Gold Silver Price Today falls from all time high check latest rate here Gold Silver Price Today: शादियों के सीजन में सोना 26778 रुपये हुआ सस्ता, चांदी का रेट भी गिरा, चेक करें आज का दाम, Business Hindi News - Hindustan
More

Gold Silver Price Today: शादियों के सीजन में सोना 26778 रुपये हुआ सस्ता, चांदी का रेट भी गिरा, चेक करें आज का दाम

Gold Silver Price Today: आल टाइम हाई के मुकाबले सोने का रेट काफी गिरा चुका है। शादियों के सीजन में सोने का रेट सस्ता होने से निवेशक गदगद हैं। 

Sun, 3 May 2026 01:35 PMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
Gold Silver Price Today: शादियों के सीजन में सोना 26778 रुपये हुआ सस्ता, चांदी का रेट भी गिरा, चेक करें आज का दाम

Gold Silver Price Today: शादियों के इस सीजन में सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिली है। आल टाइम हाई से सोने का रेट 26778 रुपये के स्तर पर लुढ़क चुका है। वहीं, चांदी 143106 रुपये सस्ता हो गया है। आइए डीटेल्स में जानते हैं कि सोने और चांदी का क्या रेट चल रहा है?

आज सोने का क्या है रेट? (Gold price today)

इंडियन बुलियंस ज्वैलर्स एसोसिएशन की रिपोर्ट के अनुसार गुरुवार को 24 कैरेट 148652 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया है। 23 कैरेट गोल्ड का रेट 148057 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट गोल्ड का रेट 136165 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट गोल्ड का रेट 111489 रुपये 10 ग्राम के स्तर पर था। वहीं, 14 कैरेट गोल्ड का रेट 86961 रुपये प्रति 10 ग्राम था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एलपीजी को लेकर आधी रात आई अच्छी खबर, क्या सस्ता हो गया सिलेंडर? चेक करें रेट

चांदी दाम कितना गिरा? (Silver Rate Today)

ibjarates के अनुसार गुरुवार को चांदी का रेट 236882 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर था। बता दें, शुक्रवार को छुट्टी थी। इस वजह से नए रेट जारी नहीं किए गए थे। वहीं, शनिवार और रविवार को सप्ताहिक की होने की वजह से अब सोमवार को नए रेट जारी किए जाएंगे।

सोने की कीमतों में गिरावट की क्या वजह? (Why Gold price falling)

मौजूदा समय में वैश्विक स्तर ईरान युद्ध की वजह से काफी उथल-पुथल मचा हुआ है। जिसकी वजह से निवेशक सोने की जगह डॉलर में इनवेस्टमेंट कर रहे हैं। मौजूदा समय में डॉलर काफी मजबूत हो चुका है। डॉलर की कीमतों में जारी तेजी की वजह से भी सोने पर बुरा असर पड़ा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:स्पेशल पेट्रोल का रेट 11 रुपये बढ़ा, 160 रुपये पहुंचा भाव

बढ़ती महंगाई ने भी स्थिति को बिगाड़ा

सोने के रेट में गिरावट के पीछे की वजह महंगाई को भी माना जा रहा है। कच्चे तेल की कीमतों में जारी बढ़ोतरी की वजह से दुनिया भर में महंगाई बढ़ रही है। इसकी वजह से भी कीमतों में गिरावट देखने को मिली है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:डिफेंस कंपनी का नेट प्रॉफिट 69% गिरा, सोमवार को शेयरों में दिखेगी हलचल?

महंगा होने की वजह से भी बनाई दूरी

सोने की कीमतों में अचानक से एक साल के दौरान बहुत तेजी आई है। जिसके बाद आम-आदमी की पहुंच से सोना दूर होने लगा। निवेशकों ने इसकी वजह से भी दूरी बनाई है। गिरावट के पीछे एक वजह यह भी है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। सोने और चांदी की कीमतों में जारी तेजी के पीछे कई कारण होते हैं। यहां प्रस्तुत जानकारी के आधार पर लाइव हिन्दुस्तान गोल्ड और सिल्वर में इनवेस्टमेंट की सलाह नहीं देता है।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,