Union Bank of india share target price is 200 rs says prabhudas lilladher detail here ₹200 के पार जा सकता है इस बड़े बैंक का शेयर, तिमाही नतीजों में मिली है अच्छी खबर, Business Hindi News - Hindustan
More

₹200 के पार जा सकता है इस बड़े बैंक का शेयर, तिमाही नतीजों में मिली है अच्छी खबर

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया का वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही में मुनाफा 9.83 प्रतिशत बढ़कर 5,503.61 करोड़ रुपये रहा। बैंक के शेयर को लेकर एक्सपर्ट बुलिश नजर आ रहे हैं। शेयर की बात करें तो 176 रुपये पर है।

Mon, 27 April 2026 07:56 PMDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
₹200 के पार जा सकता है इस बड़े बैंक का शेयर, तिमाही नतीजों में मिली है अच्छी खबर

सार्वजनिक क्षेत्र के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के शेयर में सुस्ती वाला माहौल है। हालांकि, बैंक के शेयर को लेकर एक्सपर्ट बुलिश नजर आ रहे हैं। ब्रोकरेज प्रभुदास लीलाधर ने इस शेयर के लिए जो टारगेट प्राइस दिया है वो अभी की कीमत से करीब 14 पर्सेंट उछाल को दिखाता है। आइए डिटेल जान लेते हैं।

शेयर की कीमत

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के शेयर की बात करें तो 176 रुपये पर है। शेयर की पिछली क्लोजिंग 177 रुपये पर थी और शेयर के 52 हफ्ते का हाई 205.49 रुपये है। यह शेयर भाव फरवरी 2026 में था। पिछले साल मई में शेयर 114.50 रुपये के निचले स्तर तक गया था। शेयर के लिए ब्रोकरेज प्रभुदास लीलाधर ने 200 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है।

वहीं, घरेलू ब्रोकरेज कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने शेयर के लिए ₹210 प्रति शेयर का प्राइस टारगेट रखा है। ब्रोकरेज ने बताया कि यूनियन बैंक की कमाई पिछले साल के मुकाबले बढ़ी है, जिसकी मुख्य वजह पिछले साल के मुकाबले प्रोविजन में 30% की कमी आना है। वहीं, इसका प्री-प्रोविजन ऑपरेटिंग प्रॉफिट (PPOP) 3% बढ़ा। ब्रोकरेज ने कहा कि यूनियन बैंक की लोन ग्रोथ 10% की दर से अच्छी चल रही है, लेकिन ऐसा लगता है कि इसकी अतिरिक्त लिक्विडिटी खत्म हो गई है, क्योंकि इसका लिक्विड कैश रेश्यो 113% है।

कैसे रहे तिमाही नतीजे

सार्वजनिक क्षेत्र के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया का वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही में मुनाफा 9.83 प्रतिशत बढ़कर 5,503.61 करोड़ रुपये रहा। बैंक ने तिमाही में शुद्ध ब्याज आय या मुख्य आय सालाना आधार पर 1.14 प्रतिशत घटकर 9,406 करोड़ रुपये रही। तिमाही के बैंक की गैर-ब्याज आय भी 2.64 प्रतिशत घटकर 5,412 करोड़ रुपये रह गई। हालांकि तिमाही आधार पर यह 19.18 प्रतिशत बढ़ी, जिसका कारण बट्टे खातों में डाली गयी राशि की वसूली में वृद्धि है। एसेट्स क्वालिटी में हालांकि सुधार हुआ। ग्रॉस एनपीए जनवरी-मार्च तिमाही में घटकर 2.82 प्रतिशत रही, जो एक साल पहले 3.6 प्रतिशत थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:8वें वेतन आयोग में बेसिक सैलरी ₹1 लाख के पार जाएगी? इन कर्मचारियों के लिए अपडेट
ये भी पढ़ें:वक्त इम्तिहान ले रहा… छत्तीसगढ़ पावर प्लांट हादसे पर बोले वेदांता के मालिक

बैंक के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी आशीष पांडेय ने कहा कि बैंक की लोन ग्रोथ रेट वित्त वर्ष 2025-26 में उद्योग की 15.6 प्रतिशत वृद्धि से कम रही, लेकिन अगले वित्त वर्ष में इसे बराबर या उससे अधिक करने का लक्ष्य है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:RBI ने दिया तोहफा तो इस शेयर ने पकड़ी रॉकेट सी रफ्तार, आपके पोर्टफोलियो में है?

उन्होंने बताया कि चालू वित्त वर्ष में बैंक के पास 55,000 करोड़ रुपये के कॉरपोरेट लोन प्रस्ताव है, जिनमें से 30,000 करोड़ रुपये के लोन स्वीकृत किए जा चुके हैं। बैंक के निदेशक मंडल ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 10 रुपये अंकित मूल्य के प्रत्येक इक्विटी शेयर पर पांच रुपये का डिविडेंड देने की सिफारिश की है। यह डिविडेंड शेयरधारकों की मंजूरी पर निर्भर है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,