरावट आई है। वहीं, चांदी का दाम तब से 68210 रुपये गिर चुका है। 28 फरवरी और 1 मार्च को बाजार बंद होने की वजह से सोने और चांदी की कीमतों में कोई बदलाव नहीं देखने को मिला था। इंडियन बुलियंस ज्वैलर्स एसोसिएशन की तरफ से जारी कीमतों के अनुसार 2 मार्च की शाम को 24 कैरेट गोल्ड का रेट 167471 रुपये प्रति 10 ग्राम था। वहीं, कल यानी शुक्रवार की शाम को सोने का भाव 142942 रुपये के स्तर पर आ गया था।
चांदी का रेट 2 मार्च की शाम को 289848 रुपये प्रति किलो था। जोकि शुक्रवार की शाम को घटकर 221647 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर तक आ गई है।
इस हफ्ते सोने और चांदी की कीमतों में तेजी
23 मार्च को 10 ग्राम सोने का भाव 135141 रुपये प्रति किलोग्राम था। शुक्रवार की शाम को यह बढ़कर 142942 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया। पिछले 5 दिनों में कीमतों में 7801 रुपये का इजाफा हुआ है। चांदी का रेट इस हफ्ते की शुरुआत में 201500 रुपये के स्तर पर था। जोकि शुक्रवार को 221647 रुपये के स्तर पर पहुंच गया। यानी कीमतों में 20147 रुपये का इजाफा हो गया है।
इस हफ्ते क्यों दिखी सोने और चांदी की कीमतों में तेजी?
युद्ध को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। ना तो अमेरिका और ना ही ईरान की तरफ से युद्ध समाप्त करने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। ऐसे में निवेशक सुरक्षित इन्वेस्टमेंट की तलाश कर रहे हैं। गोल्ड ऐसी स्थिति में सबसे बेहतर विकल्प है।
इन सबके अलावा महंगाई के डर की वजह से भी लोग गोल्ड की कीमतों में इजाफा हुआ है। डब्ल्यूटीआई क्रूड 97.81 डॉलर और ब्रेंट 10 डॉलर को क्रॉस कर गया है। घरेलू स्तर पर शेयर बाजारों की स्थिति ठीक नहीं है। इन सबका सोने और चांदी की कीमतों में पर इस हफ्ते दिखा है।




साइन इन