Petrol Diesel Price hike may increase slowly reports एक साथ नहीं बढ़ेंगे दाम, धीरे-धीरे होगा पेट्रोल और डीजल महंगा : रिपोर्ट, Business Hindi News - Hindustan
More

एक साथ नहीं बढ़ेंगे दाम, धीरे-धीरे होगा पेट्रोल और डीजल महंगा : रिपोर्ट

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक साथ इजाफा नहीं होगा। लेकिन धीरे-धीरे कीमतें बढ़ती रहेंगी। नई रिपोर्ट में यह बात सामने आई है। 

Tue, 19 May 2026 03:05 PMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
एक साथ नहीं बढ़ेंगे दाम, धीरे-धीरे होगा पेट्रोल और डीजल महंगा : रिपोर्ट

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज 19 मई, दिन मंगलवार को भी बढ़ोतरी देखने को मिली है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 90 पैसे तक दाम आज पेट्रोल और डीजल के बढ़ा दिए। इससे पहले तेल की कीमतों में शुक्रवार को इजाफा किया गया था। तब पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 3-3 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी। यानी महज एक हफ्ते में ही पेट्रोल और डीजल का रेट 4-4 रुपये बढ़ गया है। लेकिन यह अंतिम बढ़ोतरी नहीं है। रिपोर्ट के अनुसार पेट्रोल और डीजल की कीमतों में धीरे-धीरे इजाफा होता रहेगा।

बिजनेस टुडे की रिपोर्ट के अनुसार पेट्रोल और डीजल की कीमतों में अभी आगे बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। यह बढ़ोतरी एक साथ ना होकर धीरे-धीरे होगी। रिपोर्ट के अनुसार तेल कंपनियां पिछले 75 दिनों में हुए घाटे के लिए आगे भी तेल की कीमतों में इजाफा करेंगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:LIC के बोनस शेयर को लेकर आया बड़ा अपडेट, जल्द निवेशकों को हो सकता है फायदा

सरकार का क्या कहना है? (Oil Price hike news)

सोमवार को मिनिस्ट्री ऑफ पेट्रोलियम और नेचुरल गैस की ज्वाइंट सेक्रेटरी सुजाता शर्मा कहती हैं कि तेल कंपनियों को हर दिन 750 करोड़ रुपये का घाटा हो रहा था। 15 मई के बाद से घाटे में गिरावट आई है।

एक साथ नहीं बढ़ेंगे

रिपोर्ट के अनुसार ऑयर मार्केटिंग कंपनियां एक साथ ही ग्राहकों पर पूरा बोझ नहीं डालेंगी। तेल कंपनियों को हर दिन कच्चे तेल की कीमतों में जारी उछाल की वजह से नुकसान उठाना पड़ रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सोना हुआ 1086 रुपये महंगा, चांदी की कीमतों में 3343 रुपये की उछाल

कच्चे तेल की कीमतों में जारी तेजी ने बढ़ाई टेंशन

मौजूदा समय में क्रूड ऑयल के रेट की वजह से टेंशन बढ़ गई है। युद्ध के पहले कच्चे तेल का रेट 70 डॉलर प्रति बैरल के करीब था। जोकि अब 110 डॉलर प्रति बैरल के करीब बिक रहा है। यही वजह है कि सरकार की तरफ से तेल की बचत करने की अपील की जा रही है।

25 रुपये तक बढ़ सकते हैं दाम?

इकनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार कच्चे तेल की वजह से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 25-25 रुपये का इजाफा आने वाले दिनों में किया जा सकता है। हालांकि, सरकार की तरफ से इसको लेकर कोई भी आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इस स्टील कंपनी के ‘मालिक’ ने बेच दिया 1.02% हिस्सा, SBI फंड भी खरीदार

एलपीजी ने भी बढ़ाई है टेंशन

मौजूदा समय में सिर्फ पेट्रोल और डीजल ही एलपीजी ने भी टेंशन बढ़ा दी है। एलपीजी की आपूर्ति प्रभावित हुई है। जिसकी वजह से सरकार को घरेलू स्तर पर एलपीजी प्रोडक्शन के लिए कंपनियों को निर्देश देना पड़ा है। बता दें, पेट्रोल, डीजल, एलपीजी, सीएनजी सबकी की कीमतों में बीते 3 महीनों के दौरान बढ़ोतरी देखने को मिली है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,