इस स्टील कंपनी के ‘मालिक’ ने बेच दिया 1.02% हिस्सा, SBI फंड भी खरीदार, शेयरों में हलचल
JSW Steel Share Price: स्टील कंपनी के प्रमोटर्स ने 1.02 प्रतिशत तक हिस्सेदारी घटाई है। इस हिस्से के खरीदार एसबीआई म्यूचुअल फंड्स और जीक्यूजी पार्टनर्स हैं।

JSW Steel Share Price: जेएसडब्ल्यू स्टील कंपनी के प्रमोटर ने अपनी हिस्सेदारी घटाई है। जीक्यूजी पार्टनर्स और एसबीआई म्यूचुअल फंड्स ने 1.02 प्रतिशत हिस्सेदारी जेएसडब्ल्यू में हासिल की है। यह खरीदारी ओपन मार्केट के जरिए 18 मई को हुई है।
किसने कितने शेयर खरीदे?
जीक्यूजी पार्टनर्स एमर्जिंग मार्केट्स इक्विटी फंड जेएस डब्ल्यू स्टील के 1.5 करोड़ शेयर खरीदे हैं। जोकि कंपनी के कुल हिस्सेदारी के 0.61 प्रतिशत के बराबर है। इस डील की वैल्यू 1890 करोड़ रुपये है। वहीं, एसबीआई म्यूचुअल फंड्स ने अतिरिक्त 1 करोड़ शेयर जेएसडब्ल्यू स्टील के खरीदे हैं। यह कंपनी के 0.40 प्रतिशत हिस्सेदारी के बराबर है। बता दें, एसबीआई म्यूचुअल फंड्स ने 1260 करोड़ रुपये में शेयरों की खरीद की है।
जेएसडब्ल्यू एनर्जी, जोकि कंपनी के प्रमोटर्स हैं उन्होंने शेयरों को बेचा है। मार्च तिमाही के अंततक जेएसडब्ल्यू एनर्जी की कुल हिस्सेदारी 2.86 प्रतिशत थी। यह ट्रांजैक्शन 1260 करोड़ रुपये प्रति शेयर पर हुआ था। बता दें, एसबीआई म्यूचुअल फंड्स के SBI Arbitrage Opportunities Fund की कंपनी में कुल हिस्सेदारी मार्च तिमाही तक 1.16 प्रतिशत थी।
डिविडेंड दे रही है स्टील कंपनी
जेएसडब्ल्यू स्टील ने तिमाही नतीजों के साथ-साथ डिविडेंड का ऐलान किया है। कंपनी ने एक शेयर पर 7.20 रुपये का डिविडेंड देने का फैसला किया है। यानी योग्य निवेशकों को हर एक शेयर पर 720 प्रतिशत का फायदा होगा। कंपनी ने इस डिविडेंड के लिए 7 जुलाई की तारीख को रिकॉर्ड डेट तय किया है।
JSW Steel के शेयरों का प्रदर्शन कैसा?
आज मंगलवार को कंपनी के शेयर बीएसई में बढ़त के साथ 1302.25 रुपये के स्तर पर खुला था। हालांकि, इसके कंपनी के शेयरों में नरमी देखने को मिली है। पिछले 6 महीने के दौरान जेएसडब्ल्यू स्टील के शेयरों की कीमतों में 10 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है। एक साल में यह स्टॉक 26 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।
दो साल में JSW Steel के शेयरों की कीमतों में 44 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है। वहीं, तीन साल में यह 86 प्रतिशत का रिटर्न देने में सफल रहा है। बता दें, बीते 10 सालों कंपनी के शेयरों की कीमतों में 877 प्रतिशत की उछाल दर्ज की गई है।
प्रमोटर्स की कंपनी में मार्च तिमाही तक कितनी थी हिस्सेदारी?
बीएसई के डाटा के अनुसार मार्च तिमाही तक कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 45.32 प्रतिशत थी। जबकि पब्लिक के पास 54.49 प्रतिशत हिस्सा था।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)




साइन इन