HAL stock in focus after company took this decision check details here HAL से जुड़ी बड़ी खबर आई सामने, महारत्न कंपनी ने लिया कड़ा एक्शन, शेयरों पर दिख सकता है असर, Business Hindi News - Hindustan
More

HAL से जुड़ी बड़ी खबर आई सामने, महारत्न कंपनी ने लिया कड़ा एक्शन, शेयरों पर दिख सकता है असर

फरवरी 2021 में डिफेंस मिनिस्ट्री ने 48000 करोड़ रुपये की HAL के साथ किया था। इस वर्क ऑर्डर के तहत 83 तेजस एमके-1A जेट्स इंडियन एयरफोर्स को सप्लाई करना है। पहली डिलीवरी मार्च 2024 तक होना था। लेकिन इंजन की सप्लाई में देरी की वजह से यह प्रोग्राम देरी से हो रहा है।

Fri, 3 April 2026 03:28 PMTarun Pratap Singh मिंट
share
HAL से जुड़ी बड़ी खबर आई सामने, महारत्न कंपनी ने लिया कड़ा एक्शन, शेयरों पर दिख सकता है असर

Defence Stocks: हिन्दुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (Hindustan Aeronautics Limited) ने जीई एयरोस्पेस (GE Aerospace) पर F404-IN20 इंजन डिलीवरी ना करने पर पेनाल्टी लगाई है। यह इंजन तेजस लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट MK-1A के लिए है। एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार हिन्दुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर डीके सुनिल ने इंजन की सप्लाई में देरी की वजह से पेनाल्टी की बात कही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:टाटा ग्रुप की धाकड़ कंपनी करने जा रही Q4 रिजल्ट का ऐलान, डिविडेंड पर भी फैसला

फरवरी 2021 में डिफेंस मिनिस्ट्री ने 48000 करोड़ रुपये की HAL के साथ किया था। इस वर्क ऑर्डर के तहत 83 तेजस एमके-1A जेट्स इंडियन एयरफोर्स को सप्लाई करना है। पहली डिलीवरी मार्च 2024 तक होना था। लेकिन इंजन की सप्लाई में देरी की वजह से यह प्रोग्राम देरी से हो रहा है।

फिर से उड़ान भरेगा तेजस

समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए डीके सुनिल ने कहा कि तेजस लाइट कॉम्बैट जेट अगले हफ्ते एक बार फिर से उड़ान भरेगा। पिछले दो महीने से यह एयरक्राफ्ट उड़ान नहीं भर रहा है। डीके सुनिल ने कहा कि समस्याओं को दूर रखा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:HDFC Bank में सबकुछ सही? 12 अधिकारियों के लिए खिलाफ बैंक ने लिया एक्शन: रिपोर्ट

इस कंपनी के शेयरों का प्रदर्शन कैसा है?

शुक्रवार को हिन्दुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड के शेयर बीएसई में 0.44 प्रतिशत की तेजी के साथ 3686.95 रुपये के लेवल पर पहुंचकर बंद हुए थे। बीते तीन महीने के दौरान कंपनी के शेयरों की कीमतों में 16 प्रतिशत की गिरावट आई है। वहीं, एक साल में इस डिफेंस स्टॉक की कीमतों में 12.93 प्रतिशत की गिरावट आई है। हालांकि, दो साल में हिन्दुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड के शेयरों की कीमतों में 4.04 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:RVNL को मिला 242 करोड़ रुपये का काम, क्या बदलेगी शेयरों की चाल?

तीन साल में डिफेंस स्टॉक का भाव 170 प्रतिशत बढ़ा है। वहीं, 5 साल में हिन्दुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड के शेयरों की कीमतों में 612 प्रतिशत की तेजी आई है।

3 मार्च 2026 को कंपनी ने डिफेंस मिनिस्ट्री के साथ 5083 करोड़ रुपये का कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था। कंपनी ने 6 एडवांस लाइट हेलीकॉप्टर्स (ALH) MK-11 का साइन किया था। यह प्रोजेक्ट इंडियन कोस्ट गार्ड के लिए है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,