oil marketing companies faces loss of 18 rupee on petrol and 35 rupee on diesel says report Petrol पर 18 रुपये और Diesel पर 35 रुपये का हो रहा तेल कंपनियों को नुकसान, क्या चुनाव के बाद बढ़ेगा पेट्रोल-डीजल का रेट, Business Hindi News - Hindustan
More

Petrol पर 18 रुपये और Diesel पर 35 रुपये का हो रहा तेल कंपनियों को नुकसान, क्या चुनाव के बाद बढ़ेगा पेट्रोल-डीजल का रेट

Petrol Diesel Price today: Macquarie Group की तरफ से जारी किए गए रेट के अनुसार पेट्रोल पर तेल कंपनियों को 18 रुपये और डीजल पर 35 रुपये प्रति लीटर का नुकसान उठाना पड़ रहा है। सरकार तेल कंपनियों ने अप्रैल 2022 से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई इजाफा नहीं किया है। 

Tue, 14 April 2026 03:12 PMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
Petrol पर 18 रुपये और Diesel पर 35 रुपये का हो रहा तेल कंपनियों को नुकसान, क्या चुनाव के बाद बढ़ेगा पेट्रोल-डीजल का रेट

Petrol Diesel Price today: कच्चे तेल की कीमतों में जारी तेजी की वजह से ऑयल मार्केटिंग कंपनियों को 1 लीटर पेट्रोल पर 18 रुपये और डीजल पर 35 रुपये का नुकसान हो रहा है। रिपोर्ट के अनुसार इंटरनेशनल मार्केट में तो कीमतों में इजाफा हो गया है लेकिन घरेलू बाजार में कीमतें अब भी स्थिर हैं। जिसकी वजह से यह नुकसान कंपनियों को उठाना पड़ रहा है। बता दें, अप्रैल 2022 के बाद से ही इंडियन ऑयल कारपोरेशन, भारत पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड ने कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है।

Macquarie Group ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि पेट्रोल पर कंपनियों को 18 रुपये और डीजल पर 35 रुपये प्रति लीटर का नुकसान हो रहा है। रिपोर्ट के अनुसार एक बैरल पर 10 डॉलर की बढ़ोतरी की वजह से कंपनियों को करीब 6 रुपये प्रति लीटर का नुकसान होता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:LPG, पेट्रोल और डीजल के बढ़ेंगे अब दाम? अमेरिका के इस कदम का भयानक हो सकता असर

चुनाव के बाद बढ़ेंगे पेट्रोल और डीजल के रेट?

रिपोर्ट में कहा गया है कि पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में चुनाव समाप्त होने के बाद पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा होने की संभावना है। बता दें, भारत अपनी जरूरत का 88 प्रतिशत तेल विदेशों से आयात करता है।

एक्साइज ड्यूटी कटौती से मिली राहत

इन तीन सरकारी कंपनियों को कच्चे तेल की कीमतों में हुई बढ़ोतरी की वजह से हर दिन 2400 करोड़ रुपये का घाटा हो रहा था। लेकिन सरकार की तरफ से हुई एक्साइज ड्यूटी में कटौती के बाद अब हर दिन 1600 करोड़ रुपये का नुकसान हो रहा है। केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर 10-10 रुपये एक्साइज ड्यूटी में कटौती का ऐलान किया था। बता दें, मार्च में हुए घाटे की वजह से जनवरी और फरवरी में हुआ फायदा पूरी तरह से खत्म हो गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:टाटा ग्रुप की कंपनी 23वीं बार डिविडेंड देने की तैयारी में, 7% उछला शेयर

सातवें आसमान पर कच्चे तेल का रेट

पहले रूस और यूक्रेन युद्ध की वजह से क्रूड ऑयल का रेट 100 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया था। लेकिन उसके बाद कीमतें 70 डॉलर प्रति बैरल तक स्थिर हो गई थी। ईरान-अमेरिका-इजरायल युद्ध की वजह से एक बार फिर से कच्चे तेल की कीमतों में आग लगी हुई है। एक बार फिर से रेट 100 डॉलर प्रति बैरल को क्रॉस कर गया है। बता दें, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज रूट प्रभावित होने की वजह से कच्चे तेल की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:LPG और तेल ही नहीं, किसानों सामने भी खड़ी है बड़ी समस्या, इस वजह से बढ़ी टेंशन

नायरा और शेल इंडिया ने बढ़ाया है रेट

शेल इंडिया ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में अप्रैल के महीने में क्रमशः 7.4 रुपये और 25 रुपये प्रति लीटर का इजाफा किया था। इससे पहले नायरा एनर्जी ने 5 रुपये प्रति लीटर पेट्रोल और 3 रुपये प्रति लीटर डीजल का रेट बढ़ाया था।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,