HUL demerged ice cream arm kwality wall to debut on feb 16 check detail 16 फरवरी को बाजार में लिस्ट होगी HUL की कंपनी, इन निवेशकों को फ्री में शेयर, Business Hindi News - Hindustan
More

16 फरवरी को बाजार में लिस्ट होगी HUL की कंपनी, इन निवेशकों को फ्री में शेयर

हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड ने 5 दिसंबर को आइसक्रीम कारोबार से खुद को अलग कर लिया था। इसके तहत शेयरधारकों को हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड के प्रत्येक शेयर के बदले क्वालिटी वॉल्स इंडिया लिमिटेड का एक शेयर मिला था।

Fri, 13 Feb 2026 05:31 PMDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
16 फरवरी को बाजार में लिस्ट होगी HUL की कंपनी, इन निवेशकों को फ्री में शेयर

Hindustan Unilever share: दिग्गज एफएमसीजी कंपनी- हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड के आइसक्रीम कारोबार को लेकर एक बड़ा अपडेट आया है। दरअसल, कंपनी के आइसक्रीम कारोबार को देखने वाले फर्म क्वालिटी वॉल्स इंडिया लिमिटेड के शेयर सोमवार, 16 फरवरी को शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने वाले हैं।

इन निवेशकों को फ्री में शेयर

हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड ने 5 दिसंबर को आइसक्रीम कारोबार से खुद को अलग कर लिया था। इसके तहत शेयरधारकों को हिंदुस्तान यूनिलीवर के प्रत्येक शेयर के बदले क्वालिटी वॉल्स इंडिया लिमिटेड का एक शेयर मिला था। मतलब ये कि हिंदुस्तान यूनिलीवर के निवेशकों को फ्री में शेयर मिला है। बता दें कि आइसक्रीम डिवीजन, हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड के कुल राजस्व का लगभग 3% हिस्सा था। इस कारोबार का वार्षिक राजस्व ₹1,800 करोड़ से ₹2,000 करोड़ के बीच होने का अनुमान है।

बिकवाली मोड में है शेयर

बता दें कि शुक्रवार को हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड के शेयर बिकवाली मोड में थे। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को शेयर 4.35% टूटकर 2305.20 रुपये पर बंद हुआ। शेयर के 52 हफ्ते का लो 2,061.24 रुपये है। वहीं, शेयर के 52 हफ्ते का हाई 2,682.41 रुपये है। शेयर के 52 हफ्ते का हाई और लो, दोनों ही भाव पिछले साल रहा।

कैसे रहे तिमाही नतीजे

चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर दोगुना होकर 6,603 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। कंपनी ने वित्त वर्ष 2025-26 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में अपने आइसक्रीम व्यवसाय को क्वालिटी वॉल्स (इंडिया) लिमिटेड को बेच दिया था जिससे उसके मुनाफे में यह वृद्धि दर्ज की गई। कंपनी ने बताया कि नई श्रम संहिताओं के क्रियान्वयन से तिमाही के दौरान 576 करोड़ रुपये के असाधारण मद (हानि) दर्ज किए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:स्टॉक मार्केट क्रैश, ₹7.40 लाख करोड़ स्वाहा... अचानक भूचाल के क्या हैं कारण?
ये भी पढ़ें:अडानी की झोली में आई 2 रुपये के शेयर वाली कंपनी, NCLT की हरी झंडी
ये भी पढ़ें:8वें वेतन आयोग में 60% डीए के आधार पर मिलेगी सैलरी? पैटर्न समझ लीजिए

असाधारण मदों को छोड़कर नेट प्रॉफिट एक प्रतिशत बढ़कर 2,562 करोड़ रुपये रहा। वहीं असाधारण मदों और कर से पहले इसका लाभ 3,495 करोड़ रुपये था। दिसंबर तिमाही में उत्पादों की बिक्री से कंपनी का राजस्व 5.71 प्रतिशत बढ़कर 16,197 करोड़ रुपये हो गया। 2024-25 की इसी तिमाही में यह 15,322 करोड़ रुपये था। अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड का कुल व्यय 6.37 प्रतिशत बढ़कर 13,078 करोड़ रुपये रहा। अन्य राजस्व सहित इसकी कुल आय 5.01 प्रतिशत बढ़कर 16,580 करोड़ रुपये हो गई।

सीईओ ने क्या कहा?

हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड की मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) और प्रबंध निदेशक प्रिया नायर ने कहा-इस तिमाही के दौरान, मांग के रुझानों में सुधार के शुरुआती संकेत दिखाई दिए जो सहायक नीतिगत उपायों द्वारा समर्थित थे।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,