stock market crash investors suffer 7 lakh crore rs sensex sinks over 1100 points what reason behind स्टॉक मार्केट क्रैश, ₹7.40 लाख करोड़ स्वाहा... अचानक भूचाल के क्या हैं कारण?, Business Hindi News - Hindustan
More

स्टॉक मार्केट क्रैश, ₹7.40 लाख करोड़ स्वाहा... अचानक भूचाल के क्या हैं कारण?

बता दें कि आईटी शेयरों में गहराती बिकवाली, वैश्विक बाजारों से कमजोर संकेत और भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं ने निवेशकों की धारणा को बुरी तरह प्रभावित किया। इस भूचाल की वजह से निवेशकों के ₹7.40 लाख करोड़ स्वाहा हो गए।

Fri, 13 Feb 2026 04:33 PMDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
स्टॉक मार्केट क्रैश, ₹7.40 लाख करोड़ स्वाहा... अचानक भूचाल के क्या हैं कारण?

आईटी कंपनियों की बिकवाली और वैश्विक दबाव से भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार को भूचाल मच गया। ट्रेडिंग के दौरान सेंसेक्स 1100 अंकों से ज्यादा टूट गया तो निफ्टी में भी 350 अंक की गिरावट आ गई। इस भूचाल की वजह से निवेशकों के ₹7.40 लाख करोड़ स्वाहा हो गए। आइए जान लेते हैं कि शुक्रवार को बाजार में इतनी बड़ी गिरावट क्यों आई।

सेंसेक्स और निफ्टी का हाल

शुक्रवार को बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी 1.25% से अधिक टूटकर बंद हो गए। सेंसेक्स 83,674.92 अंक की पिछली क्लोजिंग के मुकाबले 82,534.55 अंक के निचले स्तर तक आ गया। ट्रेडिंग के दौरान सेंसेक्स 1140 अंक तक टूट गया। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 1048 अंकों की गिरावट के साथ 82627 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी की बात करें तो यह 336 अंक फिसलकर 25471 अंक के स्तर पर आ गया।

किन शेयरों में गिरावट?

सेंसेक्स में बजाज फाइनेंस (करीब ढाई प्रतिशत) और SBI की तेजी को छोड़कर अन्य कंपनियों में गिरावट दर्ज की गई है। हिंदुस्तान यूनीलिवर और इटरनल के शेयर चार प्रतिशत से अधिक गिर गए। टाटा स्टील, टाइटन, टीसीएस, पावरग्रिड और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर दो प्रतिशत से अधिक टूटे। बीईएल, एशियन पेंट्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, HDFC बैंक, अडानी पोर्ट्स, HCL टेक्नोलॉजीज, एनटीपीसी, इंफोसिस, आईटीसी, कोटक महिंद्रा बैंक, ICICI बैंक और इंडिगो में एक से दो प्रतिशत के बीच गिरावट रही। सनफार्मा, ट्रेंट, बजाज फिनसर्व, मारुति सुजुकी, भारती एयरटेल, एक्सिस बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट और एलएंडटी के शेयर भी लाल निशान में बंद हुए।

गिरावट के कारण

दरअसल, आईटी शेयरों में गहराती बिकवाली, वैश्विक बाजारों से कमजोर संकेत और भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं ने निवेशकों की धारणा को बुरी तरह प्रभावित किया। बाजार में मचे हाहाकार की सबसे बड़ी वजह आईटी सेक्टर में हलचल थी। अमेरिका में लिस्टेड अमेरिकन डिपॉजिटरी रिसीप्ट यानी एडीआर में तेज गिरावट के बाद इंफोसिस और विप्रो के एडीआर लगभग 10% की गिरावट आई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अडानी की झोली में आई 2 रुपये के शेयर वाली कंपनी, NCLT की हरी झंडी
ये भी पढ़ें:8वें वेतन आयोग में 60% डीए के आधार पर मिलेगी सैलरी? पैटर्न समझ लीजिए
ये भी पढ़ें:इनकम टैक्स कलेक्शन से मिडिल क्लास का क्या कनेक्शन, वित्त मंत्री ने सदन को बताया

शुक्रवार के कारोबार में निफ्टी आईटी इंडेक्स 4% से अधिक गिर गया, जिससे इसकी दो दिनों की गिरावट लगभग 10% तक पहुंच गई। टीसीएस, इंफोसिस, विप्रो, टेक महिंद्रा, एचसीएलटेक सहित दिग्गज कंपनियों के शेयरों में भी 4-6% की गिरावट आई। अमेरिकी एआई स्टार्टअप Anthropic ने कॉरपोरेट लीगल टीमों के लिए नया एंटरप्राइज टूल पेश किया। इससे भी निवेशकों की टेंशन बढ़ गई। इस टूल से कॉन्ट्रैक्ट रिव्यू, एनडीए ट्रायज और कंप्लायंस जैसे काम ऑटोमेट हो सकते हैं, जिससे पारंपरिक आईटी सर्विसेज की लॉन्ग टर्म डिमांड पर सवाल उठे।

वैश्विक संकेत और डॉलर की मजबूती

अमेरिकी बाजारों में भी कमजोरी का असर भारतीय बाजार पर पड़ा। बता दें कि टेक शेयरों की बिकवाली से अमेरिकी बाजार का इंडेक्स Nasdaq करीब 2% गिर गया जबकि डाउ जॉन्स और S&P 500 में भी भारी गिरावट दर्ज की गई। एशियाई बाजारों ने भी इसी रुख का अनुसरण किया। मजबूत डॉलर और कमजोर रुपये ने उभरते बाजारों से विदेशी पूंजी के निकलने की आशंका बढ़ाई। इधर, मध्य पूर्व में तनाव भी बाजार पर भारी रहा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनलाल्ड ट्रंप के ईरान को लेकर सख्त बयान और संभावित सैन्य कदमों की चेतावनी से अनिश्चितता बढ़ी है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,