FD पर कौन सा बैंक दे रहा है 8.1% का ब्याज, SBI से लेकर HDFC की क्या है स्थिति?
Best FD Rates: एक बार फिर से एफडी का दौर वापस आ गया है। इस समय कुछ स्मॉल फाइनेंस बैंक एफडी पर 8.1 प्रतिशत ब्याज दे रहे हैं।

Best FD Rates: बढ़ती महंगाई, सोने-चांदी से शेयर बाजार में अस्थिरता की वजह से एक बार फिर से फिक्सड डिपॉजिट का दौर वापस आ गया है। मौजूदा परिस्थितियों में निवेश के लिए एफडी एक बेहतर विकल्प है। अब सवाल उठता है कि एफडी पर हां सबसे अधिक ब्याज मिल रहा है। इस वक्त स्मॉल फाइनेंस बैंक की तरफ से 8.1 प्रतिशत का ब्याज फिक्सड डिपॉजिट पर दिया जा रहा है। आइए डीटेल्स में जानते हैं ...
सरकारी बैंकों में FD पर कितना मिल रहा है ब्याज? (PSU bank FD Rates)
स्टेबल मनी के डाटा के अनुसार सरकारी बैंक में सामान्य नागरिकों के लिए 6 प्रतिशत से 6.7 प्रतिशत तक ब्याज एफडी पर दिया जा रहा है। वहीं, एनबीएफसी अब भी 7.5 प्रतिशत से अधिक का ब्याज निवेशकों को दे रहे हैं।
प्राइवेट बैंकों में कितना ब्याज मिल रहा है? (Privates banks FD Rates)
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक और बैंक ऑफ इंडिया की तरफ से 6.45 प्रतिशत से 6.6 प्रतिशत तक ब्याज निवेशकों को दिया जा रहा है। प्राइवेट सेक्टर के एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और एक्सिस बैंक की तरफ से इस समय फिक्सड डिपॉजिट पर 6.45 प्रतिशत से 6.50 प्रतिशत तक का ब्याज दिया जा रहा है।
स्मॉल फाइनेंस बैंक दे रहे हैं सबसे अधिक ब्याज
सूर्यादय स्मॉल फाइनेंस बैंक, उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक की तरफ से कुछ चुनिंदा पीरियड के एफडी पर 8.1 प्रतिशत तक का ब्याज दिया जा रहा है। जना स्मॉल फाइनेंस बैंक की तरफ से 7.77 प्रतिशत तक ब्याज एफडी पर अपने ग्राहकों को ऑफर किया जा रहा है।
किस पीरियड में मिल रहा है अधिक ब्याज?
एफडी पर इस समय सबसे अधिक 1 साल से 5 साल तक के पीरियड पर अधिक ब्याज दिया जा रहा है।
आईडीएफसी फर्स्ट बैंक - 7.25 प्रतिशत ब्याज तीन साल की एफडी पर
बंधन बैंक - 7.25 प्रतिशत तीन साल की एफडी पर
आरबीएल बैंक की तरफ से 3 साल की एफडी पर 7.2 प्रतिशत ब्याज
यस बैंक की तरफ से तीन साल की एफडी पर 7 प्रतिशत ब्याज
एनबीएफसी, बजाज फाइनेंस तीन साल की एफडी पर 7.4 प्रतिशत ब्याज दिया जा रहा है। वहीं, श्रीराम फाइनेंस इसी पीरियड के एफडी पर 7.25 प्रतिशत ब्याज ऑफर कर रहा है।
10 साल के एफडी पर बैंकों की तरफ से तुलनात्मक कम ब्याज दिया जा रहा है। इस समय यह बैंक 6 प्रतिशत से 6.5 प्रतिशत तक ब्याज दिया जा रहा है। बता दें, सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक की तरफ से 2 साल 6 महीने की एफडी पर 8.1 प्रतिशत ब्याज दिया जा रहा है। वहीं, उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक की तरफ से 1 साल 301 दिन की एफडी पर 8.10 प्रतिशत ब्याज दिया जा रहा है।




साइन इन