these schemes give upto 8 25 percent fixed return more than SBI Union bank FD 8.25% तक का फिक्सड रिटर्न, इन योजनाओं के आगे भूल जाएंगे SBI, यूनियन जैसे बैंकों की FD भी, Business Hindi News - Hindustan
More

8.25% तक का फिक्सड रिटर्न, इन योजनाओं के आगे भूल जाएंगे SBI, यूनियन जैसे बैंकों की FD भी

Fixed Income Scheme: मौजूदा परिस्थितियों में कई सरकारी योजनाएं हैं जहां अच्छा रिटर्न निवेशकों को मिल रहा है। 8.25 प्रतिशत तक का ब्याज इन्वेस्टर्स को इन स्कीम्स में मिलेगा। 

Sat, 28 March 2026 11:44 AMTarun Pratap Singh मिंट
share
8.25% तक का फिक्सड रिटर्न, इन योजनाओं के आगे भूल जाएंगे SBI, यूनियन जैसे बैंकों की FD भी

Fixed Income Scheme: मौजूदा परिस्थितियों में कहां निवेश करें यह एक बड़ा सवाल बनकर उभरा है। शेयर बाजार से लेकर गोल्ड और सिल्वर तक हर जगह भारी गिरावट देखने को मिल रही है। आइए जानते हैं कि ऐसी योजनाएं जहां बैंक के एफडी से भी अधिक रिटर्न मिल रहा है। इन योजनाओं में रिटर्न की पूरी गारंटी भी रहती है।

1-ईपीएफ (EPF)

इस स्कीम में वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 8.25 प्रतिशत ब्याज मिलेगा। EPF में ब्याज सालाना मिलता है। यह स्कीम प्राइवेट सेक्टर के कर्मचारियों के लिए बनाई गई है। इस योजना में कर्मचारी अपनी सैलरी का 12 प्रतिशत और नियोक्ता की तरफ से 12 प्रतिशत दिया जाता है। बता दें, मौजूदा समय में यह कई एफडी स्कीम की तुलना में काफी अधिक है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:17500 रुपये तक महंगा हुआ गोल्ड, क्या आ गया फिर से दांव लगाने का सही समय

2- सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम

60 वर्ष से अधिक की उम्र का कोभी व्यक्ति इस स्कीम का लाभ ले सकता है। इस सरकारी योजना में 8.20 प्रतिशत ब्याज मिल रहा है। कोई भी सीनियर सिटीजन 1000 रुपये से 30000 लाख रुपये का निवेश इस स्कीम में 5 साल के लिए कर सकता है। इनकम टैक्स के सेक्शन 80C के तहत कर्मचारी को 1.5 लाख रुपये की टैक्स छूट प्राप्त कर सकते हैं।

3- सुकन्या समृद्धि योजना

केंद्र सरकार की इस योजना में 8.2 प्रतिशत ब्याज दिया जा रहा है। इस योजना की शुरुआत 2015 में हुई थी। यह योजना खासतौर पर लड़कियों के लिए बनाया गया है। बता दें, हाल ही में लोकसभा में प्रस्तुत हुए एक आंकड़े से पता चला है कि अकाउंट के ओपनिंग और टोटल डिपॉजिट में सालाना आधार पर इजाफा हुआ है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:1 अप्रैल से रूस दूसरे देशों को नहीं बेचेगा गैसोलीन, क्यों हुआ यह फैसला

4- पब्लिक प्रोविडेंट फंड

पीपीएफ में निवेश करने पर 7.1 प्रतिशत का ब्याज मिलेगा। इस स्कीम से जितना भी रिटर्न मिलेगा सब टैक्स फ्री होता है। हालांकि, पीपीएफ में कम से कम 15 साल तक पैसा लॉक रहता है।

5- पोस्ट ऑफ टाइम डिपॉजिट

इस स्कीम में निवेशक 1, 2, 3 और 5 साल के लिए पैसा इन्वेस्ट कर सकते हैं। इस योजना के जरिए 6.9 प्रतिशत से 7.5 प्रतिशत तक ब्याज मिलता है। बता दें, कई बैंकों के एफडी से अधिक का रिटर्न इस स्कीम में मिल रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:1 अप्रैल से रूस दूसरे देशों को नहीं बेचेगा गैसोलीन, क्यों हुआ यह फैसला

6- अन्य पोस्ट ऑफिस स्कीम

सेविंग अकाउंट, MIS और एनएससी जैसी योजनाओं में 6.7 प्रतिशत से 7.4 प्रतिशत तक ब्याज मिल रहा है। जोकि कई सरकारी बैंकों की एफडी से अधिक है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,