Vedanta chief anil agarwal react on chhattisgarh boiler blast says operations and maintenance entrusted to NTPCGE वक्त इम्तिहान ले रहा… छत्तीसगढ़ पावर प्लांट हादसे पर बोले वेदांता के मालिक, Business Hindi News - Hindustan
More

वक्त इम्तिहान ले रहा… छत्तीसगढ़ पावर प्लांट हादसे पर बोले वेदांता के मालिक

छत्तीसगढ़ के पावर प्लांट में हुए विस्फोट पर वेदांता लिमिटेड के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने कहा कि वक्त इम्तिहान ले रहा है। उन्होंने बताया कि प्लांट के ऑपरेशन एंड मेंटेनेंस (ओएंडएम) की पूरी जिम्मेदारी एनटीपीसी और GE की ज्वाइंट वेंचर NGSL को सौंपी गई थी।

Mon, 27 April 2026 04:44 PMDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
वक्त इम्तिहान ले रहा… छत्तीसगढ़ पावर प्लांट हादसे पर बोले वेदांता के मालिक

छत्तीसगढ़ के पावर प्लांट में हुए विस्फोट पर वेदांता लिमिटेड के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने पहली बार प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के प्लांट में हुआ विस्फोट एक दुखद घटना है और उनके लिए व्यक्तिगत क्षति है। घटना के लगभग दो सप्ताह बाद उन्होंने अपने बेटे की मौत का जिक्र करते हुए कहा कि वक्त इम्तिहान ले रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि प्लांट के ऑपरेशन एंड मेंटेनेंस(ओएंडएम) की पूरी जिम्मेदारी एनटीपीसी और GE की ज्वाइंट वेंचर NGSL को सौंपी गई थी।

क्या कहा अनिल अग्रवाल ने?

अनिल अग्रवाल ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर लिखा- हमारे एथेना प्लांट में हमने सुरक्षा के उच्चतम मानक लागू किए थे। ऑपरेशन एंड मेंटेनेंस की पूरी जिम्मेदारी NGSL को दी गई थी जो एनटीपीसी और जीई के बीच साझेदारी है और भारत की सबसे भरोसेमंद संस्थाओं में एक मानी जाती है। कॉन्ट्रैक्टर, टीम और टेक्नीकल एक्सपर्ट, सभी उन्हीं के थे। इसी भरोसे पर हमने प्लांट का ऑपरेशन और मेंटेनेंस उन्हें सौंपा था। फिर भी यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई।

उन्होंने इसकी तुलना वाहन मालिक के भरोसेमंद ड्राइवर को गाड़ी सौंपने से करते हुए कहा कि कभी-कभी सभी सावधानियों के बावजूद हादसे हो जाते हैं। वेदांता चेयरमैन ने कहा- वेदांता में हर कॉन्ट्रैक्ट में सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। यही प्रतिबद्धता एनटीपीसी और जीई की भी रही है। इसके बावजूद जब ऐसी त्रासदी होती है तो यह बेहद दुखद है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:₹20 तक बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम? कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों से ब्रोकरेज को डर
ये भी पढ़ें:RBI ने दिया तोहफा तो इस शेयर ने पकड़ी रॉकेट सी रफ्तार, आपके पोर्टफोलियो में है?

इस दौरान उन्होंने अपने बेटे की मौत का भी जिक्र किया। अनिल अग्रवाल ने लिखा- सुना था वक्त अक्सर इम्तिहान लेता है, पिछले कुछ महीनों से मैं यह अनुभव भी कर रहा हूं। साल की शुरुआत में ही मैंने पहले अपने नौजवान बेटे को खो दिया और फिर इस महीने 14 अप्रैल को प्लांट में हुए अफसोसजनक हादसे ने, मुझसे 25 बेशकीमती साथी छीन लिए। मैं ऐसी असामयिक मृत्यु का दर्द भली भांति जानता हूं। दोनों ही हादसे, इतने पीड़ा से भरे लगते हैं, जिसकी कोई कल्पना नहीं कर सकता।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अडानी की इस कंपनी ने ₹15000 करोड़ निवेश का किया ऐलान, शेयर पर रहेगी नजर

25 मजदूरों की मौत

बता दें कि 14 अप्रैल को छत्तीसगढ़ के सिंहितराई गांव स्थित वेदांता के पावर प्लांट में बॉयलर से टरबाइन तक उच्च दबाव की भाप ले जाने वाली स्टील ट्यूब में विस्फोट हुआ था। इसमें 25 मजदूरों की मौत हो गई और कई अन्य गंभीर रूप से झुलस गए। वेदांता ने जान गंवाले वालों के घरवालों को 35 लाख रुपये मुआवजा एवं रोजगार सहायता तथा घायलों को 15 लाख रुपये देने की घोषणा पहले ही कर दी है। इस घटना के संबंध में छत्तीसगढ़ पुलिस ने अग्रवाल सहित अन्य के खिलाफ प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज की है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,