Gold Price Today falls upto 1947 rupee and silver came down by 4745 rupee check latest rate today Gold Silver Price Today: सोने का रेट 1947 रुपये लुढ़का, चांदी की कीमतों में 4745 रुपये की गिरावट, फटाफट चेक आज का भाव, Business Hindi News - Hindustan
More

Gold Silver Price Today: सोने का रेट 1947 रुपये लुढ़का, चांदी की कीमतों में 4745 रुपये की गिरावट, फटाफट चेक आज का भाव

Gold Silver Price Today: सोने और चांदी की कीमतों आज 17 अप्रैल को गिरावट देखने को मिली है। गोल्ड का रेट 1947 रुपये और चांदी का रेट 4745 रुपये प्रति किलोग्राम नीचे गिर गया है। 

Fri, 17 April 2026 12:54 PMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
Gold Silver Price Today: सोने का रेट 1947 रुपये लुढ़का, चांदी की कीमतों में 4745 रुपये की गिरावट, फटाफट चेक आज का भाव

Gold Silver Price Today: अक्षय तृतीया से पहले सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। कल के मुकाबले आज शुक्रवार को 24 कैरेट गोल्ड का रेट 1947 रुपये घट गया है। चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिली है। सोने खरीदने वाले निवेशकों के लिए यह बड़ी राहत है। बता दें, इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोसिएशन की तरफ से जारी किए रेट के अनुसार आज 17 अप्रैल को 24 कैरेट गोल्ड का रेट 151358 रुपये के स्तर पर बना हुआ है। इससे पहले गुरुवार की दोपहर को 24 कैरेट गोल्ड का रेट 153305 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ग्रीन एनर्जी स्टॉक का रेवन्यू 131% बढ़ा, शेयरों ने 13% की लगाई छलांग

23 से 14 कैरेट गोल्ड का क्या है रेट? (Gold Rate Today)

इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोसिएशन की तरफ से जारी किए रेट के अनुसार 23 कैरेट गोल्ड का रेट 150752 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड का रेट 138644 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 18 कैरेट गोल्ड 113519 रुपये और 14 कैरेट गोल्ड का रेट 88544 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर है।

चांदी का क्या चल रहा है ताजा रेट? (Silver Rate Today)

Ibjarates के अनुसार आज शुक्रवार को 1 किलोग्राम चांदी का रेट गिरावट के बाद 247930 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर है। वहीं, इससे गुरुवार के दोपहर को चांदी का रेट 252675 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर था। बता दें, चांदी की कीमतों में 4745 रुपये की गिरावट आई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:86% बढ़ा कंपनी प्रॉफिट, शेयरों को खरीदने की मची होड़, 4% उछला भाव

अक्षय तृतीया से पहले क्यों गिरा सोने का रेट? (Why Gold prices Falling)

सोने की कीमतों में गिरावट के पीछे कई वजहें हैं। लेकिन मौजूदा समय में गोल्ड की कीमतों में गिरावट की वजह डॉलर का मजबूत होना है। निवेशक इस समय सोने की जगह डॉलर का सुरक्षित निवेश के तौर पर देख रहे हैं। जिसकी वजह से कीमतों में इतनी हलचल है।

अप्रैल के महीने में गोल्ड के रेट में स्थिरता

1 अप्रैल को 24 कैरेट गोल्ड का रेट 150853 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बना हुआ है। तब से आज तक गोल्ड की कीमतों बहुत बदलाव नहीं देखने को मिला है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:LPG बुकिंग अपडेट, फिर से शुरू हुई यह पुरानी सुविधा, ग्राहकों को बड़ी राहत

चांदी की कीमतों तेजी

1 अप्रैल को 1 किलोग्राम चांदी का रेट 239836 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर था। अब यह 247930 रुपये पर है। यानी इस महीने चांदी की कीमतों तेजी देखने को मिली है। हालांकि, यह उछाल बहुत अधिक नहीं है। बता दें, रिकॉर्ड हाई की तुलना में गोल्ड और सिल्वर का रेट इस समय काफी गिर चुका है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। सोने और चांदी की कीमतों में तेजी के पीछे कई कारण होते हैं। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर गोल्ड और सिल्वर में निवेश या बेचने की सलाह नहीं देता है।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,