24 पैसे का छोटकू शेयर अब 196 रुपये के पार, 217566% की तूफानी तेजी
डायमंड पावर इंफ्रास्ट्रक्चर ने पांच साल में निवेशकों को मालामाल कर दिया है। कंपनी के शेयर इस अवधि में 24 पैसे से बढ़कर 196 रुपये के पार जा पहुंचे हैं। कंपनी के शेयरों में पांच साल में 217566% की तूफानी तेजी आई है।

एक समय पेनी स्टॉक रहे डायमंड पावर इंफ्रास्ट्रक्चर ने 5 साल में छप्परफाड़ रिटर्न दिया है। डायमंड पावर इंफ्रास्ट्रक्चर ने पिछले पांच साल में निवेशकों को मालामाल कर दिया है। कंपनी के शेयर इस अवधि में 24 पैसे से बढ़कर 196 रुपये के पार जा पहुंचे हैं। डायमंड पावर इंफ्रास्ट्रक्चर के शेयरों में पिछले पांच साल में 217566 पर्सेंट की तूफानी तेजी आई है। कंपनी अपने शेयर का भी बंटवारा कर चुकी है। मल्टीबैगर कंपनी अपने शेयर को 10 टुकड़ों में बांट चुकी है।
5 साल में शेयरों में 217566% की तूफानी तेजी
डायमंड पावर इंफ्रास्ट्रक्चर के शेयर 21 मई 2021 को 24 पैसे पर थे। कंपनी के शेयर 20 मई 2026 को उछाल के साथ 196.05 रुपये पर कारोबार कर रहे हैं। डायमंड पावर इंफ्रास्ट्रक्चर के शेयर पांच साल में 217566 पर्सेंट उछल गए हैं। डायमंड पावर इंफ्रास्ट्रक्चर का मार्केट कैप बुधवार को 10000 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है। कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 204.85 रुपये है। वहीं, डायमंड पावर इंफ्रास्ट्रक्चर के शेयरों का 52 हफ्ते का निचला स्तर 93.60 रुपये है।
3 साल में 100000% से अधिक उछल गए हैं कंपनी के शेयर
डायमंड पावर इंफ्रास्ट्रक्चर के शेयर पिछले 3 साल में 100000 पर्सेंट से अधिक उछल गए हैं। कंपनी के शेयरों में आई इस तूफानी तेजी का यह डेटा BSE से लिया है। अगर पिछले एक साल की बात करें तो डायमंड पावर इंफ्रास्ट्रक्चर के शेयरों में 100 पर्सेंट से अधिक का उछाल देखने को मिला है। अगले पिछले 10 साल की बात करें तो डायमंड पावर इंफ्रास्ट्रक्चर के शेयरों में करीब 4000 पर्सेंट की तेजी देखने को मिली है। यह डेटा BSE से लिया गया है। दो साल में कंपनी के शेयर 110 पर्सेंट के करीब उछले हैं। दिसंबर 2025 तिमाही में डायमंड पावर इंफ्रास्ट्रक्चर के मुनाफे में 693 पर्सेंट का जबरदस्त उछाल आया। कंपनी को तीसरी तिमाही में 49.72 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ। वित्त वर्ष 2025 की तीसरी तिमाही में डायमंड पावर इंफ्रास्ट्रक्चर को 6.27 करोड़ रुपये का प्रॉफिट हुआ था। तीसरी तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 474.71 करोड़ रुपये रहा।
10 टुकड़े में शेयर बांट चुकी है कंपनी
डायमंड पावर इंफ्रास्ट्रक्चर (Diamond Power Infrastructure) अपने शेयर का भी बंटवारा कर चुकी है। मल्टीबैगर कंपनी ने दिसंबर 2024 में अपने शेयर को 10 टुकड़ों में बांटा। डायमंड पावर इंफ्रास्ट्रक्चर ने 10 रुपये फेस वैल्यू वाले अपने शेयर को 1-1 रुपये फेस वैल्यू वाले 10 शेयरों में बांटा। मार्च 2026 तिमाही के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के मुताबिक, कंपनी में प्रमोटर की हिस्सेदारी 84.02 पर्सेंट है, जबकि पब्लिक शेयरहोल्डिंग 15.98 पर्सेंट है।




साइन इन