LIC Bonus Share Updates shareholders gives approval stock jumps 2 percent LIC के बोनस शेयर को लेकर आया बड़ा अपडेट, जल्द निवेशकों को हो सकता है फायदा, 2% शेयर उछला, Business Hindi News - Hindustan
More

LIC के बोनस शेयर को लेकर आया बड़ा अपडेट, जल्द निवेशकों को हो सकता है फायदा, 2% शेयर उछला

LIC Bonus Share Updates: सरकारी बीमा कंपनी एलआईसी ने बोनस शेयर का ऐलान किया है। कंपनी की तरफ से 1 शेयर पर 1 शेयर बोनस दिया जा रहा है। आज शेयरहोल्डर्स की भी बोनस शेयर को लेकर मंजूरी मिल गई है। 

Tue, 19 May 2026 01:55 PMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
LIC के बोनस शेयर को लेकर आया बड़ा अपडेट, जल्द निवेशकों को हो सकता है फायदा, 2% शेयर उछला

LIC Bonus Share Updates: एलआईसी के बोनस शेयर को लेकर आज 19 मई, दिन मंगलवार को बड़ी अपडेट सामने आई है। करीब 22 लाख शेयरहोल्डर्स ने बोनस शेयर के लिए अप्रूवल दे दिया है। योग्य निवेशकों को एक शेयर पर 1 शेयर बोनस के तौर पर दिया जाएगा। बीमा कंपनी ने इसका ऐलान पहले ही कर दिया था। बता दें, आज मंगलवार को एलआईसी के शेयरों की कीमतों में 2 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सोना हुआ 1086 रुपये महंगा, चांदी की कीमतों में 3343 रुपये की उछाल

मिलेगा 1 पर 1 शेयर फ्री (LIC Bonus Share details)

अप्रैल के महीने में एलआईसी ने शेयरहोल्डर्स को दी जानकारी में बताया था कि 1 शेयर पर 1 शेयर बोनस के तौर पर दिया जाएगा। कंपनी ने बोनस शेयर के लिए अभी रिकॉर्ड डेट का ऐलान नहीं किया है। बता दें, निवेशकों को यह बोनस शेयर 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले एक शेयर पर मिलेगा।

LIC के शेयरों में उछाल (LIC Share performance)

बीएसई में आज मंगलवार को बीमा कंपनी के शेयर 792.55 रुपये के स्तर पर खुला था। दिन में कंपनी के शेयरों का भाव 2 प्रतिशत से अधिक की तेजी के साथ 808.25 रुपये के स्तर पर बीएसई में पहुंच गया। भले ही आज बीमा कंपनी के शेयरों में उछाल दर्ज की गई है। लेकिन इसके बाद भी एक साल में यह स्टॉक का भाव 5.61 प्रतिशत लुढ़क चुका है। वहीं, 2 साल में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 17 प्रतिशत से अधिक की गिरावट देखने को मिली है। बता दें, एलआईसी के पोजीशनल निवेशकों को तीन साल में 42 प्रतिशत का फायदा हुआ है। इस दौरान सेंसेक्स इंडेक्स में 22 प्रतिशत की उछाल दर्ज की गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इस स्टील कंपनी के ‘मालिक’ ने बेच दिया 1.02% हिस्सा, SBI फंड भी खरीदार

5 बार डिविडेंड दे चुकी है कंपनी (LIC Dividend)

एलआईसी ने अबतक निवेशकों को 5 बार डिविडेंड दिया है। पहली बार कंपनी ने 2022 में निवेशकों को डिविडेंड दिया था। तब एक शेयर पर 1.50 रुपये का डिविडेंड मिला था। दूसरी बार कंपनी ने एक शेयर पर 3 रुपये का डिविडेंड दिया था। यह डिविडेंड 2023 में बांटा गया था। 2024 में कंपनी ने हर एक शेयर पर 4 रुपये का डिविडेंड दिया गया था। इस साल कंपनी शेयर बाजार में दो बार एक्स-डिविडेंड ट्रेड की थी। दूसरी बार एक शेयर पर 6 रुपये का डिविडेंड योग्य निवेशकों को मिला था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Q4 रिजल्ट से गदगद निवेशक, 17% तक चढ़ा शेयर, रेवन्यू में 177% की उछाल

बता दें, 2025 में एलआईसी ने एक शेयर पर 12 रुपये का डिविडेंड दिया था। यह आखिरी बार था जब कंपनी ने डिविडेंड दिया था। मार्च तिमाही तक पब्लिक की कंपनी में शेयरहोल्डिंग्स 3.50 प्रतिशत थी। प्रमोटर्स के पास 96.50 प्रतिशत हिस्सा था।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,