8th pay commission latest central government employees do not miss this deadline 8वें पे कमीशन से जुड़ी एक जरूरी डेडलाइन 31 मार्च को हो रही खत्म, केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ा मौका, Business Hindi News - Hindustan
More

8वें पे कमीशन से जुड़ी एक जरूरी डेडलाइन 31 मार्च को हो रही खत्म, केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ा मौका

8th pay commission latest: पे कमीशन ने कर्मचारी, पेंशनर्स सहित अन्य सभी जानकार लोगों से सलाह मांगा है। इसकी डेडलाइन पहले 16 मार्च थी। जिसे बाद में बढ़ाकर 31 मार्च 2026 कर दिया गया था। यानी अब महज 3 दिन का ही समय बचा है।

Sat, 28 March 2026 06:30 PMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
8वें पे कमीशन से जुड़ी एक जरूरी डेडलाइन 31 मार्च को हो रही खत्म, केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ा मौका

8th pay commission latest: केंद्र सरकार ने कर्मचारियों की लम्बी मांग को मानते हुए 8वें पे कमीशन को गठन कर दिया है। जिसकी रिपोर्ट 18 महीने में आएगी। इसी रिपोर्ट के आधार पर केंद्र सरकार लाखों कर्मचारियों की सैलरी में बढ़ोतरी का फैसला लेगी। केंद्रीय कर्मचारियों के लिए जरूरी खबर यह है कि इसी आयोग से जुड़ी एक जरूरी डेडलाइन 31 मार्च को समाप्त हो जाएगी। आइए जानते हैं कि 8वें पे कमीशन से जुड़ी कौन सी प्रक्रिया अपने अंतिम चरण में है?

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:8.25% तक का फिक्सड रिटर्न, इन योजनाओं के आगे भूल जाएंगे बैंकों की FD भी

31 मार्च को खत्म हो रही है यह डेडलाइन

पे कमीशन ने कर्मचारी, पेंशनर्स सहित अन्य सभी जानकार लोगों से सलाह मांगा है। इसकी डेडलाइन पहले 16 मार्च थी। जिसे बाद में बढ़ाकर 31 मार्च 2026 कर दिया गया था। यानी अब महज 3 दिन का ही समय बचा है।

देने हैं 18 सवालों के जवाब

Mygov.in पोर्टल पर पे कमीशन ने 18 सवालों की प्रश्नावली तैयारी की है। सैलरी स्ट्रक्चर, भत्ता, पेंशन सहित अन्य सुझाव 8वें वित्त आयोग ने मांगा है। पे कमीशन ने केंद्रीय कर्मचारियों, पेंशनलरों, कर्मचारी संगठनों, शोधकर्ताओं, शिक्षाविदों और व्यक्तियों से इनपुट मांगा है। यह प्रश्नावली हिंदी और अंग्रेजी में है। बता दें, इस बार सुझाव मेल, फोन या पत्रों से नहीं लिए जाएंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:1 महीने में सोना 24529 रुपये हुआ सस्ता, चांदी के रेट में ₹68210 की गिरावट

क्या-क्या दे सकते हैं सुझाव

कर्मचारियों के लिए यह मौका काफी अहम है। वो अपनी राय पे कमीशन को दे सकते हैं। कर्मचारी फिटमेंट फैक्टर, महंगाई भत्ता (DA), हाउस रेंट अलाउंस (HRA), इंक्रीमेंट, पेंशन, सैलरी स्ट्रक्चर पर अपनी सलाह आयोग को सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:LPG सिलेंडर नई कीमतें जारी, आपके शहर में क्या है रेट, क्या फिर से बढ़ गए दाम?

Mygov.in पोर्टल पर जामे के बाद आपको अपनी सलाह देने के लिए ओटीपी आधारित लॉग इन करना होगा। कोई भी व्यक्ति मोबाइल या फिर ईमेल के जरिए लॉग इन करके पूछे गए सवालों का जवाब दे सकता है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,