penny Stock Alka India Ltd will give 6 bonus share record date this week check details here 1 शेयर पर 6 बोनस शेयर दे रही है कंपनी, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्ते, कीमत 50 रुपये से कम, Business Hindi News - Hindustan
More

1 शेयर पर 6 बोनस शेयर दे रही है कंपनी, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्ते, कीमत 50 रुपये से कम

Penny Stocks: Alka India Ltd ने निवेशकों को बोनस शेयर देने का फैसला किया है। कंपनी 1 शेयर पर 6 शेयर बोनस दे रही है। इसके लिए तय रिकॉर्ड डेट अगले हफ्ते है। 

Sun, 3 May 2026 10:38 PMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
1 शेयर पर 6 बोनस शेयर दे रही है कंपनी, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्ते, कीमत 50 रुपये से कम

Penny Stocks: पेनी स्टॉक Alka India Ltd ने बोनस शेयर का ऐलान किया है। कंपनी पहली बार बोनस शेयर दे रही है। योग्य निवेशकों को एक शेयर पर 6 शेयर बोनस के तौर पर मिलेगा। इसके लिए तय रिकॉर्ड डेट इसी हफ्ते है। आइए विस्तार से जानते हैं।

मिलेंगे 1 पर 6 शेयर बोनस (Alka India Ltd bonus share record date)

कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी में बताया है कि योग्य निवेशकों को 1 शेयर पर 6 शेयर बोनस के तौर पर दिया जाएगा। इस बोनस इश्यू के लिए कंपनी 8 मई की तारीख को रिकॉर्ड डेट तय किया है। यानी जिन निवेशकों का नाम कंपनी के रिकॉर्ड बुक में रहेगा उन्हें हर शेयर पर 6 शेयर का फायदा होगा। बता दें, कंपनी के शेयरों का भी बंटवारा अबतक नहीं हुआ है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:5 मई को खुल रहा है यह सस्ता IPO, ग्रे मार्केट दिखा रहा हर शेयर पर ₹45 का फायदा

शेयर बाजारों में कंपनी पिछले महीने की 27 तारीख को एक्स-डिविडेंड ट्रेड की थी। तब कंपनी ने एक शेयर पर 0.04 रुपये का डिविडेंड दिया था।

3 महीने में किया पैसा दोगुना (Alka India Ltd Share performance)

गुरुवार को कंपनी के शेयरों में अपर सर्किट लगा था। 5 प्रतिशत की उछाल के बाद पेनी स्टॉक 21.91 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया। यह कंपनी का 52 वीक हाई है। 1 महीने में Alka India Ltd के शेयरों की कीमतों में 47 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। वहीं, एक साल में कंपनी के शेयरों का भाव 176 प्रतिशत का लाभ हुआ है। बता दें, Alka India Ltd का 52 वीक लो लेवल 7.20 रुपये है। इस कंपनी का मार्केट कैप 10.96 करोड़ रुपये का है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:3 महीने में पैसा डबल, पेनी स्टॉक ने किया निवेशकों को मालामाल, कीमत ₹20 से कम

कंपनी की सितंबर 2025 की शेयरहोल्डिंग्स के अनुसार प्रमोटर्स के पास 95 प्रतिशत हिस्सा था। वहीं, पब्लिक के पास 5 प्रतिशत हिस्सा था।

कंपनी की तिमाही नतीजे कैसे रहे? (Alka India Ltd results 2026)

जनवरी से मार्च तिमाही के दौरान Alka India Ltd का नेट प्रॉफिट 0.82 करोड़ रुपये रहा है। एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी को 0.38 लाख रुपये का घाटा हुआ था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शादियों के सीजन में सोना 26778 रुपये हुआ सस्ता, चांदी का रेट भी गिरा

इस कंपनी की स्थापना 1993 में हुई थी। कंपनी एफएमसीजी सेक्टर में काम कर रही है। कंपनी महाराष्ट्र में रजिस्टर्ड है। इसका कॉरपोरेट ऑफिस अहमदाबाद में है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,