Tata Group Tejas Networks share rallied over 15 Percent jumped 57 Percent in 5 days crossed 500 rupee टाटा के इस शेयर में तेजी का तूफान, 5 दिन में 57% चढ़ गया शेयर, 500 रुपये के पार पहुंचा दाम, Business Hindi News - Hindustan
More

टाटा के इस शेयर में तेजी का तूफान, 5 दिन में 57% चढ़ गया शेयर, 500 रुपये के पार पहुंचा दाम

टाटा ग्रुप की कंपनी तेजस नेटवर्क्स के शेयर सोमवार को 15% से अधिक उछलकर 503 रुपये पर पहुंच गए हैं। 5 दिन में तेजस नेटवर्क्स के शेयर 57% से ज्यादा उछल गए हैं। तेजस नेटवर्क्स को जापान की एक दिग्गज कंपनी से बड़ा कॉन्ट्रैक्ट मिला है।

Mon, 2 March 2026 12:09 PMVishnu Soni लाइव हिन्दुस्तान
share
टाटा के इस शेयर में तेजी का तूफान, 5 दिन में 57% चढ़ गया शेयर, 500 रुपये के पार पहुंचा दाम

टाटा ग्रुप की कंपनी तेजस नेटवर्क्स के शेयरों में पिछले कुछ दिन से तूफानी तेजी देखने को मिल रही है। तेजस नेटवर्क्स के शेयर सोमवार को BSE में इंट्राडे के दौरान 15 पर्सेंट से अधिक की तेजी के साथ 503 रुपये पर पहुंच गए हैं। 5 दिन में तेजस नेटवर्क्स के शेयर 57 पर्सेंट से ज्यादा उछल गए हैं। तेजस नेटवर्क्स को पिछले दिनों ही जापान की एक दिग्गज कंपनी से बड़ा कॉन्ट्रैक्ट मिला है। तेजस नेटवर्क्स के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 914.50 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 294.10 रुपये है।

5G MIMO रेडियो की सप्लाई के लिए मिला है ऑर्डर
टाटा ग्रुप की कंपनी तेजस नेटवर्क्स (Tejas Networks) ने बताया है कि उसे 5G मैसिव MIMO रेडियोज की मैन्युफैक्चरिंग और सप्लाई के लिए जापान की दिग्गज कंपनी एनईसी कॉरपोरेशन से एक बड़ा कॉन्ट्रैक्ट मिला है। हालांकि, तेजस नेटवर्क्स ने इस एग्रीमेंट की वित्तीय शर्तों का खुलासा नहीं किया है। तेजस नेटवर्क्स तरह-तरह के मोबिलिटी प्रॉडक्ट्स सुइट की मैन्युफैक्चरिंग और सप्लाई करती है, जिनमें 4G और 5G रेडियो एक्सेस नेटवर्क (RAN) ऑफरिंग शामिल हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कमजोर बाजार में रॉकेट बना डिफेंस शेयर, सेमीकंडक्टर बिजनेस में उतरने का ऐलान

5 दिन में 57% से अधिक उछल गए तेजस नेटवर्क्स के शेयर
टाटा ग्रुप की कंपनी तेजस नेटवर्क्स (Tejas Networks) के शेयरों में पिछले 5 दिन में 57 पर्सेंट से अधिक की तेजी देखने को मिली है। तेजस नेटवर्क्स के शेयर 24 फरवरी 2026 को 318.50 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 2 मार्च 2026 को 503 रुपये पर जा पहुंचे हैं। पिछले 3 दिन में तेजस नेटवर्क्स के शेयरों में 53 पर्सेंट से अधिक का उछाल आया है। हालांकि, पिछले एक साल में कंपनी के शेयरों में 27 पर्सेंट से अधिक की गिरावट देखने को मिली है। पिछले 5 साल में तेजस नेटवर्क्स के शेयर 160 पर्सेंट से ज्यादा उछल गए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सैलरी अकाउंट रखने वाले हो जाएं सावधान! वरना आपका अकाउंट हो जाएगा 'आम'
ये भी पढ़ें:युद्ध का असर: भारत की इस बड़ी इंफ्रा कंपनी के 3.5 लाख करोड़ दांव पर, शेयर लुढ़के

52 हफ्ते के निचले स्तर से 70% से ज्यादा चढ़ गए हैं तेजस नेटवर्क्स के शेयर
टाटा ग्रुप की कंपनी तेजस नेटवर्क्स (Tejas Networks) के शेयर अपने 52 हफ्ते के निचले स्तर से 70 पर्सेंट से अधिक उछल गए हैं। तेजस नेटवर्क्स के शेयर 27 जनवरी 2026 को 294.10 रुपये पर थे। टाटा ग्रुप की इस कंपनी के शेयर 2 मार्च 2026 को 503 रुपये पर जा पहुंचे हैं। तेजस नेटवर्क्स का मार्केट कैप सोमवार को 8800 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है। दिसंबर 2025 तिमाही के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के मुताबिक, कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 53.46 पर्सेंट है, जबकि पब्लिक शेयरहोल्डिंग 46.34 पर्सेंट है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,