8th Pay Commission for postal employees basic pay above 1 lakh rs proposed for postman check detail 8वें वेतन आयोग में बेसिक सैलरी ₹1 लाख के पार जाएगी? इन कर्मचारियों के लिए अपडेट, Business Hindi News - Hindustan
More

8वें वेतन आयोग में बेसिक सैलरी ₹1 लाख के पार जाएगी? इन कर्मचारियों के लिए अपडेट

केंद्रीय कर्मचारियों के अलग-अलग संगठन अपनी डिमांड लिस्ट वेतन आयोग को सौंप रहे हैं। इसी कड़ी में फेडरेशन ऑफ नेशनल पोस्टल ऑर्गेनाइजेशन्स (FNPO) ने भी कुछ अहम डिमांड की है। इसके तहत बेसिक सैलरी को एक लाख रुपये के पार पहुंचाने की मांग की गई है।

Mon, 27 April 2026 06:46 PMDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
8वें वेतन आयोग में बेसिक सैलरी ₹1 लाख के पार जाएगी? इन कर्मचारियों के लिए अपडेट

8th Pay Commission latest: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए गठित आठवां वेतन आयोग एक्शन मोड में आ चुका है। वेतन आयोग ने बैठकों का दौर शुरू कर दिया है। बीते सप्ताह वेतन आयोग ने देहरादून में पहली बार बैठक की थी और अब दिल्ली में भी केंद्रीय कर्मचारियों के संगठनों के साथ बैठक होने वाली है। केंद्रीय कर्मचारियों के अलग-अलग संगठन अपनी डिमांड लिस्ट वेतन आयोग को सौंप रहे हैं। इसी कड़ी में फेडरेशन ऑफ नेशनल पोस्टल ऑर्गेनाइजेशन्स (FNPO) ने भी कुछ अहम डिमांड की है।

क्या है डिमांड?

वेतन आयोग से जो डिमांड की गई है उसके तहत पोस्टमैन की बेसिक सैलरी 1.12 लाख रुपये, 3.83 का फिटमेंट फैक्टर, ग्रामीण डाक सेवक को 8वें वेतन आयोग में शामिल करना है। इसके अलावा, 6% की सालाना इंक्रीमेंट भी एक बड़ी डिमांड है। FNPO की डिमांड लिस्ट में डाक सहायकों, सॉर्टिंग सहायकों, डाकियों, मेल गार्डों, सिविल विंग, प्रशासनिक कार्यालयों, लेखा विभाग, मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव, सिस्टम एडमिनिस्ट्रेटर, विकास अधिकारियों (PLI) और अन्य से जुड़े मुद्दे शामिल थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:250 रुपये की शुरुआत से बनेगा बिटिया का फ्यूचर, सरकार देती है 8% ज्यादा का ब्याज

बेसिक सैलरी पर क्या डिमांड?

फेडरेशन ऑफ नेशनल पोस्टल ऑर्गेनाइजेशन्स ने शुरुआती स्तर के कर्मचारी के लिए न्यूनतम सैलरी 69,000 रुपयेक करने की मांग की है। डाक कर्मचारियों के इस संगठन ने मल्टी-टास्किंग स्टाफ (MTS) कर्मचारी के लिए इस वेतन का प्रस्ताव किया है। बता दें कि 7वें वेतन आयोग के तहत, शुरुआती स्तर के कर्मचारी का मूल वेतन 18,000 रुपये है। एक पोस्टमैन या मेल गार्ड के लिए FNPO ने बेसिक वेतन को 25,500 रुपये से बढ़ाकर 1,12,000 रुपये करने का प्रस्ताव दिया है। ये लेवल 5 के कर्मचारी होते हैं। इसके अलावा, लेवल 2 और 3, तथा लेवल 8, 9 और 10 को आपस में मिलाने का सुझाव भी दिया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:RBI ने दिया तोहफा तो इस शेयर ने पकड़ी रॉकेट सी रफ्तार, आपके पोर्टफोलियो में है?

FNPO ने सभी कैडर के डाक कर्मचारियों के लिए 3.83 के फिटमेंट फैक्टर का प्रस्ताव रखा है। बता दें कि 7वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर 2.57 था। फिटमेंट फैक्टर 3.83 का मतलब है कि एक नए वेतन आयोग में, किसी कर्मचारी का मूल वेतन या किसी पेंशनभोगी की मूल पेंशन 3.83 से गुणा की जाएगी। डाक कर्मचारी संगठन ने 6% की इंक्रीमेंट का प्रस्ताव रखा है। वर्तमान में 7वें वेतन आयोग के तहत, कर्मचारियों को उनके मूल वेतन पर 3% का इंक्रीमेंट मिलता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:₹20 तक बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम? कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों से ब्रोकरेज को डर

FNPO का तर्क है कि 6वें वेतन आयोग के बाद से ही, इंक्रीमेंट मूल वेतन के 3% पर अटका है। FNPO का कहना है कि महंगाई भत्ते को जोड़ने के बाद भी, यह दर वास्तविक आय को खास तरीके से नहीं बढ़ा पाती है। FNPO सभी डाक कर्मचारियों को उनकी सेवाकाल में कम से कम 5 प्रमोशन की डिमांड की है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,