penny stock nurture well industries price 3 paisa turn 41 rs turns 1 lakh rs into 14 crore rs 3 पैसे वाले शेयर ने निवेशकों की बदली किस्मत, ₹1 लाख के बन गए ₹14.10 करोड़, Business Hindi News - Hindustan
More

3 पैसे वाले शेयर ने निवेशकों की बदली किस्मत, ₹1 लाख के बन गए ₹14.10 करोड़

नर्चर वेल इंडस्ट्रीज के शेयर की बात करें तो छह साल पहले महज ₹0.03 का था। यह करीब छह साल में 1,40,566% बढ़कर वर्तमान में ₹42.30 के बाजार मूल्य पर पहुंच गया है। इस कीमत पर अगर किसी ने शेयर में ₹1 लाख का निवेश किया था तो संपत्ति बढ़कर ₹14.10 करोड़ हो गई होगी।

Fri, 13 Feb 2026 07:44 PMDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
3 पैसे वाले शेयर ने निवेशकों की बदली किस्मत, ₹1 लाख के बन गए ₹14.10 करोड़

Nurture Well Industries share price: शेयर बाजार में कई ऐसे पेनी स्टॉक हैं जिन्होंने निवेशकों को कुछ ही साल में करोड़पति बना दिय। ऐसा ही एक पेनी स्टॉक- नर्चर वेल इंडस्ट्रीज है। इस कंपनी के शेयर की कीमत 6 साल पहले तीन पैसे थी जो अब 40 रुपये से ज्यादा पर ट्रेड कर रहे हैं। आइए शेयर परफॉर्मेंस को जान लेते हैं।

शेयर का परफॉर्मेंस

नर्चर वेल इंडस्ट्रीज के शेयर की बात करें तो छह साल पहले महज ₹0.03 का था। यह करीब छह साल में 1,40,566% बढ़कर वर्तमान में ₹42.30 के बाजार मूल्य पर पहुंच गया है। रकम के हिसाब से समझें तो जिस निवेशक ने छह साल पहले नर्चर वेल इंडस्ट्रीज के शेयर में ₹1 लाख का निवेश किया था और उसे अपने पास रखा था, उसकी संपत्ति बढ़कर ₹14.10 करोड़ हो गई होगी। अक्टूबर 2024 में 1:10 के अनुपात में स्टॉक स्प्लिट हुआ और अप्रैल 2024 में 1:1 के अनुपात में बोनस जारी किया गया। बता दें कि नर्चर वेल इंडस्ट्रीज के शेयर में जनवरी 2024 से अगस्त 2025 के बीच एकतरफा तेजी देखी गई। शेयर के 52 हफ्ते का लो 17 रुपये है। कंपनी के मार्केट कैपिटल की बात करें तो यह करीब 1000 करोड़ रुपये के स्तर पर है।

कंपनी के बारे में

1995 में स्थापित नर्चर वेल इंडस्ट्रीज (पूर्व में इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रीज लिमिटेड) एक विविध खाद्य कंपनी है जो जैविक और अजैविक खाद्य उत्पादों, बेकरी आइटम और प्रोसेसिंग खाद्य पदार्थों के निर्माण में लगी हुई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अंबानी को US ने दी खुशखबरी, वेनेजुएला के कच्चे तेल की सीधी खरीद का मिला लाइसेंस
ये भी पढ़ें:16 फरवरी को बाजार में लिस्ट होगी HUL की कंपनी, इन निवेशकों को फ्री में शेयर
ये भी पढ़ें:स्टॉक मार्केट क्रैश, ₹7.40 लाख करोड़ स्वाहा... अचानक भूचाल के क्या हैं कारण?

दिसंबर में समाप्त तिमाही (वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही) के दौरान कंपनी ने अपने प्रमुख मापदंडों में मजबूत प्रदर्शन दर्ज किया। मुनाफा में वार्षिक आधार पर 95% की वृद्धि हुई और यह ₹34.60 करोड़ तक पहुंच गया जबकि परिचालन राजस्व में वार्षिक आधार पर 46% की वृद्धि हुई और यह ₹290 करोड़ तक पहुंच गया। कंपनी का एबिटा लगभग दोगुना होकर ₹33.19 करोड़ हो गया जबकि मार्जिन में वार्षिक आधार पर 280 आधार अंकों की वृद्धि हुई और यह 11.45% तक पहुंच गया। कंपनी ने अपनी आय संबंधी रिपोर्ट में कहा कि वितरण विस्तार, पैकेजिंग अपग्रेडेशन और परिचालन अनुशासन पर हमारा ध्यान ब्रांड की दृश्यता को मजबूत करना और स्केलेबल विकास को गति देना जारी रखता है।

शेयरहोल्डिंग पैटर्न

दिसंबर 2025 तिमाही में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 53.81% है, जो पिछले कई तिमाहियों से स्थिर बनी हुई है और कोई बदलाव नहीं हुआ। रिटेल निवेशकों तथा अन्य श्रेणी का हिस्सा 45.80% है। विदेशी संस्थागत निवेशकों की हिस्सेदारी बहुत कम 0.32% है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,