Olectra Greentech Ltd Q4 Results 2026 announced net profit doubled dividend decleared इलेक्ट्रिक बस बनाने वाली कंपनी का नेट प्रॉफिट हुआ दोगुना, डिविडेंड का भी ऐलान, सोमवार को फोकस में रहेंगे शेयर, Business Hindi News - Hindustan
More

इलेक्ट्रिक बस बनाने वाली कंपनी का नेट प्रॉफिट हुआ दोगुना, डिविडेंड का भी ऐलान, सोमवार को फोकस में रहेंगे शेयर

Olectra Greentech Ltd Q4 Results 2026: ओलेक्ट्रा ग्रीनटेक ने तिमाही नतीजों का ऐलान कर दिया है। कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर दोगुना से अधिक हो गया है। ओलेक्ट्रा ग्रीनटेक ने डिविडेंड देने का भी फैसला किया है। 

Sat, 30 May 2026 10:34 AMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
इलेक्ट्रिक बस बनाने वाली कंपनी का नेट प्रॉफिट हुआ दोगुना, डिविडेंड का भी ऐलान, सोमवार को फोकस में रहेंगे शेयर

Olectra Greentech Ltd Q4 Results 2026: इलेक्ट्रिक बस बनाने वाली कंपनी ओलेक्ट्रा ग्रीनटेक ने तिमाही नतीजों का ऐलान कर दिया है। कंपनी के लिए पिछले वित्त वर्ष की आखिरी तिमाही काफी शानदार रही है। जनवरी से मार्च 2026 के दौरान ओलेक्ट्रा ग्रीनटेक का नेट प्रॉफिट 56 करोड़ रुपये रहा है। जोकि एक साल पहले की तुलना में दोगुना हो चुका है। तब इलेक्ट्रिक बस बनाने वाली कंपनी का नेट प्रॉफिट 21 करोड़ रुपये रहा था। बता दें, ओलेक्ट्रा ग्रीनटेक ने तिमाही नतीजों के साथ-साथ डिविडेंड का भी ऐलान किया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:CNG हुई महंगी, 2 रुपये बढ़ गए दाम, PNG की कीमतों में भी इजाफा

कितना रहा कंपनी का रेवन्यू? (Olectra Greentech Ltd Revenue)

स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी के अनुसार कंपनी का रेवन्यू (ऑपरेशन्स) से 644.70 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर कंपनी का रेवन्यू 43.60 प्रतिशत बढ़ा है। एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी का रेवन्यू 448.90 करोड़ रुपये रहा था। यानी कंपनी का प्रॉफिट और रेवन्यू दोनों बढ़ गया है। बता दें, जनवरी से मार्च 2026 के दौरान ओलेक्ट्रा ग्रीन टेक का EBITDA 76.30 प्रतिशत की बढ़ोतरी के बाद 99.60 करोड़ रुपये रहा है। एक साल पहले इसी क्वार्टर में कंपनी का EBITDA 56.50 करोड़ रुपये रहा था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:LPG सिलेंडर के नए रेट आए सामने, क्या आज बढ़ गए हैं दाम?

डिविडेंड का भी ऐलान (Olectra Greentech Ltd Dividend)

ओलेक्ट्रा ग्रीनटेक ने तिमाही नतीजों के साथ-साथ डिविडेंड का भी ऐलान किया है। कंपनी ने दी जानकारी में कहा है कि वित्त वर्ष 2026 के लिए 4 रुपये के फेस वैल्यू वाले एक शेयर पर 0.60 रुपये का डिविडेंड योग्य निवेशकों को दिया जाएगा। कंपनी ने इस डिविडेंड के लिए अभी तक रिकॉर्ड डेट का ऐलान नहीं किया है।

शेयरों का प्रदर्शन कैसा? (Olectra Greentech Ltd Share Price)

ओलेक्ट्री ग्रीनटेक लिमिटेड के शेयर शुक्रवार को बीएसई में 3 प्रतिशत से अधिक की गिरावट के बाद 1180.65 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था। इस साल अबतक कंपनी के शेयरों की कीमतों में 1.66 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। एक साल में कंपनी के शेयरों का भाव 0.83 प्रतिशत लुढ़क चुका है। इस दौरान सेंसेक्स इंडेक्स में 8.40 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। बीएसई में ओलेक्ट्रा ग्रीनटेक का 52 वीक हाई 1712.50 रुपये है। वहीं, कंपनी का 52 वीक लो लेवल 867.85 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 9690 करोड़ रुपये का है। बता दें, कंपनी के शेयरों का भाव 2 साल में 34 प्रतिशत गिरा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पेट्रोल 115.69 रुपये और डीजल 100.92 रुपये, क्या आधी रात बढ़ गए तेल के दाम?

लम्बी रेस का घोड़ा है स्टॉक (Olectra Greentech Ltd Share performance)

तीन साल से Olectra Greentech Ltd के शेयरों को होल्ड करने वाले निवेशकों को अबतक 70 प्रतिशत का लाभ मिला है। वहीं, 5 साल में कंपनी के शेयरों का भाव 558 प्रतिशत बढ़ा है। बता दें, 10 साल में कंपनी ने पोजीशनल निवेशकों को 6459 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,