Gold Silver Price today jumps today yellow metal surged 1086 rupee and silver 3343 rupee check latest rates सोना हुआ 1086 रुपये महंगा, चांदी की कीमतों में 3343 रुपये की उछाल, चेक करें लेटेस्ट रेट्स, Business Hindi News - Hindustan
More

सोना हुआ 1086 रुपये महंगा, चांदी की कीमतों में 3343 रुपये की उछाल, चेक करें लेटेस्ट रेट्स

Gold Silver Price today: आज सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली है। सोने का रेट आज मंगलवार को 1086 रुपये प्रति 10 ग्राम बढ़ गया है। 

Tue, 19 May 2026 12:59 PMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
सोना हुआ 1086 रुपये महंगा, चांदी की कीमतों में 3343 रुपये की उछाल, चेक करें लेटेस्ट रेट्स

Gold Silver Price today: सोने और चांदी की कीमतों में आज मंगलवार को तेज उछाल देखने को मिली है। 24 कैरेट गोल्ड का रेट आज बुलियंस मार्केट में 1086 रुपये बढ़ गया है। वहीं, चांदी के दाम में कल यानी सोमवार के मुकाबले 3443 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। बता दें, इंडियन बुलियंस ज्वैलर्स एसोसिएशन की तरफ से गोल्ड और सिल्वर की नई कीमतें जारी कर दी गई हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कैबिनेट ने दी पे कमीशन की मंजूरी, सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले

24 से 14 कैरेट गोल्ड का क्या है रेट? (Gold Rates Today)

इंडियन बुलियंस ज्वैलर्स एसोसिएशन की तरफ से जारी रेट के अनुसार 24 कैरेट गोल्ड का रेट आज 19 मई, मंगलवार को 158907 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 23 कैरेट गोल्ड का रेट आज 158271 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट गोल्ड का रेट 145559 रुपये प्रति 10 ग्राम, 18 कैरेट गोल्ड का रेट 119180 रुपये प्रति 10 ग्राम और 14 कैरेट गोल्ड का रेट 92961 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

चांदी का क्या है दाम? (Silver price today)

आज सिल्वर का रेट भी बढ़ा हुआ है। बुलियंस मार्केट में चांदी का लेटेस्ट रेट 270221 रुपये प्रति किलोग्राम है। कल यानी सोमवार की सुबह 1 किलोग्राम चांदी का रेट 266778 रुपये प्रति किलोग्राम था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Q4 रिजल्ट से गदगद निवेशक, 17% तक चढ़ा शेयर, रेवन्यू में 177% की उछाल

सोने और चांदी की इंपोर्ट ड्यूटी में इजाफा

मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए केंद्र सरकार ने सोने और चांदी की कीमतों में इजाफा कर दिया है। बीते दिनों सरकार ने इंपोर्ट ड्यूटी को 6 प्रतिशत से बढ़ाकर 15 प्रतिशत कर दिया था। यानी सरकार सोने पर अधिक टैक्स वसूल रही है।

पीएम ने सोना ना खरीदने की है अपील

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोना ना खरीदने की लोगों से अपील की है। पीएम ने देशवासियों से अगले एक साल तक सोना ना खरीदने की अपील की है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पेट्रोल और डीजल का 5 दिन में 4 रुपये बढ़ा दाम, आपके शहर में क्या है रेट

इस समय सोने से करें परहेज

मौजूदा हालात में सोना ना खरीदे तो ही ज्यादा बेहतर रहेगा। इसके पीछे की दो बड़ी वजह है। पहली वजह कीमतों को लेकर अस्थिरता का बना माहौल। कभी रेट बढ़ जा रहा है। तो वहीं, अगले ही दिन सोने और चांदी की कीमतों में फिर गिरावट देखने को मिल रही है। दूसरी वजह फॉरेक्स रिजर्व है। भारत अपनी जरूरत का बड़ा विदेशों से आयात करता है। इसके लिए सरकार को फॉरेक्स रिजर्व खर्च करना होता है। ऐसे में अगर हम सोना खरीदने से बचेंगे तो इस स्थिति में फॉरेक्स रिजर्व की बचत होगी। भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 11 महीने के आयात के लिए पैसा है। जोकि पर्याप्त है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,