Penny Stocks Zee Media Corporation in focus on monday after company net loss half सोमवार को फोकस में रहेंगे पेनी स्टॉक, कंपनी का घाटा हुआ कम, रेवन्यू में इजाफा, Business Hindi News - Hindustan
More

सोमवार को फोकस में रहेंगे पेनी स्टॉक, कंपनी का घाटा हुआ कम, रेवन्यू में इजाफा

Penny Stocks: जी मीडिया कारपोरेशन (Zee Media Corporation) ने तिमाही नतीजों का ऐलान कर दिया है। कंपनी का घाटा आधा हो गया है। सोमवार को कंपनी के शेयर फोकस में रहेंगे।

Sat, 30 May 2026 02:57 PMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
सोमवार को फोकस में रहेंगे पेनी स्टॉक, कंपनी का घाटा हुआ कम, रेवन्यू में इजाफा

Penny Stocks: पेनी स्टॉक जी मीडिया कारपोरेशन (Zee Media Corporation) के शेयर सोमवार को फोकस में रहेंगे। कंपनी ने मार्च तिमाही के नतीजों का ऐलान कर दिया है। कंपनी का घाटा सालाना आधार पर कम हो गया है।

कंपनी का घाटा हुआ कम

जी मीडिया कारपोरेशन (Zee Media Corporation) ने तिमाही नतीजों की जानकारी देते हुए बताया है कि 31 मार्च 2026 को समाप्त हुए क्वार्टर में कुल नेट लॉस 14.32 करोड़ रुपये रहा है। एक साल पहले इसी मार्च तिमाही में कंपनी को 22.68 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। Zee Media Corporation का घाटा भले ही कम हो गया है। लेकिन कंपनी को रेवन्यू के मोर्चे पर झटका लगा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:8वां वित्त आयोग: कितना मिलेगा एरियर? कैसे किया जाएगा कैलकुलेट

Zee Media Corporation का खर्च भी हुआ कम

जनवरी से मार्च 2026 कंपनी का रेवन्यू 112.55 करोड़ रुपये रहा है। एक साल पहले कंपनी का रेवन्यू 117.48 करोड़ रुपये कंपनी का रेवन्यू रहा था। यानी सालाना आधार पर Zee Media Corporation का रेवन्यू कम हो गया है। बता दें, कंपनी के लिए अच्छी बात यह है कि खर्च में गिरावट देखने को मिली है। जनवरी से मार्च क्वार्टर के दौरान कंपनी का कुल खर्च 142.02 करोड़ रुपये रहा है। एक साल पहले मार्च तिमाही में कंपनी का खर्च 155 करोड़ रुपये रहा था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इलेक्ट्रिक बस बनाने वाली कंपनी का नेट प्रॉफिट हुआ दोगुना, डिविडेंड का भी ऐलान

पूरे वित्त वर्ष के दौरान कंपनी का प्रदर्शन? (Zee Media Corporation Revenue)

Zee Media Corporation का वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान 16.93 करोड़ रुपये रहा था। वित्त वर्ष 2025 में कंपनी का नेट लॉस 100.33 करोड़ रुपये रहा है। पूरे वित्त वर्ष के दौरान कंपनी का रेवन्यू 571.53 करोड़ रुपये रहा था। इसके पहले वित्त वर्ष के दौरान कंपनी का रेवन्यू 454.88 करोड़ रुपये रहा था। यानी सालाना आधार पर कंपनी के रेवन्यू में 26 प्रतिशत का इजाफा हुआ है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:CNG हुई महंगी, 2 रुपये बढ़ गए दाम, PNG की कीमतों में भी इजाफा

शेयरों का प्रदर्शन कैसा? (Zee Media Corporation Share Perfromance)

शुक्रवार को कंपनी के शेयर 0.24 प्रतिशत की गिरावट के बाद बीएसई में 8.40 रुपये के स्तर पर बंद हुए थे। पिछले एक साल में Zee Media Corporation के शेयरों की कीमतों में 39 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। दो साल में कंपनी के शेयरों का भाव 40 प्रतिशत गिरा है। बता दें, बीते 5 साल में इस पेनी स्टॉक की कीमतों में 1.11 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है।

10 साल में Zee Media Corporation के शेयरों का दाम 57 प्रतिशत लुढ़क चुका है। जबकि इस दौरान सेंसेक्स इंडेक्स में 180 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,