CNG Price hike: आज से सीएनजी हुआ और महंगा, नोएडा में 90 रुपये के करीब पहुंचा दाम
CNG Price hike: दिल्ली एनसीआर में सीएनजी की कीमतों में भी इजाफा किया गया है। आज सीएनजी का रेट 1 रुपये प्रति किलोग्राम बढ़ गया है।

CNG Price hike: सीएनजी की कीमतों में भी आज शनिवार को इजाफा किया गया है। पिछले 10 दिनों में तीसरी बार सीएनजी का रेट दिल्ली-एनसीआर में बढ़ गया है। आज 23 मई को हुए इजाफे के बाद दिल्ली में सीएनजी का रेट पहली बार 81 रुपये प्रति किलोग्राम को क्रॉस कर गया है। बता दें, दिल्ली और एनसीआर में सीएनजी की कीमतों में 1-1 रुपये प्रति किलोग्राम का इजाफा किया गया है।
आज शनिवार को हुई बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में सीएनजी का रेट 80.09 रुपये प्रति किलोग्राम से बढ़कर 81.09 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गया है। बता दें, आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भी इजाफा हुआ है। पेट्रोल दिल्ली में 87 पैसा और डीजल राष्ट्रीय राजधानी में 91 पैसा महंगा हो गया है।
कहां किस रेट में बिक रही सीएनजी (CNG Price in Delhi NCR)
दिल्ली में जहां सीएनजी का रेट 80.09 रुपये से बढ़कर 81.09 रुपये हो गया है। वहीं, नोएडा और गाजियाबाद में 1 किलोग्राम सीएनजी के लिए अब 89.70 रुपये खर्त करने होंगे। बता दें, इससे पहले 15 मई को सीएनजी की कीमतों में 2 रुपये और फिर 18 मई को सीएनजी की कीमतों में 1 रुपये प्रति किलोग्राम का इजाफा किया गया था।
दिल्ली एनसीआर में क्या चल रहा है सीएनजी का रेट?
नोएडा - 89.70 रुपये
गाजियाबाद - 89.70 रुपये
गुरुग्राम - 86.12 रुपये
ग्रेटर नोएडा - 89.70 रुपये
अजमेर - 90.44 रुपये
दिल्ली - 81.09 रुपये प्रति किलोग्राम
बढ़ेगा ऑटो का किराया?
सीएनजी की कीमतों में हुए इजाफे की वजह से आने वाले दिनों में दिल्ली एनसीआर में ऑटो का किराया भी बढ़ सकता है। यानी आपको चौतरफा मार का सामना करना पड़ेगा।
पेट्रोल, डीजल और एलपीजी तक बढ़े दाम
कच्चे तेल की कीमतों में जारी तेजी की वजह से दुनिया भर मे इस समय हाहाकार मचा हुआ है। भारत भी इससे अछूता नहीं है। जब से युद्ध शुरू हुआ है तब से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में करीब 5 रुपये प्रति लीटर का इजाफा किया जा चुका है। वहीं, कॉमर्शियल सिलेंडर का रेट तब से 1000 रुपये से अधिक बढ़ गया है। घरेलू सिलेंडर की कीमतों में भी तब से इजाफा देखने को मिला है। बता दें, कच्चे तेल का रेट 100 डॉलर प्रति बैरल के पार बना हुआ है। युद्ध शुरू होने से अबतक की कीमतों में 30 डॉलर प्रति बैरल से अधिक क्रूड ऑयल का रेट बढ़ गया।




साइन इन