Pakistan Central bank increases policy rate by 100bps cross 11 percent check detail कंगाली की राह पर पाकिस्तान? सेंट्रल बैंक ने 100 बेसिस प्वाइंट बढ़ाई ब्याज दर, Business Hindi News - Hindustan
More

कंगाली की राह पर पाकिस्तान? सेंट्रल बैंक ने 100 बेसिस प्वाइंट बढ़ाई ब्याज दर

महंगाई की वजह से पाकिस्तान के हालात बिगड़ने लगे हैं। इस हालात को काबू में करने के लिए पाकिस्तान के केंद्रीय बैंक ने ब्याज दरों में 100 बेसिस प्वाइंट की बड़ी बढ़ोतरी की है। तीन साल में पहली बार है जब ब्याज दर में इजाफा हुआ है।

Mon, 27 April 2026 08:38 PMDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
कंगाली की राह पर पाकिस्तान? सेंट्रल बैंक ने 100 बेसिस प्वाइंट बढ़ाई ब्याज दर

पाकिस्तान की शहबाज शरीफ सरकार में महंगाई अपने चरम पर है। ग्लोबल टेंशन के बीच हालात बेकाबू होने लगे हैं और इसका खतरा पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति पर बढ़ने की आशंका है। इस बीच, पाकिस्तान के केंद्रीय बैंक ने एक बड़ा झटका दे दिया है। दरअसल, पाकिस्तान के केंद्रीय बैंक- स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान (SBP) ने सोमवार को बड़ा फैसला लेते हुए अपनी प्रमुख नीति ब्याज दर में 100 बेसिस प्वाइंट (1 प्रतिशत) की बढ़ोतरी कर दी। इस बढ़ोतरी के साथ पाकिस्तान में ब्याज दर 10.5 प्रतिशत से बढ़कर 11.5 प्रतिशत हो गई है। लगभग तीन साल में पहली बार है जब पाकिस्तान के केंद्रीय बैंक ने ब्याज दर में इजाफा किया है।

वजह क्या बताया गया?

स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान की मॉनिटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) ने अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच तनाव को इस बढ़ोतरी का कारण बताया। केंद्रीय बैंक ने कहा कि ग्लोबल तेल कीमतों, माल ढुलाई खर्च और बीमा प्रीमियम में तेजी आई है। इसका असर पाकिस्तान जैसी आयात-निर्भर अर्थव्यवस्था पर पड़ रहा है। कमेटी को डर है कि युद्ध अगर लंबा खिंच गया तो पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति पर खतरा बढ़ जाएगा। केंद्रीय बैंक के मुताबिक ऊर्जा कीमतों में उछाल और सप्लाई चेन में रुकावटों के कारण आने वाले महीनों में महंगाई बढ़ने की आशंका है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:₹200 के पार जा सकता है इस बड़े बैंक का शेयर, तिमाही नतीजों में मिली है अच्छी खबर
ये भी पढ़ें:8वें वेतन आयोग में बेसिक सैलरी ₹1 लाख के पार जाएगी? इन कर्मचारियों के लिए अपडेट

कितनी है महंगाई दर?

स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान के मुताबिक मार्च 2026 में पाकिस्तान की महंगाई दर बढ़कर 7.3 प्रतिशत हो गई। बैंक को डर है कि आने वाले महीनों में महंगाई दहाई अंक यानी 10% से ऊपर तक जा सकती है। वित्त वर्ष 2027 के अधिकतर समय तक महंगाई 5 से 7 प्रतिशत के टारगेट से ऊपर रह सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वक्त इम्तिहान ले रहा… छत्तीसगढ़ पावर प्लांट हादसे पर बोले वेदांता के मालिक

बता दें कि पाकिस्तान के केंद्रीय बैंक को सरकार की ओर से महंगाई को इस दायरे में रखने को टारगेट मिला है। वित्त वर्ष 2026 की पहली छमाही में पाकिस्तान की GDP ग्रोथ 3.8 प्रतिशत रही जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह 1.9 प्रतिशत थी। वहीं,24 अप्रैल तक पाकिस्तान के विदेशी मुद्रा भंडार करीब 15.8 अरब डॉलर रहे।

3.45 अरब डॉलर का कर्ज चुकाया

पाकिस्तान ने संयुक्त अरब अमीरात (UAE) का कुल 3.45 अरब डॉलर का कर्ज चुका दिया है। देश के सेंट्रल बैंक ने हाल ही में यह जानकारी दी। स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान (SBP) ने कहा- 23 अप्रैल, 2026 को अबू धाबी फंड फॉर डेवलपमेंट (ADFD), UAE को 1 अरब डॉलर की जमा राशि चुका दी। पिछले सप्ताह 2.45 अरब डॉलर की जमा राशि चुकाई गई थी। इसके साथ ही UAE को कुल 3.45 अरब डॉलर की जमा राशि का भुगतान पूरा हो गया है। यह घोषणा पाकिस्तान को सऊदी अरब से 3 अरब डॉलर की वित्तीय सहायता मिलने के कुछ ही दिनों बाद की गई। यह जमा राशि दो किस्तों में मिली थी, जिसमें दूसरी किस्त के तौर पर 1 अरब डॉलर 21 अप्रैल को प्राप्त हुए थे।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,